श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन

 


श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन


श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कथा व्यास डॉ. मदन मोहन मिश्रा ने जीवन जीने की कला के साथ उपदेशात्मक वृतांत सुनाए।


बल्दीराय/सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। तहसील क्षेत्र के हेमनापुर ग्राम सभा के महमूदपुर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास डॉ मदन मोहन मिश्रा ने कथा का सारांश कहते हुए जीवन को जीने की कला भी समझाई। उन्होंने कई उपदेशात्मक वृतांत सुनाकर भक्तों को निहाल भी किया। वाराणसी से पधारे कथा व्यास डॉक्टर मदन मोहन मिश्रा जी ने श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का सुन्दर चित्रण किया और पूतना, अघासुर, बकासुर, सकटासुर आदि असुरों के उद्धार की कथा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मनुष्य का जीवन कई योनियों के बाद मिलता है। इसे कैसे जीना चाहिए। संस्कार पर बल देते हुए बच्चों को सुन्दर संस्कार देने की बात कही। इस मौके पर मुख्य यजमान सुरेश तिवारी, राममिलन शुक्ल, कालिका प्रसाद तिवारी, राधेश्याम तिवारी, लक्ष्मी नारायण निगम, उद्धव प्रसाद यादव, राजेश कुमार तिवारी, रामयश तिवारी, पवन तिवारी, विनीत तिवारी, गया प्रसाद जायसवाल, हौसला सिंह, सुरेश मिश्रा सहित सैकड़ों भक्तगण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान