Posts

Showing posts from January, 2024

खण्ड विकास अधिकारी को उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों ने किया सम्मानित

Image
  खण्ड विकास अधिकारी को उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों ने किया सम्मानित बल्दीराय/सुलतानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- राहुल मिश्र  बल्दीराय ब्लॉक सभागार में उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के पदाधिकारियों ने खण्ड विकास अधिकारी के द्वारा कुशल प्रशासनिक सेवा करते हुए विकास काम किए जाने को लेकर अंग वस्त्र व सम्मान पत्र से सम्मानित किया। बल्दीराय सभागार में उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के मण्डल प्रभारी सचिव /जिला सचिव /जेल विजिटर अमर बहादुर सिंह के निर्देशन में समिति के तहसील उपाध्यक्ष डॉ समीम खान की अध्यक्षता में खण्ड विकास अधिकारी सत्यनारायण सिंह के कुशल प्रशासनिक व विकास कार्यों को लेकर अंग वस्त्र व उत्कृष्ट प्रशासनिक सम्मान से सम्मानित किया गया। मण्डल सह सचिव/ जिला प्रभारी/ तहसील सचिव बाल गोविन्द मौर्य  ने बताया की समिति हमेशा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर क्षेत्र वासियों को हमेशा मदद किया जाता है। खण्ड विकास अधिकारी के द्वारा समिति के निवेदन पर कई विकास कार्यों को मूर्त रूप दिया गया।जो समाज के लिए बहुत ही उत्कृष्ट रहा। थाना सचिव रामक

अराजक तत्वों ने प्राचीन काली मंदिर को बनाया निशाना, माता रानी की प्रतिमा को किया निर्वस्त्र

Image
  अराजक तत्वों ने प्राचीन काली मंदिर को बनाया निशाना, माता रानी की प्रतिमा को किया निर्वस्त्र ग्रामीणों में आक्रोश   मिल्कीपुर अयोध्या।। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  प्राचीन काली माता मंदिर का ताला तोड़कर अराजक तत्वों द्वारा मंदिर में रखा दान पत्र पूजा पाठ सामग्री सहित अन्य सामान एवं देवी प्रतिमा को पहनाया गया वस्त्र गायब कर दिया गया है। मंदिर के पुजारी के प्रातः आरती पूजन हेतु मंदिर पर पहुंचने के बाद घटना की जानकारी हुई सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त करने लगे। उधर घटना की जानकारी पाकर कुमारगंज थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई। काफी खोजबीन किए जाने के बाद मंदिर के बगल ही स्थित एक तालाब से मंदिर का दान पत्र सहित सारा सामान बरामद हो गया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पाराधमथुआ के पूरे झाऊ पांडेय में सैकड़ो वर्ष पुराना प्राचीन काली माता मंदिर स्थित है। मंदिर में पूजा पाठ का काम गांव के ही पंडित देवराज  द्वारा किया जाता है। मंदिर के पुजारी क

कुलपति ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

Image
  कुलपति ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कृषि विवि में चल रही है प्रथम वर्ष की मिट टर्म परीक्षाएं मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क      रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी      आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष की मिड टर्म परीक्षाएं चल रहीं हैं। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने विभिन्न महाविद्यालयों में बने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को नकल विहीन परीक्षा कराई जाने का निर्देश दिया।          मिड टर्म में स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी के छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षाएं दो पाली में कराई जा रही हैं। यह परीक्षाएं पांच फरवरी तक समाप्त हो जाएंगी। परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी के द्वारा की जा रही है। नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सचल दस्ता की टीम गठित की गई है। परीक्षा से पहले केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की जांच की जा रही है।

मिल्कीपुर में किसान की बेटी बनी डिप्टी जेलर,पहले ही प्रयास में हुआ चयन, आईएएस बनने का है सपना

Image
  मिल्कीपुर में किसान की बेटी बनी डिप्टी जेलर,पहले ही प्रयास में हुआ चयन, आईएएस बनने का है सपना मिल्कीपुर, अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  हमारी बेटियां किसी से कम नहीं है। बेटियां हर क्षेत्र में सफलता के नये आयाम  रच रही है। कुछ इसी तरह का उदाहरण अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र स्थित कौराह पूरे गुलाम गांव में भी देखने को मिल रहा है। यूपी लोक सेवा आयोग ने हाल ही पीसीएस परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी किया है। जहां अमानीगंज की प्रगति उपाध्याय ने यूपीपीसीएस परीक्षा 2023 में 41वीं रैंक हासिल की है । बेटी प्रगति उपाध्याय का चयन डिप्टी जेलर के पद पर हुआ है यूपीपीसीएस में चयन होने के बाद उनके परिवार में खुशी की लहर है रिश्तेदार, पड़ोसी आदि उन्हे बधाइयां देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।  बेटी प्रगति उपाध्याय कड़ी मेहनत और लगन से पहले ही प्रयास में यूपीपीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा साबित की है। इसके साथ ही उन्होंने धर्मनगरी अयोध्या को भी गौरवान्वित किया है और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। यूपी पीसीएस वर्ष 2023 में  डिप्टी जेलर के पद पर चयनित 23 वर

