Posts

Showing posts from November, 2023

आदर्श ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

Image
आदर्श ने पेश की ईमानदारी की मिसाल कूड़े में मिली सोने की चैन प्रधान प्रतिनिधि को लौटाई मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  आदर्श कांवेंट पब्लिक इण्टर कालेज के प्रबंधक राजेश उपाध्याय के जेष्ठ पुत्र आदर्श उपाध्याय ने ईमानदारी की मिसाल कायम की है जिसके बाद जिसने भी इस बात को सुना सभी एक स्वर से आदर्श के इस काम की प्रशंसा कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमावा सूफी के प्रधान प्रतिनिधि संतोष मिश्रा अपनी छोटी पुत्री शिखा को फैजाबाद से लेकर चार पहिया वाहन से लाने गए थे और रात में वापस लौटे स्कूल में गाड़ी खडी़ कर वो बेटी को मोटर साइकिल से लेकर घर चले गए इसी बीच शिखा का सोने का चैन विद्यालय परिसर में कहीं गिर गया जिसकी जानकारी शिखा को सुबह हुई परिवार में खोजबीन के बाद स्कूल की गाड़ी में खोजबीन की गई लेकिन चैन नहीं मिल सकी जिसके बाद संतोष मिश्रा बेटी के लिए दूसरा चैन बनवाने के लिए चले गए इस मामले की जानकारी आदर्श को भी स्कूल में मिली तो उन्होंने चैन की खोजबीन शुरू किया और सुबह स्कूल के झाड़ू  लगे  कूड़े के ढेर में चैन मिल गई जिसकी सूचना मोबाइल फोन पर

स्वर्ण पदक पाकर मेधावियों ने भरी नई उड़ान

Image
  स्वर्ण पदक पाकर मेधावियों ने भरी नई उड़ान 597 को उपाधि व 26 मेधावियों को मिला स्वर्ण पदक मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने 597 छात्र-छात्राओं को उपाधियां व 26 मेधावियों को अपने हाथों स्वर्ण पदक प्रदान किया। कुलाधिपति स्वर्ण पदक सात, कुलपति स्वर्ण पदक 11 तथा विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक आठ मेधावियों को दिया गया।            कुलाधिपति ने स्नातक के पांच मेधावियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक व स्नातकोत्तर एवं पीएचडी के एक- एक मेधावियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया। 11 मेधावियों को कुलपति स्वर्ण पदक दिया गया जिसमें स्नातक के सात, स्नातकोत्तर के तीन व पीएचडी के एक मेधावी छात्र शामिल हैं। इसी क्रम में स्नातक के सात व पीएचडी के एक मेधावी को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक दिया गया।          कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न महाविद्यालयों एवं मुख्य परिसर को मिलाकर स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी के कुल 597 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी गई। जिसमें स्नात

महिलाओं की तरह पुरुषों को भी बनना होगा सशक्त - कुलाधिपति

Image
  महिलाओं की तरह पुरुषों को भी बनना होगा सशक्त - कुलाधिपति मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्ववविद्यालय 25वां दीक्षंत समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्यपाल के कार्यक्रम स्थल पर पहुंते ही एनसीसी कैडेटों ने उन्हें सलामी दी उसके बाद शैक्षणिक परियात्रा एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के प्रेक्षागृह पहुंची जल भरो कार्यक्रम के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ।  छात्राओं ने विश्वविद्यालय का कुलगीत प्रस्तुत कर सभी का स्वागत किया। 25 वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि डिजीलॉकर पर डिग्रियां अपलोड होने से कोई धोखाधड़ी नहीं हो सकेगी। कहा की पहले के समय में लोग पैसा देकर डिग्री बनवा लेते थे लेकिन आज के आधुनिक समय में ऐसा संभव नहीं है। छात्र-छात्राओं को अब कभी भी अपनी डिग्री डिजी लॉकर से हासिल कर सकते हैं। उन्होंने पदक व उपाधि पाने वाले छात्रों को बधाई दी। विश्वविद्यालय के नैक मूल्यांकन में प्रतिभाग पर उन्होंने कहा कि A++ ग्रेड आने से विश्वविद्यालय को जो सहायता मिलती है उसकी कल्पना किसी ने नहीं क

तीन दिवसीय वर्षिकोत्सव एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम हुआ संपन्न

Image
  तीन दिवसीय वर्षिकोत्सव एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम हुआ संपन्न  छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम मिल्कीपुर  अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  अमानीगंज शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कुमारगंज के पिठला कस्बा स्थित आशा देवी महाविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास से विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनाया ।कार्यक्रम के प्रथम दिवस में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ प्रतियोगिता लंबी कूद प्रतियोगिता बैडमिंटन प्रतियोगिता, खो खो प्रतियोगिता, रक्षा कृषि प्रतियोगिता , कबड्डी प्रतियोगिता सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी खेलों में भगत सिंह ग्रुप की टीम ग्रुप लीडर साक्षी सिंह की अगवाई में चैंपियन रही तथा बालक वर्ग में आलोक मिश्रा को एक गोल्ड व दो सिल्वर तथा बालिका वर्ग में अंजली यादव को दो गोल्ड एक सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ।समापन दिवस के अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक एवं रंगारंग

