Posts

लेबर चौक दरियापुर में श्रमिकों के हित में हो रहे कार्यों की सीईओ ने की सराहना

Image
लेबर चौक दरियापुर में श्रमिकों के हित में हो रहे कार्यों की सीईओ ने की सराहना मनोज कुमार सिंह ने श्रमिकों के पंजीयन, समस्याओं और स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जिलाधिकारी व श्रम विभाग के प्रयासों को सराहा रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र  सुलतानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । श्रमिकों को एक ही स्थान पर पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दरियापुर स्थित लेबर चौक पर संचालित व्यवस्थाओं का बुधवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन, उत्तर प्रदेश के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों के हित में किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया और विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान श्रमिकों के पंजीयन, उनकी समस्याओं के समाधान तथा स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने लेबर मोबाइल ऐप के माध्यम से श्रमिकों के पंजीयन की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने यह भी जाना कि श्रमिकों को पंजीयन के दौरान किन समस्याओं का ...

शिक्षक एकता की हुंकार: 14 अक्टूबर को बल्दीराय में होगा त्रैवार्षिक चुनाव, प्रतिभा सिंह ने शिक्षकों से की भावुक अपील

Image
शिक्षक एकता की हुंकार: 14 अक्टूबर को बल्दीराय में होगा त्रैवार्षिक चुनाव, प्रतिभा सिंह ने शिक्षकों से की भावुक अपील ‘आपका एक-एक मत शिक्षक सम्मान, अधिकार और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आवाज बनेगा’ — अध्यक्ष पद की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह सहित इंदुमती तिवारी और रामजीत ने मांगा समर्थन रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र  बल्दीराय/सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । शिक्षक एकता जिंदाबाद! शिक्षक सम्मान जिंदाबाद! इन्हीं नारों और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के त्रैवार्षिक चुनाव को लेकर सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी 14 अक्टूबर 2026 को बीआरसी बल्दीराय में होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह, महिला उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी इंदुमती तिवारी और मंत्री पद के प्रत्याशी रामजीत ने शिक्षक साथियों से समर्थन की अपील की है। यह चुनाव केवल पदाधिकारियों के चयन तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षकों की एकजुटता, उनके सम्मान, अधिकारों और प्राथमिक शिक्षा के भविष्य से जुड़े सवालों पर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रत्याशि...

तीन महीने से खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट, अंधेरे में डूबा बीही चौराहा; ग्रामीणों में आक्रोश

Image
  तीन महीने से खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट, अंधेरे में डूबा बीही चौराहा; ग्रामीणों में आक्रोश रिपोर्ट: सुनील तिवारी  सुल्तानपुर/बल्दीराय। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । तहसील बल्दीराय के ग्राम बीही चौराहे पर लगी हाई मास्ट लाइट पिछले लगभग तीन महीनों से खराब पड़ी है। इसके कारण शाम ढलते ही पूरा चौराहा अंधेरे में डूब जाता है, जिससे राहगीरों, स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह चौराहा क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाई मास्ट लाइट खराब होने की सूचना कई बार संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरा होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, वहीं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों का भी डर बना रहता है। इससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण सार्वजनिक सुविधाएं बदहाल होती जा रही हैं। उनका कहना है क...

ई-रिक्शा की बैटरी चोरी, पीड़ित ने चौकी प्रभारी से लगाई कार्रवाई की गुहार

Image
ई-रिक्शा की बैटरी चोरी, पीड़ित ने चौकी प्रभारी से लगाई कार्रवाई की गुहार बल्दीराय, सुलतानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । बल्दीराय थाना क्षेत्र के ग्राम लहुरेपुर निवासी शिवसागर यादव ने चौकी वलीपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपने ई-रिक्शे की बैटरी चोरी होने की शिकायत की है। पीड़ित के अनुसार वह बंधवा महमूदपुर पहलवान वीर बाबा के पास मकान बनाकर रहता है और ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का जीवन-यापन करता है। उसने बताया कि 24 जुलाई 2026 को उसका ई-रिक्शा, जिसका नाम ‘दो ओकाया’ बताया गया है, घर के बाहर खड़ा था। ई-रिक्शे में चार बैटरियां लगी थीं। पीड़ित का आरोप है कि अज्ञात चोर ई-रिक्शे की चारों बैटरियां चोरी कर ले गए। चोरी की घटना के बाद उसके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित ने चौकी प्रभारी से शिकायत दर्ज कराते हुए मामले में उचित कार्रवाई और चोरी हुई बैटरियों की बरामदगी की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर चोरों का पता लगाने की गुहार लगाई है।