महात्मा गांधी की विचारधारा देश की आत्मा-अवधेश प्रसाद

Image
  महात्मा गांधी की विचारधारा देश की आत्मा-अवधेश प्रसाद  मिल्कीपुर-अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोटॅ:- वेद प्रकाश तिवारी  डॉ लोहिया महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुचेरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहीद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिल्कीपुर विधायक व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने महात्मा गांधी की विचारधारा को देश की आत्मा बताते हुए उसकी रक्षा करने की जरूरत बताई। कहाकि अंग्रेजों के जुल्म एवं अत्याचार से आजादी दिलाने में पूरा देश जाति और मजहब से हटकर एक सूत्र में गांधी जी के नेतृत्व में देश को आजादी की लड़ाई लड़ी।आज महात्मा गांधी के सपनों और डॉ भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान को जानबूझ कर कमजोर किया जा रहा है।उसकी रक्षा के लिए हमें संकल्प लेना होगा यदि संविधान खतरे में रहेगा तो आने वाले दिनों में देश का लोकतंत्र समाप्त हो जाएगा।मौजूदा भाजपा सरकार की गलत नीतियों से देश के लोगों का भरोसा टूटा है।शहीद दिवस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सपा जिला महासचिव बख्तियार खान ने कहा कि इतिहास में आज के  दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या तो जरूर की गई थी परंतु उनके वि

जैव उर्वरक तैयार कर किसानों तक पहुंचाएगा कृषि विवि - कुलपति

Image
  जैव उर्वरक तैयार कर किसानों तक पहुंचाएगा कृषि विवि - कुलपति  सतत कृषि उत्पादकता हेतु जैव उर्वरकों का उपयोग विषय पर प्रशिक्षण शिविर में बोले कुलपति मिल्कीपुर  अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के हाईकेट हाल में "सतत कृषि उत्पादकता हेतु जैव उर्वरकों का उपयोग" विषय पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।                   शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि आधुनिक कृषि में सूक्ष्म जीवों एवं जैव उर्वरकों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि हरित क्रांति के पश्चात रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से मिट्टी का स्वास्थ्य खराब हो चुका है। बॉयो फर्टिलाइजर के अलग-अलग फॉर्मूलेशंस पर रिसर्च कर विभिन्न प्रकार के जैव उर्वरकों को तैयार करने की जरूरत है। कुलपति ने बताया कि जल्द ही कृषि विश्वविद्यालय विभिन्न प्रकार के

भारतीय किसान संगठन ने तहसीलदार को 14 सूत्रीय सौपा ज्ञापन

Image
  भारतीय किसान  संगठन ने तहसीलदार को 14 सूत्रीय सौपा ज्ञापन  मिल्कीपुर-अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क   रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  मिल्कीपुर तहसील परिसर में धरने पर बैठे किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार मिल्कीपुर को 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।नव भारतीय किसान संगठन आराजनैतिक से जुड़े किसानों ने जिलाध्यक्ष शिवशंकर मिश्रा के नेतृत्व में धरना दिया। मिल्कीपुर तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह को दिए अपने ज्ञापन में किसानों ने सरकार से एमएसपी पर कानून बनाए,पूरे देश में किसानों का कर्ज माफ किया जाए,मनरेगा योजना को खेती किसानी से जोड़ा जाए,किसान दुर्घटना राशि 5 लाख की जाए,किसानों को बच्चों को स्नातक तक मुक्त शिक्षा प्रदान की जाए,गन्ना समर्थन मूल्य बढ़ाया जाए,आवारा पशुओं से खेती को बचाया जाए,वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन के सत्यापन के नाम पर रोकी गई पेंशन को बहाल किया जाए तथा 300 यूनिट बिजली किसानों को मुफ्त दिए जाने की प्रमुख रूप से मांग किया।इस मौके पर भीषण ठंड में धरने पर बैठे दर्जनों किसानों को तहसील प्रशासन ने तहसीलदार के निर्देश पर कंबल देकर ठंड से राहत देने का कार्य किया।धरने में प्