विद्युत कैंप में 3 लाख 67 हजार का बिल वसूला

Image
  विद्युत कैंप में 3 लाख 67 हजार का बिल वसूला मिल्कीपुर/ अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  विद्युत उपकेंद्र मिल्कीपुर अंतर्गत कुचेरा बाजार में लगाए गए विद्युत कैंप में 3 लाख 67 हजार रुपए का विद्युत बिल राजस्व के रूप में वसूला गया। कैंप में ओटीएस योजना के अंतर्गत 46 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराते हुए बकाया विद्युत बिल जमा किया।कैंप की विद्युत कर्मियों की एक टीम ने दर्जनों बड़े बकायदाओं के घर पहुंचकर उनसे विद्युत बिल जमा करने को कहा जिसमें से 17 बड़े बकायदारों द्वारा बिल न जमा करने करने की स्थिति में उनका कनेक्शन काट दिया गया।  मध्यांचल विद्युत वितरण निगम तृतीय के अधिशासी अभियंता सत्यनारायण यादव तथा एसडीओ मिल्कीपुर अमित कुमार सिंह ने कैंप में पहुंचकर जमा हो रहे विद्युत बिल की प्रगति के बारे में अधीनस्थ कर्मचारियों से जानकारी लिया और समीक्षा करते हुए कहा कि जल्द से जल्द सभी उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना का लाभ दिलाते हुए उनका बकाया विद्युत बिल जमा कराया जाय।विद्युत कैंप में अवर अभियंता रामचरित्र,फीडर मैनेजर अनुराग मौर्य, संतोष कुमार यादव,लाइनमैन पंकज शर्मा, वि

पुण्य का द्योतक है जनहित में किया गया कार्य: गिरीश पति त्रिपाठी

Image
  पुण्य का द्योतक है जनहित में किया गया कार्य: गिरीश पति त्रिपाठी यूको बैंक के सौजन्य से मां देवकाली को समर्पित किया गया वॉटर कूलर। अयोध्या।  आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी यूको बैंक जनकल्याण के लिए लगातार कार्य करता रहता है। आम श्रद्धालुओं की सेवा से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वाटर कूलर व अन्य संयंत्रों की स्थापना करके जनहित का कार्य किया जाता रहता है। इसी कड़ी बुधवार को यूको बैंक के सौजन्य से मां देवकाली को वॉटर कूलर समर्पित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने किया।  पुण्य का द्योतक है जनहित में किया गया कार्य: गिरीश पति त्रिपाठी  बताते चलें कि पिछले दिनों चौदह कोसी व पंचकोसी परिक्रमा में यूको बैंक द्वारा परिक्रमा करने आने वाले भक्तों को मिष्ठान, जलपान व चायपान की व्यवस्था की गई थी। यही नहीं बैंक कर्मचारियों द्वारा रामनगरी में लगातार राम भक्तों की सेवा की जाती है। अयोध्या में आने वाले भक्तों की सेवा करने के लिए यूको बैंक लगातार सकारात्मक प्रयास कर रहा है। जिसके तहत बुधवार को बड़ी माँ देवकाली मन

छात्रा उमा यादव को स्नातक कला वर्ग का स्वर्ण पदक

Image
  छात्रा उमा यादव को स्नातक कला वर्ग का स्वर्ण पदक  मिल्कीपुर (अयोध्या)। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी   मिल्कीपुर क्षेत्र के डॉ लोहिया महिला पीजी कॉलेज कुचेरा की मेधावी छात्रा उमा यादव पुत्री आशाराम यादव को डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 28वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा स्नातक कला वर्ग का स्वर्ण पदक प्रदान किया गया है।कुलाधिपति द्वारा स्नातक कला वर्ग से स्वर्ण पदक पाकर मेधावी छात्रा उमा यादव ने अपने कॉलेज के साथ-साथ अपने मां-बाप एवं परिवार का नाम रोशन किया है।डॉ राम मनोहर लोहिया  अवध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल द्वारा स्वर्ण पदक मिलने से डॉ लोहिया महिला पीजी कॉलेज में हर्ष का माहौल है।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसपी शुक्ला,प्रबंधक डॉ सत्यम कृष्णा,संरक्षक राम बहादुर यादव,डॉ मोहम्मद इस्माइल, डॉ अंजनी कुमार, डॉ मेनका यादव समेत सभी प्राध्यापकों ने छात्रा उमा यादव को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

कृषि विवि का दीक्षा समारोह आज, 26 होनहारों को मिलेगा पदक

Image
  कृषि विवि का दीक्षा समारोह आज, 26 होनहारों को मिलेगा पदक एग्री बिजनेस के प्रेक्षागृह में हुआ पूर्वाभ्यास, कुलपति ने पढ़ा प्रतिवेदन, उपलब्धियों से भरा रहा पूरा वर्ष मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क     रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का 25वां दीक्षांत समारोह आज एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के प्रेक्षागृह में धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। दीक्षांत समारोह के मद्देनजर गेट नंबर एक से लेकर एग्री बिजनेस प्रेक्षागृह व प्रशासिनक भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया है। दीक्षा समरोह की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल समारोह की अध्यक्षता करेंगी। कुलाधिपति 26 मेधावियों को स्वर्ण पदक व 597 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान करेंगी। समारोह के मुख्यअतिथि पूर्व सचिव, कृषि, सहकारिता एवं कृषक कल्याण भारत सरकार होंगे। विशिष्ट अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही होंगे।          बुधवार को दीक्षा समारोह का पूर्वाभ्यास किया गया। शैक्षणिक शोभायात्रा निकली जो एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के प्रेक्षागृह में पहुंची। इसके बाद जल भरो कार्यक्रम का रिहर्सल