डिजिटल लेबर मोबाइल ऐप का हुआ शुभारंभ, निर्माण श्रमिक ऐप पर कराए अपना पंजीकरण

Image
डिजिटल लेबर मोबाइल ऐप का हुआ शुभारंभ, निर्माण श्रमिक ऐप पर कराए अपना पंजीकरण रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र  सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क ।श्रम विभाग सुल्तानपुर के सहायक श्रमायुक्त मधुबन राम ने निर्माण श्रमिक के सम्बन्ध में सूचित किया कि श्रम विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा लेबर अड्डे को डिजिटल प्लेटफार्म पर रूपान्तरित करते हुए निर्माण श्रमिकों एवं नियोक्ताओं को एक प्लेटफार्म पर जोड़ने, पारदर्शिता लाने एवं कार्यकुशलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से "UPBOCW Digital Labour Chowk Mobile App" का शुभारम्भ किया गया है। यह मोबाइल ऐप श्रमिकों एवं नियोक्ताओं के मध्य एक प्रभावी डिजिटल मंच के रूप में कार्य करेगा तथा पंजीकृत श्रमिकों को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध होगे तथा नियोक्ताओं को आवश्यकतानुसार कुशल एवं प्रशिक्षित श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। मधुबन राम ने बताया कि जनपद सुलतानपुर में निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकृत 1,76,467 श्रमिकों एवं नियोक्ताओं / भवन निर्माता/ संविदाकारों / निर्माण एजेन्सियों से अपील है कि वे UPBOCW Digital Labour Chowk Mobile...

सुल्तानपुर: पूरे खरकपान रामनगर में तीन दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीण

Image
  सुल्तानपुर: पूरे खरकपान रामनगर में तीन दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीण 13 जुलाई को जला था ट्रांसफार्मर, बार-बार फ्यूज उड़ने से नहीं हो सकी आपूर्ति बहाल; जेई बोले—ऑनलाइन प्रस्ताव भेजा गया, गुरुवार तक नया ट्रांसफार्मर लगने की उम्मीद। रिपोर्ट: राधारमण दूवे  सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । धनपतगंज विकासखंड के पूरे खरकपान, रामनगर गांव में बिजली का ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीण पिछले कई दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। 13 जुलाई को ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद विभाग द्वारा कई बार फ्यूज बांधकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया, लेकिन हर बार फ्यूज उड़ जाने से बिजली चालू नहीं हो सकी। बिजली आपूर्ति ठप होने से गांव के लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पंखे और कूलर बंद पड़े हैं, वहीं पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। इसके अलावा किसानों को सिंचाई कार्य में भी दिक्कतें आ रही हैं, जिससे खेती-बाड़ी पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से बिजली न आने के कारण जनजीवन अस...

नाली और चकरोड पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीण ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

Image
नाली और चकरोड पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीण ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार सिंचाई और खेत तक पहुंचने में हो रही परेशानी, कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप रिपोर्ट: सुनील तिवारी  बल्दीराय/सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क ।तहसील बल्दीराय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा हैधनाकला के पूरे पंडित सुखलाल निवासी माता बदल तिवारी ने जिलाधिकारी सुल्तानपुर को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम सभा की नाली एवं चकरोड पर किए गए कथित अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार ग्राम सभा की गाटा संख्या 2276 (नाली) एवं 2251 (चकमार्ग) पर कुछ दबंगों ने कथित रूप से अवैध कब्जा कर नाली और चकरोड को समाप्त कर दिया है। इससे उन्हें अपने खेत तक पहुंचने तथा फसलों की सिंचाई करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रार्थी का आरोप है कि इस संबंध में हल्का लेखपाल और कानूनगो को कई बार प्रार्थना पत्र देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की गई। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण भी किया, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने से निराश प्रार्थी ने जिलाधिकारी से ...