रामभक्त शबनम शेख का जगह-जगह भव्य स्वागत

Image
  रामभक्त शबनम शेख का जगह-जगह भव्य स्वागत मिल्कीपुर-अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  मुंबई से अयोध्या धाम दर्शन करने पैदल जा रही मुस्लिम राम भक्त  शबनम शेख एवं उसके तीन साथियों का मिल्कीपुर के कुमारगंज इनायत नगर बारुन क्षेत्र में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इनायत नगर में व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरुण गुप्ता भाजपा नेता राम सजीवन मिश्रा व अन्य साथियों ने स्वागत करते किया कुचेरा बाजार में ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार यादव सहित बाजार वासियों ने भव्य स्वागत किया । पलिया जगमोहन सिंह गांव में भाजपा नेता सुशील मिश्रा के घर पर रात विश्राम करने के बाद सोमवार सुबह 9 बजे पलिया जगमोहन सिंह गांव में ही आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा के नेतृत्व में शबनम शेख का भाजपाईयों ने भव्य स्वागत किया।यहां जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी,सुशील मिश्रा,पूर्व प्रधान विजय यादव,शिवम पांडेय बबलू समेत सैंकड़ों लोगों का जमावड़ा रहा।चमनगंज बाजार में शिवम मिश्रा,राज नारायण,बबलू मिश्रा,उमेश मिश्रा गुड्डू आदि लोगों ने शबनम शेख का स्वागत किया।बारुन बाजार स्थित सिद्धपीठ हनुमानगढ़

विद्युत सार्ट सर्किट से क्लॉथ हाउस में लगी भीषण आग लाखों के वस्त्र व नकदी जलकर राख।

Image
  विद्युत सार्ट सर्किट से क्लॉथ हाउस में लगी भीषण आग  लाखों के वस्त्र व नकदी जलकर राख। मिल्कीपुर, अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुचेरा-शाहगंज संपर्क मार्ग पर श्याम नगर चौराहे पर स्थित गोस्वामी क्लॉथ हाउस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखें लाखों के कीमती वस्त्र जलकर राख हो गए।   बता दें कि मिल्कीपुर तहसील के इनायत नगर थाना के कुचेरा-शाहगंज संपर्क मार्ग पर श्याम नगर चौराहे पर विजय प्रकाश गोस्वामी निवासी खजुरी मिर्जापुर पूरे गोसाई की गोस्वामी क्लॉथ हाउस की दुकान स्थित है। जिसमें लगभग 12 लाख के कीमती वस्त्र बिक्री करने हेतु रखे हुए थे। सोमवार की सुबह गोस्वामी क्लॉथ हाउस के अंदर से जलने की आवाज आई तो दुकान संचालक के पिता ने दुकान का शटर खोलकर देखा तो दुकान में रखें कपड़े धूं-धूं कर जल रहे थे। जब तक दुकान संचालक तथा पड़ोस के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। हल्ला गुहार सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और बेकाबू आग पर  ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद  काबू पाया तब तक दुकान

विकसित भारत संकल्प यात्रा में तीन माह से राशन न मिलने की शिकायत, जांच में मिली गंभीर अनियमितता

Image
  विकसित भारत संकल्प यात्रा में तीन माह से राशन न मिलने की शिकायत, जांच में मिली गंभीर  अनियमितता  बगल के गाँव तुलापुर में किया गया दुकान अटैच मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  मिल्कीपुर तहसील के  सरौली गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के पहुंचने के बाद ग्रामीणों द्वारा तीन माह से राशन न देने की शिकायत की गई थी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमानीगंज पवन सिंह की उपस्थिति में की गई शिकायत पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वारा इस मामले में उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर को कार्रवाई के लिए कहा गया था इसके बाद ग्राम प्रधान सरौली ऋतुराज पांडे व 50 से अधिक ग्रामीणों ने इस मामले की लिखित शिकायत उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर से की थी। 29 जनवरी को उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक मिल्कीपुर  रिशेष कुमार सिन्हा द्वारा  सरौली गांव पहुंचकर मामले की जांच शुरू की गई जांच में मौके से एफसीआई की बोरियां गायब मिली किराना की दुकान से लाकर राशन रखा गया था ।मीडिया कर्मियों के पहुंचने के बाद जब पूर्ति निरीक्षक  मिल्कीपुर क

युवा कल्याण विभाग द्वारा जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Image
  युवा कल्याण विभाग द्वारा जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन  अयोध्या/मिल्कीपुर । आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क   रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में संचालित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत  दो दिवसीय जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण मिनी स्टेडियम पूरा बाज़ार में किया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे दौड़, ऊँची कूद, लंबी कूद जैसी स्वास्थ्यवर्धक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें अमानीगंज विकासखंड के महारानी सुखमता उ॰ मा॰ विद्यालय की छात्राओं अंतिमा शर्मा ने 400मी दौड़ में प्रथम स्थान समरीन बानों ने 100मी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वहीं यशी मिश्रा ने 200मी दौड़ में तृतीय स्थान पर क़ब्ज़ा जमाया।विद्यालय की समरीन और साक्षी रावत ने लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वहीं हिमांशी ने तृतीय स्थान पर अपना क़ब्जा जमाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक सदर श्री वेद प्रकाश गुप्ता व विशिष्ट अतिथि श्री कृष्ण कुमार पांडेय ज़िला उपाध्यक्ष भाजपा रहे।