जिला मुख्यालय की तर्ज पर बल्दीराय तहसील में लगेगा जनता दरबार

Image
जिला मुख्यालय की तर्ज पर बल्दीराय तहसील में लगेगा जनता दरबार। सुल्तानपुर/ बल्दीराय । आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- राहुल मिश्र  जिला मुख्यालय की तर्ज पर अब बल्दीराय तहसील पर भी प्रतिदिन लगेगा जनता दरबार। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अधिकारियों द्वारा की जाएगी जनता की शिकायतों पर सुनवाई।सभी विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौके पर रहेंगे मौजूद।जनता को फौरी तौर पर न्याय देने की डीएम ने कराया है पहल। एसडीएम बल्दीराय विदुषी सिंह ने सभी तहसील व ब्लॉक अधिकारियों के साथ आज लगाया जनता दरबार।इस मौके पर नायब तहसीलदार गुलाब सिंह,बल्दीराय थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह,एडीओ पंचायत बल्दीराय अरविंद कुमार सिंह आदि रहे उपस्थित रहे।

घने कोहरे के चलते पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकराई बस।

Image
  घने कोहरे के चलते पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकराई बस। सात की हालत गंभीर तीन दर्जन घायल। अयोध्या/मिल्कीपुर । आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी कोहरे के प्रथम दिन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़ी ट्रक से टकराई सवारी से भारी प्राइवेट बस सात की हालत गंभीर तीन दर्जन से अधिक घायल हो गए, घटना की जानकारी मिलने पर यूपीडा की गश्ती दल टीम ने एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल कुमारगंज भिजवाया, डॉक्टरों ने सात  की हालत गंभीर देखते हुए, मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया अन्य घायलों का इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना अमेठी जिले के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 68.900 पर सत्थिन के पास की है। बस पर सवार एक घायल जगदीश प्रसाद 74 निवासी अरसा, आजमपुर थाना हंसवर ने बताया कि अंबेडकर नगर से निजी बस से शामली में संतराम पाल के कबीरपंथी आश्रम पर तीन दिन के भंडारे में शामिल होने के लिए मालीपुर, फूलपुर व टांडा आदि गाँव के पास से पचास श्रद्धालु 26 नवम्बर को गए थे।वहाँ से रात में लौट रहे थे।सुबह घना कोहरा था।एक्सप्रेस वे पर साइड में एक ट्रक

खेलकूद प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ओवरऑल चैंपियन

Image
  खेलकूद प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ओवरऑल चैंपियन कुलपति ने प्रमाण पत्र व मेडल देकर किया सम्मानित, सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भी छात्रों ने किया प्रतिभाग  मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय परंपरागत खेलकूद का मंगलवार की देर शाम को समापन हो गया। प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ओवरऑल चैंपियन रही। कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। पशुपालन महाविद्यालय के सभागार में सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।          खेलकूद प्रतियोगिता में कुल 13 प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी पुरुष में पिंक हाउस व महिला कबड्डी में पर्पल, खो-खो महिला वर्ग में ब्लू हाउस और खो-खो पुरुष में यलो हाउस, गिल्ली डंडा पुरुष में पिंक हाउस चैंपियन रहीं। लंगडी दौड़ महिला वर्ग में प्रथम आचल वर्मा व पुरष वर्ग में दिग्विजय चैंपियन रहे। वहीं दूसरी तरफ 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान दिग्विजय व महि

करमडांडा में ब्रह्म बाबा पर विशाल भंडारा आयोजित

Image
  करमडांडा में ब्रह्म बाबा पर विशाल भंडारा आयोजित  मिल्कीपुर(अयोध्या)। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के करमडांडा गांव में ब्रह्म बाबा देवस्थान पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रह्म बाबा देवस्थान पर सुबह सुंदरकांड पाठ के उपरांत दिन के दूसरे पहर से लेकर देर शाम तक चले विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा आयोजन समिति के अध्यक्ष महेश शर्मा,रामनाथ कनौजिया,सुनील कनौजिया,राकेश शर्मा,पूर्व प्रधान राम धीरज,राकेश यादव,मुलायम सिंह यादव,अजीत मौर्य,अशोक मिश्रा,अनिल तिवारी,सुनील शर्मा,लोकगायक रवि भट्ट देवा,गौतम शर्मा,विनोद कुमार,इंद्रपाल कोटेदार,जगदंबा श्रीवास्तव,बृजेश गुप्ता,नंदकिशोर चौरसिया,प्रेम श्रीवास्तव,नन्हू लाल,अशोक सिंह, लहूरी,शिवा शर्मा,हरिनाथ शर्मा, विनोद कारीगर,मनोज यादव,कमल कुमार समेत सैकड़ो लोगों ने भंडारे को संपन्न कराने में अपना योगदान दिया।

कृषि विवि में 597 को उपाधि व 26 छात्र-छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक

