विदेशों में निर्यात होगा कृषि विवि का प्राकृतिक उत्पाद

 



विदेशों में निर्यात होगा कृषि विवि का प्राकृतिक उत्पाद 

रिपोर्ट: वेद प्रकाश तिवारी 

मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में अमेरिका से आई व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन (जल, स्वास्थ्य, ऊर्जा, शिक्षा, जीविकोपार्जन शास्वतता) की चार सदस्यीय टीम ने एनएसपी-6 के पास बने प्राकृतिक खेती हेतु नव विकसित प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 

        संयुक्त राज्य अमेरिका से आई टीम सबसे पहले एनएसपी-6 पहुंची, जहां उन्होंने प्राकृतिक खेती से तैयार की गई धान की फसलों को बारीकी के साथ देखा। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने प्राकृतिक खेती से तैयार धान  की फसल व उसके फायदों को बताया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती से धान की बाली पूरी तरह स्वस्थ है और इसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी सबसे अधिक है। वर्षा जल संचय के बारे में भी कुलपति ने चार सदस्यीय टीम को अवगत कराया जिसकी टीम ने जमकर सराहना की।  

     ग्लोबल फाउंडेशन के उच्च अधिकारी डा. बिंदु कुमार कांशुपद ने कहा कि आने वाले समय में वे प्राकृतिक खेती के उत्पादों को बढ़ाने व शोध प्रयोग हेतु विश्वविद्यालय को अनुदान भी देंगे। यही नहीं उन्होंने कहा कि वे प्राकृतिक उत्पादों को विदेशों में अच्छे दामों पर निर्यात कराने में सहायता करेंगे जिससे की किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

     वहीं दूसरी तरफ एनएसपी-6 के संयुक्त निदेशक डा.एसपी सिंह ने जीवामृत, घनजीवामृत, दशपर्णी अर्क व बीजामृत को तैयार करने की विधि व इसके प्रयोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Comments

Popular posts from this blog

संदिग्ध परिस्थितियों में चिकित्सा अधिकारी का स्नानघर में मिला शव

बेसिक शिक्षामंत्री द्वारा दिये गये बयान की निंदा

धर्मो रक्षति रक्षिता–बाल व्यास मधुर जी महाराज