मंगल के गीत सभी गाओ हमारे राम राजा बने हैं।

Image
  मंगल के गीत सभी गाओ हमारे राम राजा बने हैं। बंदनवार सजाओ हमारे राम राजा बने हैं। पिता बचन बनवास सिधारे। शबरी शिला अहिल्या तारे। सुग्रीव के बने हैं सहारे, हमारे राम राजा बने हैं। बंदनवार सजाओ हमारे राम राजा बने हैं। मित्र निषाद को गले लगाये। गंगा जी की आस पुराये। केवट से पांव धुलवाये, हमारे राम राजा बने हैं। बंदनवार सजाओ, हमारे राम राजा बने हैं। वानर भालू संग मिलायो। गीध जटायु स्वर्ग पठायो। जलनिधि मान घटायो। हमारे राम राजा बने हैं। बंदनवार सजाओ, हमारे राम राजा बने हैं। लंकापति रावण अभिमानी। हरण किया सीता महरानी। रण बिच मार गिरायो, हमारे राम राजा बने हैं। बंदनवार सजाओ, हमारे राम राजा बने हैं।। तम्बू त्याग महल प्रभु आयो। मनहर रूप दरश दिखलायो। अंखियन प्यास बुझायो, हमारे राम राजा बने हैं। बंदनवार सजाओ, हमारे राम राजा बने हैं। मंगल के गीत सभी गाओ,हमारे राम राजा बने हैं। बंदनवार साजाओ,हमारे राम राजा बने हैं।। कर्म राज शर्मा तुकांत अयोध्याधाम रिपोर्ट राहुल मिश्र

मुंबई से अयोध्या के लिए पैदल निकली सनातनी मुस्लिम शबनम शेख पहुंची कुमारगंज

Image
  मुंबई से अयोध्या के लिए पैदल निकली सनातनी मुस्लिम शबनम शेख पहुंची कुमारगंज  बोली फतवा मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता  मिल्कीपुर ,अयोध्या।  आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  रामलला के दर्शन करने मुंबई से पैदल निकलीं मुस्लिम युवती शबनम शेख अयोध्या जनपद सीमा के आदर्श नगर पंचायत कुमारगंज पहुंची जहां पर भाजपा नेता एवं कुमारगंज बाजार मलिक विजय कुमार उपाध्याय ने अपने समर्थकों के साथ फूल मालाओं से स्वागत कर सूक्ष्म जलपान कराया हैं।  हिंदू धर्म से प्रभावित शबनम शेख का कहना है कि मुझे पैदल चलते हुए पूरे 39 दिन हो चुके हैं। मेरा मकसद केवल भगवान राम का दर्शन करना है। मैं रामलला के चरण स्पर्श करना चाहती हूं। उन्होंने बताया कि कि मैंने बचपन से रामायण देखी है, रामलीला देखी है। भगवान राम के किस्से सुने हैं। कहीं न कहीं मैं उनसे बहुत प्रभावित हुई हूं। हिंदू इलाके में रहने के कारण मैंने उनके बारे में काफी कुछ जाना है। बचपन से ही मैं उनको मानती हूं। मैं 21 दिसंबर 2023 को मुंबई से पैदल चली थी। अब बस हमारी 50 किलोमीटर की यात्रा बच गई है। मेरे साथ तीन दोस्त हैं दो मुंबई से हैं विनीत पा

पुलिस ने वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार।

Image
  पुलिस ने वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार। मिल्कीपुर  अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट :- वेद प्रकाश तिवारी  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  राजकरन नय्यर के दिशा – निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के मद्देनजर इनायत नगर पुलिस ने मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।  प्रभारी निरीक्षक  संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम के उप निरीक्षक संजय कुमार यादव तथा कांस्टेबल योगेश सिंह ने मुकदमे में  वांछित एकअभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है जिसके विरुद्ध थाना इनायतनगर में पंजीकृत मु0अ0सं0 34/24  धारा 323/354/354क/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राममूरत पुत्र जंग बहादुर निवासी ग्राम मुकीमपुर उर्फ पहाडपुर पूरे गंगा तिवारी थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या उम्र करीब 24 वर्ष  को दिनांक 26.01.2024  को समय करीब 11.00  बजे ग्राम सगरौना मंदिर ढेमा वैश्य से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है