Image
  कृषि विवि में 597 को उपाधि व 26 छात्र-छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक कृषि विवि का 25वां दीक्षांत समारोह 30 नवंबर को, कुलपति ने समिति अध्यक्षों के साथ बैठक कर तैयारी को दिया अंतिम रूप मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट: वेद प्रकाश तिवारी आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 30 नवंबर को होने वाले 25वें दीक्षांत समारोह में 597 छात्र-छात्राओं को उपाधियां व 26 मेधावियों को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। कुलाधिपति स्वर्ण पदक सात, कुलपति स्वर्ण पदक 11 तथा विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक आठ मेधावियों को दिया जाएगा। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने गठित समिति के समस्त अध्यक्षों के साथ बैठक कर दीक्षांत समारोह की तैयारी को अंतिम रूप दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह के सफलतापूर्ण आयोजन के लिए 29 नवंबर को रिहर्सल किया जायेगा। इसमें छात्र-छात्राओं को उपाधि, पदक, दीक्षोपदेश के साथअन्य गतिविधियों का पूर्वाभ्यास कराया जायेगा।                  कृषि विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी आशुतोष सिंह न

विशाल भंडारे में हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद

Image
  विशाल भंडारे में हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद मिल्कीपुर(अयोध्या)।  आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी मिल्कीपुर क्षेत्र अंतर्गत बारुन बाजार निवासी गुरु चरण लाल कौशल के यहां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। उनके यहां विगत 7 दिनों से चल रही श्रीमद् भागवत पुराण कथा के उपरांत अयोजित विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में सजातीय व क्षेत्रीय लोगों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। सात दिवसीय भागवत कथा में प्रख्यात कथावाचिका अनन्या शर्मा ने अपने धार्मिक प्रसंग से श्रद्धालुओं को भक्ति का रसपान कराया।भंडारे को संपन्न कराने में बारुन व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर कौशल,हरिओम कौशल,राजू गुप्ता,रिंकू गुप्ता,डॉ मस्तराम यादव, सोनू कौशल,रोशन गुप्ता,महेश कौशल समेत सैकड़ो लोगों का विशेष योगदान रहा।

कबड्डी पुरुष वर्ग में पिंक व महिला में पर्पल हाउस चैंपियन

Image
  कबड्डी पुरुष वर्ग में पिंक व महिला में पर्पल हाउस चैंपियन मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में चलने वाला तीन दिवसीय परंपरागत खेलकूद प्रतियोगिता दूसरे दिन भी जारी रहा। खेल के दूसरे दिन पुरुष व महिला वर्ग में कबड्डी का फाइनल मैच खेला गया। पुरुष वर्ग में गुल्ली डंडा अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।              दूसरे दिन खेल मैदान पर कबड्डी पुरुष वर्ग का रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पिंक हाउस ने शानदार 40 प्वाइंट हासिल किया। रेड हाउस भी हार मानने के लिए तैयार नहीं था लेकिन पिंक हाउस का पीछा करते-करते आखिर रेड हाउस को हार का सामना करना पड़ा। रेड हाउस ने कड़ी मेहनत करते हुए मात्र एक प्वाइंट से फाइनल मैच हार गई। वहीं दूसरी तरफ कबड्डी महिला वर्ग का फाइनल मैच पर्पल व ब्लू हाउस के बीच खेला गया। पर्पल हाउस ने 38 अंक हासिल कर ब्लू हाउस को करारी शिकस्त दी। ब्लू हाउस को 20 अंक पर ही संतोष करना पड़ा। पुरुष वर्ग में गुल्ली डंडा प्रतियोगिता हुई जिसमें पिंक हाउस ने 35 अंक हासिल कर जीत दर्ज की और ब्ल

किन्नर समाज का पारंपरिक पूजन संपन्न, तपस्वी छावनी के जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने किन्नरों को आरक्षण देने और राम मंदिर में पुजारी नियुक्त करने की मांग की

Image
  किन्नर समाज का पारंपरिक पूजन संपन्न, तपस्वी छावनी के जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने किन्नरों को आरक्षण देने और राम मंदिर में पुजारी नियुक्त करने की मांग की मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट :- वेद प्रकाश तिवारी   किन्नर समाज के गुरु पिंकी मिश्रा ने क्षेत्र व जिले की सुख समृद्धि व आरोग्य के लिए जागरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन अपने निजी आवास  कुचेरा बाजार में किया। कार्यक्रम में अयोध्या के जगतगुरु परमहंसाचार्य पहुंचे जहां किन्नरो ने उनकी पूजा अर्चना की।  कार्यक्रम के दौरान अयोध्या तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंसाचार्य ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट सेवा से मांग किया है कि किन्नरो को एक प्रतिनिधि के रूप में एक किन्नर पुजारी भी होना चाहिए जैसे कि भगवान ने कहा है कि "चातुर्वर्ण्यं मया सृष्टं गुणकर्मविभागशः" चारों वर्णों की सृष्टि भगवान ने की है। और चारों भगवान से पैदा हुए हैं जो चारों भाई हैं कोई ऊच नीच नहीं है। कर्म के अनुरूप विभाजित हुए हैं, इसी लिए चारों वर्णों के पुजारी भी होना चाहिए।  अयोध्या में रामलला के मंदिर का उद्घाटन आगामी 22 जनवरी के दिन अभिजीत मु

