पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान 45 वर्षीय जितेन्द्र नाथ शुक्ल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर रिपोर्ट: पीपी सिंह सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । जनपद के ग्राम पंचायत बघौना अंतर्गत पूरे कंधई शुक्ल निवासी जितेन्द्र नाथ शुक्ल (45 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम शुक्ल का 2 अप्रैल 2026 को पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार पीजीआई लखनऊ में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिवंगत का अंतिम संस्कार राजघाट कुङवार में परिजनों, इष्टमित्रों, सगे-संबंधियों एवं क्षेत्रीय लोगों की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय जितेन्द्र नाथ शुक्ल अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री एवं वृद्ध माता को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शोक संतप्त परिवार में राम अंजोर शुक्ल...
Comments
Post a Comment