कृषि विवि में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस

Image
  कृषि विवि में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस मिल्कीपुर  अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 75वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। एनसीसी के कैडेटों ने तिरंगे झंडे को सलामी दी साथ ही मार्च पास किया। कुलपति के द्वारा राष्ट्र के प्रति संकल्प व शपथ पढ़ा गया जिसे अन्य वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं द्वारा दोहराया गया। कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्रीय नेताओं की दूरदर्शी दृष्टि को याद करते हुए कहा कि इन्ही लोगों ने देश को पिछले 74 वर्षों में प्रगति के गौरवशाली पथ पर चलने में सक्षम बनाया। संविधान के बिना देश को चलाना मुश्किल कार्य है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र लागू होने के बाद हमारा देश भारत एक गणतंत्र देश बन गया।इस मौके पर कुलपति ने वर्षभर की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए भविष्य की योजनाओं एवं रणनीति से भी अवगत कराया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश

75 वें गणतंत्र दिवस पर्व पर सरकारी व अर्ध सरकारी संस्थानों तथा विद्यालयों में शान से लहराया गया तिरंगा।

Image
  75 वें गणतंत्र दिवस पर्व पर सरकारी व अर्ध सरकारी संस्थानों तथा विद्यालयों में शान से लहराया गया तिरंगा। नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति कर लोगों का मोहा मन, गणतंत्र दिवस पर्व की मिल्कीपुर में रही धूम। मिल्कीपुर, अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  75 वें गणतंत्र दिवस के तहत आयोजित अमृत महोत्सव पर मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र जश्न में डूबा नजर आया। सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों व विद्यालयों पर लोगों ने शान से राष्ट्रध्वज का ध्वजारोहण किया। मिल्कीपुर तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी राजीव रत्न सिंह एवं तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया तथा मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उप जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण में मौजूद कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी के लिए बहुत गर्व का दिन है। 26 जनवरी 1930 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। न्यायिक उप जिला अधिकारी अशोक कुमार सैनी ने कहा की इस दिन हर भारतीय अपने देश के लिए प्राण देने वाले अमर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गणतंत्

रामलला के विराजमान होने के बाद अयोध्या में पहली बार संपन्न हुआ सामूहिक विवाह, परिणय-सूत्र में बंधे 513 जोड़े।

Image
  रामलला के विराजमान होने के बाद अयोध्या में पहली बार संपन्न हुआ सामूहिक विवाह, परिणय-सूत्र में बंधे 513 जोड़े। जय श्री राम के नारों से गुंजायमान मन हुआ कार्यक्रम स्थल। मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 513 जोड़ों की शादी हुई।  सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मिल्कीपुर ब्लॉक क्षेत्र से 183 व अमानीगंज ब्लॉक क्षेत्र से 137 तथा हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र से 193 कुल 513 जोड़े एक-दूसरे का हाथ थाम परिणय सूत्र में बंधे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह की योजना मुख्यमंत्री योगी जी ने गरीबों की सुविधा एवं सम्मान के लिए शुरू किया है। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम सामूहिक विवाह की शुरुआत भगवान श्री राम के विवाह के साथ जनकपुर से हुआ था। जिसमें कई शादियां एक साथ हुई थी। यह परंपरा तभी से चली आ रही है।  उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़े सौभाग्य की बात

बारुन बाजार में श्री रामलला की निकाली गई शोभायात्रा

Image
  बारुन बाजार में श्री रामलला की निकाली गई शोभायात्रा  हजारों राम भक्त शोभायात्रा में हुए शामिल मिल्कीपुर(अयोध्या)।  आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  मिल्कीपुर क्षेत्र की प्रमुख बाजारों में से एक बारुन बाजार में राम भक्तों ने विशाल शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण किया शोभायात्रा एवं झांकी दोपहर 12 बजे से सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी बारुन से अयोध्या-रायबरेली फोरलेन पर निकलकर बारुन चौराहा,भीम का पुरवा,अंधीअंधा श्रवण आश्रम पहुंची जहां मंदिर के महंत स्वामी कृष्णाचार्य जी महाराज ने पूजा कराई इसके उपरांत शोभायात्रा देवरिया गांव से होते हुए बारुन बाजार में तमसा पुल तक गई और वापसी में पुनः हनुमानगढ़ी पर आकार समाप्त हुई।भव्य शोभायात्रा के दौरान राम भक्त नवल जायसवाल,जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा,अभिषेक कौशल,श्याम किशोर कौशल,राजेश कौशल,राकेश जायसवाल,शैलेश जायसवाल,संदीप कसौधन,राजू गुप्ता,अर्जुन सिंह,दीपक पाठक,संजय जायसवाल,ऐश्वर्या जायसवाल,पंकज कौशल,रामदेव कौशल,महेश कौशल,रवि कौशल,रोशन गुप्ता,बंटी कौशल,संजय श्रीवास्तव समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। शोभायात्रा में जगह-जगह श