विद्युत कैंप में दो लाख दस हजार बिल वसूला

Image
  विद्युत कैंप में दो लाख दस हजार बिल वसूला मिल्कीपुर(अयोध्या)।आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी विद्युत उपकेंद्र मिल्कीपुर अंतर्गत कुचेरा बाजार में लगाए गए विद्युत कैंप में 2 लाख 10 हजार रुपए का राजस्व वसूला गया। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत कुचेरा फीडर के 83 उपभोक्ताओं ने कैंप में पंजीकरण कराते हुए अपना बकाया विद्युत बिल जमा किया।कैंप में मौजूद एसडीओ मिल्कीपुर अमित कुमार सिंह ने बताया कि बकाया बिल के लिए विद्युत कर्मियों की एक टीम उपभोक्ताओं के घर जाकर विभाग द्वारा चलाई जा रही एक मुश्त समाधान योजना के बारे में लोगों को जागरूक कर रही है और सुविधा का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने के लिए प्रेरित कर रही है।विद्युत कैंप में अवर अभियंता रामचरित्र,पंकज शर्मा,फीडर मैनेजर अनुराग मौर्य,अशोक सम्राट,संतोष कुमार,राम अवध,संजय वर्मा,रामगोपाल पांडेय,महेंद्र कुमार,कृष्ण कुमार यादव,संतोष कुमार,अखिलेश छोटू,विजय कुमार, सोनू,राज प्रकाश,दीपक कुमार,राहुल समेत कई अन्य विभागीय कर्मी मौजूद रहे।

कबड्डी पुरुष में पिंक, रेड व महिला में ब्लू व पर्पल विजेता

Image
 कबड्डी पुरुष में पिंक, रेड व महिला में ब्लू व पर्पल विजेता कुलपति ने किया पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 13 प्रकार के खेलों में छात्र-छात्राएं करेंगे प्रतिभाग मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मुख्य क्रीड़ा प्रक्षेत्र में तीन दिनों तक चलने वाले पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ हुआ। विवि के कुलपति डा. बिजेद्र सिंह ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। तीन दिनों में कुल 13 प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।                प्रतियोगिता का पहला कबड्डी मैच पुरुष वर्ग में पिंक और यलो हाउस के बीच खेला गया जिसमें पिंक हाउस ने 40 प्वाइंट हासिल कर यलो टीम को पराजित कर दिया। दूसरा मैच रेड व पर्पल हाउस के बीच खेला गया जिसमें रेड हाउस ने 54 प्वाइंट के साथ पर्पल हाउस को करारी शिकस्त दी और पर्पल को 21 अंक पर ही संतोष करना पड़ा।             वहीं दूसरी तरफ महिला वर्ग में पहला कबड्डी मैच रेड और ब्लू हाउस के बीच खेला गया जिसमें ब्लू न

संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल झाड़ी में मिला अधेड़ महिला का शव।

Image
  संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल झाड़ी में मिला अधेड़ महिला का शव। हत्या व आत्महत्या में उलझी पुलिस मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  इनायत नगर थाना के पुलिस चौकी बारुन बाजार अंतर्गत अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थिति चमनगंज में यादव ढाबा के पीछे घने जंगल-झाड़ी में एक अधेड़ महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। महिला का शव देखकर स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर घटना की गहन छानबीन शुरू कर दी गई।  बता दें कि इनायत नगर थाना क्षेत्र के चमनगंज बाजार में यादव ढाबा के पीछे स्थित जंगल झाड़ी में शुक्रवार की सुबह शौच को आए ग्रामीणों ने एक 40 वर्षीय महिला का शव चिलविल की पतली डाल से लटका जमीन पर मिला। अधेड़ महिला का शव देखकर पूरे क्षेत्र में सनसनी की लहर दौड़ गई और घटना की जानकारी लोगों द्वारा इनायत नगर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक ब्रह्म दत्त पाण्डेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर एकत्रित लोगों की भीड़ को हटाया और घटना की गहन छानबीन में जुट गए। हालांकि पुलिस फोरेंसिक टीम आन

थारू जनजाति को कृषि शिक्षा से जोड़ने की पहल

Image
  थारू जनजाति को कृषि शिक्षा से जोड़ने की पहल   कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता टीम को किया रवाना मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से थारू जनजाति के लोगों को कृषि शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पहल की शुरुआत की गई। शुक्रवार को कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने जागरूकता अभियान के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर बलरामपुर रवाना किया।इस अभियान के सफल आयोजन के लिए विभिन्न संकाय के सदस्यों एवं  छात्र-छात्राओं ने विशेष प्रस्तुतीकरण तैयार किया है, जिसका उद्देश्य थारू जनजाति के छात्र-छात्राओं को कृषि विश्वविद्यालय में प्रवेश हेतु समस्त जानकारियां देनी  है ।       यह कार्यक्रम शनिवार को इमलिया कोर्डर एवं विशुनपुर विश्रम गांव में होना सुनिश्चित हुआ है जिसमें दोनों गांव के थारू जनजाति के लोगों को 40-40 किट भी प्रदान किया जाएगा। आईसीएआर नाहेप परियोजना के वित्तीय सहयोग से विश्वविद्यालय द्वारा जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर इंजीनियर ओमप्रकाश, डा सत्यव्रत सिंह डॉ. डी नियोगी एवं डॉ निरंजन सहित

मिल्कीपुर में बिजली बकायेदारों से विद्युत विभाग 3 करोड़ 65 लाख रुपए के राजस्व की हुई वसूली, 3600 उपभोक्ताओं ने कराया ओटीएस