तेजी के साथ बदला विश्वविद्यालय का स्वरूप- डा. परौदा

Image
  तेजी के साथ बदला विश्वविद्यालय का स्वरूप- डा. परौदा कृषि विवि पहुंचे आईसीएआर के पूर्व महानिदेशक डा. आर.एस परौंदा, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लेंगे हिस्सा मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक व टास (TAAS) के चेयरमैन डा. आर. एस परौदा कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने नरेंद्र उद्यान में आचार्य नरेंद्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके आगमन पर सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया।             इस मौके पर उन्होंने कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह के साथ विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रक्षेत्रों का भ्रमण भी किया। पशु चिकित्सा महाविद्यालय में बने विश्वस्तरीय लैब, अटल बिहारी वाजपेयी क्रीड़ा परिसर, डेरी, प्राकृतिक प्रक्षेत्र, हाईड्रोपोनिक यूनिट, मत्सियकी प्रक्षेत्र और सब्जी विज्ञान प्रक्षेत्र आदि जगहों का भ्रमण किया। डा. आर.एस परौदा ने कुलपति के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में विश्वविद्यालय ने विभिन्न क

रामलला के मुख्य यजमान का सुल्तानपुर से पारिवारिक नाता

Image
  रामलला के मुख्य यजमान का सुल्तानपुर से पारिवारिक नाता  कूरेभार ब्लाक के  जूड़ापट्टी गांव में है मायका  सुल्तानपुर ।आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- राहुल मिश्र   मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की प्राणप्रतिष्ठा समारोह के मुख्य यजमान डॉ.अनिल मिश्रा की पत्नी श्रीमती ऊषा मिश्रा का सुल्तानपुर से पारिवारिक नाता है। विधानसभा जयसिंहपुर के जूड़ापट्टी गांव में उनका मायका है।गांव की बिटिया को मुख्य यजमान बनाए जाने की खबर से परिवारिक सदस्यों के साथ नाते रिश्तेदार पुलकित हैं।    जहां एक ओर पूरे विश्व की निगाहें अयोध्या पर हैं। प्राणप्रतिष्ठा के मद्देनजर चारों ओर हर्ष एवं उल्लास का माहौल है!वहीं सुल्तानपुर जनपद के जूड़ापट्टी गांव में  दूना उत्साह है। राम मंदिर में रामलला विग्रह के मुख्य यजमान डॉ अनिल मिश्रा की पत्नी श्रीमती उषा मिश्रा का मायका जो सुल्तानपुर में है। ज्ञातव्य है कि जूड़ापट्टी गांव निवासी स्व.कमला प्रसाद मिश्र की छोटी पुत्री श्रीमती ऊषा मिश्रा अयोध्या के डॉ अनिल मिश्र की पत्नी है। श्री मिश्र राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य हैं। और राम मंदिर के मुख्य यजमान हैं।श्रीमती ऊषा म

प्राण प्रतिष्ठा पर 11 हजार दीपों से जगमगाएगा कृषि विश्वविद्यालय

Image
  प्राण प्रतिष्ठा पर 11 हजार दीपों से जगमगाएगा कृषि विश्वविद्यालय दुल्हन की तरह सजा पूरा विवि परिसर, दीपोत्वस की तैयारी में जुटे विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय भी पूरी तरह से सज-धजकर तैयार है। पूरे विश्वविद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। विश्वविद्यालय परिसर द्वारा संचालित समस्त महाविद्यालयों, छात्रावासों और अतिथि गृह को भी सजाया और संवारा जा रहा है। इस दिन पूरे विश्वविद्यालय परिसर में दीपावली जैसा महौल होगा। गेट नंबर एक से लेकर दो तक सड़क के दोनों बगल लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। पूरे प्रशासनिक भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस मौके पर कृषि विश्वविद्यालय दीपोत्सव की भी तैयारी कर रहा है। पूरे विश्वविद्यालय परिसर में लगभग 11 हजार दीए जलाए जाएंगे।            विश्वविद्यालय की छात्र-छात्राएं परिसर स्थित छात्रावासों, महाविद्यालयों एवं सभी उद्यान में हजारों की संख्या में दीप

नेहरु युवा केन्द्र महराजगंज में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ।

Image
  नेहरु युवा केन्द्र महराजगंज में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ।  गोरखपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- बेचन सिंह  खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र द्वारा परतावल ब्लॉक के पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । निबंध का विषय कौशल विकास रखा गया था जिसमें काफी विद्यार्थियों ने प्रतिभा किया। जिसमें शगुन मिश्रा 12सी को प्रथम स्थान मिला तो प्रिंस पटेल 12बी को द्वितीय स्थान और अनुज चौरसिया 12सी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल में ज्योति श्रीवास्तव ,मंजरी त्रिपाठी और बेबी सिंह (हिन्दी अध्यापक) रहीं।                          इस अवसर पर प्रधनाचार्य डॉ दीनबंधु शुक्ल ने कहा कि आज भारत दुनिया में सबसे बड़ी युवा आबादी का देश है । देश की तरक्की में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है और इसके लिए उन्हें कौशल प्रशिक्षण का ज्ञान भी जरूरी है। विज्ञान और वाणिज्य संकाय के प्रभारी आनंद सोनी ने कहा कि कौशल विकास जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से देश में युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है जिससे रोज़गार सृजन के अवसरों में वृद्धि हो रही है। नेहरू युवा क