Image
  मिल्कीपुर में बिजली बकायेदारों से विद्युत विभाग 3 करोड़ 65 लाख रुपए के राजस्व की हुई वसूली, 3600 उपभोक्ताओं ने कराया ओटीएस  मिल्कीपुर अयोध्या।आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल की बकाया राशि के भुगतान में राहत देते हुए विद्युत विभाग ने 8 नवंबर से एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की शुरुआत की है। अभियान के तहत 3 करोड़ 65 लाख रूपए के राजस्व वसूली हो चुकी है‌ं।  मिल्कीपुर खंड अंतर्गत कुमारगंज, रानी बाजार व मिल्कीपुर उपखंड में अब तक करीब 3600 सौ उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ लेने के लिए (ओटीएस ) रजिस्ट्रेशन कराया है। यही नहीं, इस योजना के तहत विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने मेगा कैंप से करीब 3 करोड़ 65 लाख रुपए से ज्यादा के राजस्व की वसूली कर ली है।  योजना के तहत दो तरह के लोग इसका लाभ ले रहे हैं। एक ओटीएस नॉर्मल और दूसरा ओटीएस थेफ्ट (जिन पर बिजली चोरी का बकाया है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय मिल्कीपुर सत्य नारायण ने बताया कि विद्युत बिल बकाया उपभोक्ताओं को विद्युत बिल जमा करने और ओटीएस पंजीकरण कराने के लिए गांव में मुनादी कराई ज

कृषि महाविद्यालय में चल रही भोजपुरी फिल्म की शूटिंग, विद्यार्थी शिक्षण कार्य छोड़कर शूटिंग देखने में मशगूल

Image
  कृषि महाविद्यालय में चल रही भोजपुरी फिल्म की शूटिंग, विद्यार्थी शिक्षण कार्य छोड़कर शूटिंग देखने में मशगूल मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  अपने क्रिया कलापों से अक्सर चर्चा में रहने वाले आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या में अभी प्रोन्नति का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि इसी विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कृषि महाविद्यालय कोटवा, आज़मगढ़ अब चर्चा में आ गया है। नियमों को ताक पर रखकर यहां स्थित छात्रावास में फ़िल्म की शूटिंग शुरू करा दी गई। इसके लिए न तो विश्वविद्यालय प्रशासन से परमिशन ली गई और न ही कोई शुल्क जमा कराया गया। हाल यह है कि विश्वविद्यालय के वाईस चांसलर भी इसकी जानकारी न होने की बात कह रहे हैं। कृषि महाविद्यालय कोटवा आज़मगढ़ परिसर स्थित छात्रावास में भोजपुरी फिल्म संकल्प की चल रही शूटिंग का फोटो व वीडियो दो दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  कृषि महाविद्यालय के हॉस्टल में चल रही फिल्म शूटिंग के संबंध में जब विश्वविद्यालय के कुलपति पर डॉ विजेंद्र सिंह एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से जानका

मेगा विद्युत कैंप में वसूले 2 लाख, 40 उपभोक्ताओं ने ओटीएस में कराया पंजीकरण

Image
  मेगा विद्युत कैंप में वसूले 2 लाख, 40 उपभोक्ताओं ने ओटीएस में कराया पंजीकरण मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  विद्युत उपकेंद्र कुमारगंज के तत्वाधान में एक मुफ्त समाधान योजना ओटीएस के तहत मेगा कैंप लगाया गया। जिसमें 40 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाकर दो लाख जमा किए। डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराकर योजना का लाभ उठाने की मंशा जाहिर की। अधिशाषी अभियंता मिल्कीपुर सत्यनारायण और एसडीओ संतोष कुमार ने मौजूद रहे लोगों को जागरूक बनाकर इसका लाभ उठाने की अपील की। संविदा कर्मी अंकुर सिंह लाउडस्पीकर लगाकर गली मोहल्ले में घूम-घूम कर प्रचार प्रसार कर रहे थे। प्रमुख स्थानों पर कैंप लगाकर बकायेदारों से वसूली कर उन्हें त्वरित राहत दिया गया। इसी क्रम में  बुधवार को विद्युत उपकेंद्र कुमारगंज के अभिषेक कुमार टी जी लाइन की देखरेख में मेगा कैंप लगाया गया। हकीकत परखने के लिए अधिशासी अभियंता  सत्यनारायण और एसडीओ संतोष कुमार भी पहुंच गए। एक घंटे तक शिविर में रहकर उपभोक्ताओं की हर समस्या को सुना। मौके पर निस्तारण भी किया गया। फाल्स बिल, मीटर रीडिंग खाम

आधार कार्ड बनवाने में अभिभावक परेशान

Image
  आधार कार्ड बनवाने में अभिभावक परेशान मशीन खराबी का बहाना लेकर ऑपरेटर गायब मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड बनाए जाने हेतु खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मिल्कीपुर में स्थापित केंद्र पर सन्नाटा पसरा हुआ है। केंद्र के प्रवेश द्वार पर मशीन खराब होने का बोर्ड चश्पा कर दिया गया है जिसके चलते अपने पाल्यों का आधार कार्ड बनवाने हेतु पहुंच रहे अभिभावक वैरंग निराश होकर अपने घरों को वापस लौटने को मजबूर हैं। बताते चलें कि परिषदीय विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड बनाए जाने हेतु विभाग की ओर से आधार कार्ड केंद्र बीईओ कार्यालय मिल्कीपुर इनायत नगर में स्थापित भी किया गया है। आधार कार्ड बनाए जाने हेतु ऑपरेटर की भी व्यवस्था है। किंतु विगत पखवारे भर से आधार कार्ड बनाए जाने का काम पूरी तरह से ठप हो गया है। आधार कार्ड केंद्र भवन के दरवाजे पर मशीन खराबी की नोटिस चश्पा कर दी गई है किंतु विभाग की ओर से अभी तक कथित रूप से उक्त खराब पड़ी मशीन को ठीक कराई जाने की दिशा में को