कैंप लगा कर दी जा रही फिजियोथैरेपी की निशुल्क सुविधा

Image
  कैंप लगा कर दी जा रही फिजियोथैरेपी की निशुल्क सुविधा        गोरखपुर ।  आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- बेचन सिंह  पूर्वांचल फिजियोथैरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में किया गया नि:शुल्क कैंप ,जिसमें प्रतिदिन लगभग  80   से ज्यादा को हड्डी और नसों के रोगों से संबंध भौतिक उपचार और एक्सरसाइज की जानकारी दी गई साथ ही साथ आए हुए मरीज और उनके परिजनों का ब्लड और बीपी शुगर की जांच भी की गई , चंपा देवी पार्क में लगने वाले तीन दिवसीय कैंप में लगभग  200 से 250 मरीजों को भौतिक चिकित्सा की सेवाएं दी गई एवं भौतिक चिकित्सा के बारे में जागरूक किया गया कैंप में प्रतिदिन अलग-अलग फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर ने अपना किमती समय दिया एवं मरीज की सेवा की इसके लिए सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया , कार्यक्रम के समापन पर सभी फिजियोथैरेपिस्ट को ग्रामीण विधायक माननीय विपिन सिंह जी के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया और यह कहा गया कि ऐसे स्वास्थ्य कैंप होते रहेंगे जिससे गोरखपुर में भौतिक चिकित्सा की जागरूकता बनी रहे जिस तरह से होम्योपैथी , आयुर्वेद ,नेचुरोपैथी ,एलोपैथ  उसी तरीके से फिजियोथैरेपी

कृषि विवि में शिमला के वैज्ञानिकों ने परखी आलू की गुणवत्ता

Image
  कृषि विवि में शिमला के वैज्ञानिकों ने परखी आलू की गुणवत्ता रोग प्रतिरोधक क्षमता, पोषक तत्व एवं विभिन्न बीमारियों के अनुसंधान के लिए भेजे गए सैंपल मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला के निदेशक डा. बृजेश सिंह एवं उनकी टीम, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पहुंची। टीम ने विश्वविद्यालय परिसर में लगे अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (आलू) का स्थलीय निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने आलू की विभिन्न किस्म की प्रजातियों एवं उनकी मुख्य खासियत से वैज्ञानिकों को अवगत कराया। आलू के आकार एवं प्रति पौधों से प्राप्त कंद की मात्रा पर बाहर से आए वैज्ञानिकों ने प्रशन्नता व्यक्त की।                  इस दौरान आलू की कुछ किस्मों की खुदाई करवाई गई। वैज्ञानिकों ने नमूनों को केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान में जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया। इन नमूनों से विभिन्न बीमारियों, रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं पोषक तत्वों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकेगी।  इस मौके पर विश्वविद्यालय के निदेशक

हिंदू एकता सेवा ट्रस्ट ने गरीबों में कंबल बांटा

Image
  हिंदू एकता सेवा ट्रस्ट ने गरीबों में कंबल बांटा  मिल्कीपुर-अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  मिल्कीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सारी विजयी पाठक का पुरवा में हिंदू एकता सेवा ट्रस्ट ने  क्षेत्र के निर्धन एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित किया। कार्यक्रम के संयोजक तथा हिंदू एकता सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अनूप कुमार पाठक की अगुवाई में 200 व्यक्तियों को भीषण ठंड में कंबल बांट कर राहत देने का कार्य किया गया।कंबल वितरण कार्यक्रम में समाजसेवी शिवराज पाठक, ग्राम प्रधान मुकेश पंडित,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत मौर्य, समाजसेवी लाल चन्द्र चौरसिया, सदाविधि दुबे,अरुण पाठक, शीतला प्रसाद तिवारी,अजय सिंह, डॉ गिरीश दुबे,संजय सिंह,राम धीरज पूर्व प्रधान,विनय तिवारी, पवन पाठक,संदीप मिश्रा समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