जन चौपाल में ग्रामीणों की सुनी समस्या,हुआ निस्तारण

Image
 जन चौपाल में ग्रामीणों की सुनी समस्या,हुआ निस्तारण   बल्दीराय/सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- राहुल मिश्र  बल्दीराय ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कस्बा माफियात में शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों की सड़क,नाली,पेंशन तथा राशन कोटे की समस्या सुनकर उनका निस्तारण किया गया और ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर आवेदन कर लाभ लेने की अपील की।एडीओ आईएसबी शिवकुमार की अगुवाई में जनसुनवाई चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ लोगों को आयुष्मान कार्ड से मिलने वाली नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी देकर कार्ड बनवाने को कहा। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव घनश्याम यादव,प्रधान प्रतिनिधि श्याम नारायण सोनकर, विजय कुमार, शोभवती, राधेश्याम, फूलचंद,ओम प्रकाश, वारिश अली,मोहम्मद आकिब व मोहम्मद जुबैर आदि मौजूद रहे।

राष्ट्र के विकास में तेजी से बढ़ी महिलाओं की भागीदारीः कुलपति I

Image
  राष्ट्र के विकास में तेजी से बढ़ी महिलाओं की भागीदारीः कुलपति I "महिला स्वास्थ्य: शारीरिक, सामाजिक और मानसिक विकास" विषय पर महिला संगोष्ठी का आयोजन मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के प्रेक्षागृह में बुधवार को "महिला स्वास्थ्य : शारीरिक, सामाजिक और मानसिक विकास" विषय पर महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह के उपलक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह व अन्य अतिथियों ने जल भरो कार्यक्रम के साथ किया।           संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज एवं राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाओं को खेलों एवं योगाभ्यास में नियमित रूप से भाग लेना चाहिए। भारतीय समाज में महिलाओं की भागादारी हर क्षेत्र में तेजी के साथ बढ़ रही और महिलाएं अपने देश का नाम रौशन कर रही हैं।         कानपुर से पहुंची म

घुरेहटा के धन्जो चौराहा पर मेगा कैंप लगाकर वसूले 3 लाख 45 हजार

Image
  घुरेहटा के धन्जो चौराहा पर मेगा कैंप लगाकर वसूले 3 लाख 45 हजार  मिल्कीपुर, अयोध्या।आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र स्थित हैरिंग्टनगंज उपकेंद्र अंतर्गत घुरेहटा के धन्जो चौराहा पर मेगा कैंप आयोजित किया गया। जिसमे 35 उपभोक्ताओं के ओटीएस रजिस्ट्रेशन कराकर कुल 3 लाख 45 हजार रुपए जमा कराए गए। इसके अलावा कैंप में 15 गलत बिल को ठीक कर उपभोक्ता की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कैम्प में उपस्थित विद्युत कर्मियों द्वारा 45 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। कैंप में मौजूद विद्युत अधिकारियों द्वारा ओटीएस के बारे में भी जानकारी दी गई। कैंप में प्रमुख रूप से अधिशासी अभियंता सत्य नारायण यादव, एसडीओ अमित कुमार सिंह, जेई अरुण वर्मा, टी जी2 लल्लन मौर्या, टी जी 2 शिवबहादुर, टी जी2 राजेश, जोगिंदर तिवारी, अमरनाथ, अजीत सिंह व संजय सिंह उपस्थित रहे।

सीएमओ ने सीएचसी मिल्कीपुर का किया औचक निरीक्षण

Image
  सीएमओ ने सीएचसी मिल्कीपुर का किया औचक निरीक्षण  गंदगी व अव्यवस्था देख भड़के, अधीक्षक को लगाई कड़ी फटकार। अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण किया तलब। मिल्कीपुर, अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी     मिल्कीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में दो दर्जन कर्मचारी गैरहाजिर मिले। स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह दस बजे सीएमओ को देख डॉक्टर और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एक दूसरे को फोन करके सीएमओ के आने की सूचना देने लगे। चिकित्सा अधिकारी मिल्कीपुर के कार्यालय में बैठे सीएमओ ने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका अपने कब्जे में लेकर निरीक्षण करना शुरू कर दिया। एक-एक कर्मचारी और डॉक्टर का नाम लेकर जानकारी करना शुरू किया  तो कई डॉक्टर और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डॉक्टर जीपी मौर्या, दिनेश सिंह, डॉक्टर एमपी सिंह, डॉक्टर एबी पाल, पवन कुमार, बृजराज तिवारी सहित करीब दो दर्जन कर्मचारी नदारत मिले।  सीएमओ ने चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के बाहर निकलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हर वार्ड और इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया

"यूको बैंक ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगाया निःशुल्क जलपान कैंप"