कच्ची एवं पीली ईंटों से बाउंड्री वॉल निर्माण कराए जाने पर बिफरे ग्रामीण

Image
 कच्ची एवं पीली ईंटों से बाउंड्री वॉल निर्माण कराए जाने पर बिफरे ग्रामीण  गुस्साए ग्रामीणों ने रोकवाया निर्माण कार्य कंपनी के डायरेक्टर प्रशांत रेड्डी ने कहा कि तोड़कर फिर से बनेगी बाउंड्री वॉल मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  मिल्कीपुर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत सिधौना ग्राम पंचायत के खदरा गांव में निर्माणाधीन वाटर टैंक परिसर की बाउंड्री वॉल पीली तथा कच्ची ईंटों से निर्मित कराए जाने को लेकर भड़के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा और मानक के विपरीत कराए जा रहे निर्माण को रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्यदाई संस्था द्वारा समूचे गांव की गलियों एवं मुख्य रास्ते पर बने खड़ंजा, इंटरलॉकिंग तथा सीसी रोड को तुड़वाकर फेंक दिया गया है। जिसके चलते ग्रामीणों सहित आम जन का चलना दुश्वार हो गया है। बताते चलें कि हर घर जल योजना के तहत खदरा गांव में वॉटर टैंक का निर्माण कार्यदाई संस्था कासु इंफ्राटेक कंपनी की ओर से कराया जा रहा है। जिसमें वॉटर टैंक सहित बाउंड्री का निर्माण कार्य जारी है। अधिकृत ठेकेदार द्वारा बाउंड्री वॉल निर्माण में पूरी तरह से कच्ची पी

सफाई अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Image
  सफाई अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कृषि विश्वविद्यालय परिवार में उत्साह का वातावरण मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में स्वच्छता अभियान का दौर जारी है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में तीसरी बार कृषि विश्वविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भगवान रामलला के प्रति स्नेह व मन में प्रेम का भाव विश्वविद्यालय के कर्मियों और छात्र-छात्राओं में देखने को मिल रहा है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कुलपति के साथ जमकर फावड़े चलाए और साफ-सफाई की।                सुबह-सुबह सफाई अभियान की शुरुआत गेट नंबर एक से लेकर मत्स्य की महाविद्यालय तक लगभग दो किमी तक सफाई अभियान चला। विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, वैज्ञानिक, एनसीसी एवं एनएसएस के छात्र-छात्राएं सभी ने मिलकर सड़क के दोनों बगल जमा घासों की सफाई की। पौधों को थाला बनाकर  सुरक्षित किया गया।  एनएसएस की सभी इकाइयां एवं एनसीसी

मानव मात्र की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य: आर डी पाठक

Image
  मानव मात्र की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य: आर डी पाठक मकर संक्रांति के अवसर पर सैकड़ो दिव्यांग जनों व गरीबों को कराया भोजन,बांटा कम्बल! सुल्तानपुर । आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- राहुल मिश्र   गरीबों सहयोग की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है मानव मात्र की सेवा करने से जो सुखद अनुभूति होती है उसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है यह बातें वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व डीएफओ रामदुलार पाठक ने अपने सम्बोधन में कही।श्री पाठक मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर अपने पैतृक आवास पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी क्षेत्र के सैकड़ों असहाय व गरीबों को आमंत्रित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के अलावा बड़ी संख्या में दिव्यांगजन की सहभागिता रही। श्री पाठक ने न सिर्फ अपने हाथों से परोसकर भोजन कराया बल्कि सभी को  यथोचित दक्षिणा व कम्बल वस्त्रादि का वितरण किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि मानव मात्र की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है। कहा कि सेवा करने से उन्हें बड़ी आत्मसंतुष्टि मिलती है।लोगों का आह्वान किया कि सभी को अपनी सामर्थ्य के अनुसार समाज सेवा करनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि श्री पाठक इस तरह के अनेकों सामाज

अहद पब्लिक स्कूल ने जीता मेहदौना क्रिकेट लीग

Image
  अहद पब्लिक स्कूल ने जीता मेहदौना क्रिकेट लीग मिल्कीपुर-अयोध्या।  आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  विकास खण्ड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत मेहदौना में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में अहद पब्लिक स्कूल क्रिकेट क्लब खिहारन की टीम ने हाईटेक क्रिकेट क्लब अयोध्या को 86 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा किया। इसी के साथ एपीएस क्रिकेट क्लब की टीम ने  इस सीजन एक माह के अंदर मिल्कीपुर क्षेत्र की दूसरी बड़ी प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।फाइनल मुकाबले का टॉस अहद पब्लिक स्कूल क्रिकेट क्लब के कप्तान नौशाद खान ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट खोकर ओपनर बल्लेबाज नवीन खान ने 85 तथा मध्यक्रम के बल्लेबाज विष्णु कुमार ने 60 रनों के योगदान से 206 रनों का लक्ष्य बनाया। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाईटेक क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 15 ओवरों में नौ विकेट खोखर 120 रन ही बना सकी और मुकाबला 86 रनों से हार गई।नवीन खान को 86 रन बनाने के कारण मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आयोजक शोएब हुसैन ने प्रदान किया। विजेता अहद पब्लिक स्कूल क्रिकेट क्लब की टीम