Image
  "यूको बैंक ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगाया निःशुल्क जलपान कैंप"  अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  रामनगरी में बीती रात से ही चौदह कोसी परिक्रमा पथ पर लाखों श्रद्धालु आस्था और विश्वास के साथ परिक्रमा कर रहे हैं। परिक्रमार्थियों की सेवा के लिए विभिन्न सरकारी, अर्धसरकारी, सहकारी व निजी संस्थाओं एवं संगठनों ने द्वारा जगह-जगह कैम्प लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा कर पुण्य कमाया जा रहा हैं। इसी कड़ी में यूको बैंक अयोध्या ने भी 14 कोसी परिक्रमा मार्ग बूथ नंबर चार के निकट जय मां बाराही ट्रेडर्स, अयोध्या धाम में निःशुल्क जलपान कैंप एवं स्वास्थ्य शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा सुश्रुषा कर रहा है।    यूको बैंक द्वारा की गई निःशुल्क सूक्ष्म जलपान व्यवस्था एवं स्वास्थ्य शिविर का हजारों लोग लाभ ले रहे हैं। यूको बैंक अयोध्या के शाखा प्रबंधक अशोक दूबे ने बताया कि बैंक के सभी अधिकारी/कर्मचारी श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए उन्हें बैंकिंग फ्राड से बचाव का गुर भी सिखाए रहे हैं। उन्होंने बताया कि बैंक की अंचल प्रमुख मिलन दूबे के निर्देश पर चौदह कोसी परिक्रमा पथ पर

डिजिटल तकनीक से दूर होगी किसानों की समस्या- कुलपति

Image
डिजिटल तकनीक से दूर होगी किसानों की समस्या- कुलपति  कृषि विवि में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, कुलपति ने किया शुभारंभ मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। "कृषि और संबद्ध विज्ञान में डेटा विश्लेषण और निर्णय लेने" के विषय पर आयोजित इस कार्यशाला का शुभारंभ विवि के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर किया।                कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि दिन प्रतिदिन कृषि उत्पादन में चुनौतियां बढ़ रहीं हैं और इससे निपटने के लिए आधुनिक डिजिटल तकनीक को माध्यम बनाना होगा। ये भौतिक वातावरण की लगातार निगरानी करते हैं। उन्होंने कहा कि जटिल कृषि पारिस्थितिकी तंत्र को बेहतर ढंग से समझने की आवश्यकता है।           आईसीआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुशील कुमार सरकार ने कहा कि व्यवहारिक फसल डेटा के साथ किसान उगाने के लिए फसल के प्रकार पर निर्णय ले सकते हैं। उन्होंने कह

न्याय पंचायत देवरिया की खेल प्रतियोगिता में कर्मडांडा बना चैंपियन

Image
 न्याय पंचायत देवरिया की खेल प्रतियोगिता में कर्मडांडा बना चैंपियन कर्मडांडा की प्राथमिक तथा जूनियर वर्ग की टीमों ने किया शानदार प्रदर्शन मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर के न्याय पंचायत देवरिया की खेल प्रतियोगिता में कर्मडांडा की टीम ओवरऑल चैंपियन रही।मिल्कीपुर खंड शिक्षा अधिकारी रिचा सिंह के निर्देशन में शुरू ही खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजीत मौर्य ने फीता काटकर किया।इस मौके पर मुख्य अतिथि अजीत मौर्य ने खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताते हुए शरीर के सर्वांगीण विकास के लिए इसे आवश्यक बताया और कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सभी को खेलों से जुड़ना चाहिए। खेलों के प्राथमिक स्तर खो-खो में कर्मडांडा विजेता,खिहारन उपविजेता रहा।जूनियर स्तर बालिका वर्ग खो-खो में कर्मडांडा विजेता,रजऊपुर उपविजेता रही।जूनियर बालक वर्ग कबड्डी में अरमारुपीपुर विजेता,कर्मडांडा उपविजेता रहा तथा बालिका वर्ग कबड्डी में कर्मडांडा विजेता,रजऊपुर उपविजेता रहा।अंताक्षरी में कर्मडांडा की टीम विजेता रही। प्राथमि

दबंग द्वारा महिला की भूमि व मकान पर किया जा रहा कब्जा

Image
  दबंग द्वारा महिला की भूमि व मकान पर किया जा रहा कब्जा  पीड़ित महिला बच्चें को गोद में लेकर न्याय के लिए अधिकारियों के कार्यालयों की लग रही चक्कर एक माह पूर्व प्रकाशित खबर पर प्रशासन ने नहीं लिया संज्ञान, मजबूर हुई पीड़िता रिपोर्ट:-  वेद प्रकाश तिवारी मिल्कीपुर अयोध्या।। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  मिल्कीपुर तहसील अन्तर्गत कुचेरा बाजार में महिला के बैनामा सुदा जमीन व मकान पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला न्याय की न्याय के लिए वर्षों से तहसील व जिले के अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रही है। उधर दबंगों द्वारा जबरिया निर्माण कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार मिशन शक्ति के तहत विशेष अभियान चलाकर महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी कर रही है। वहीं दूसरी ओर कुचेरा बाजार में महिला के बैनामा सुदा भूमि व मकान पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। पीड़ित गुडिया तिवारी पत्नी मनोज तिवारी निवासी कुचेरा बाजार पूरे डीह ने एसडीएम, जिलाधिकारी, एसएसपी सहित मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि कि उनके ससुर राम कृपाल गाटा संख्या 748 रकबा