कृषि विश्वविद्यालय में व्यावसायिक एर्गोनॉमिक्स पर राष्ट्रीय वेबिनार
- कृषि विश्वविद्यालय में व्यावसायिक एर्गोनॉमिक्स पर राष्ट्रीय वेबिनार-
तीन दिवसीय कार्यक्रम में 7 राज्यों के 132 लोगों ने लिया भाग
रिपोर्ट: वेद प्रकाश तिवारी
मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज के संसाधन प्रबंधन एवं उपभोक्ता विज्ञान विभाग ने 'व्यावसायिक एर्गोनॉमिक्स' विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू और नागालैंड सहित विभिन्न राज्यों से लगभग 132 संकाय सदस्यों, वैज्ञानिकों और शोधार्थियों ने ऑनलाइन भाग लिया। यह वेबिनार विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष फाउंडेशन डे के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इसका आयोजन प्रदेश की राज्यपाल के निर्देशन और कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के संरक्षण में हुआ।
सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ साधना सिंह ने बताया कि व्यावसायिक एर्गोनॉमिक्स एक ऐसा विज्ञान है, जो कार्यस्थल, कार्यप्रणालियों, मशीनों और उपकरणों को इस प्रकार डिजाइन और व्यवस्थित करने पर शोध करता है, जिससे कार्मिकों पर शारीरिक व मानसिक दबाव कम से कम हो। इसका उद्देश्य उनकी कार्यक्षमता, सुरक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। वेबिनार के प्रथम दिन की थीम 'व्यावसायिक तनाव प्रबंधन' पर गो. व. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर की सह प्राध्यापक डॉ. छाया शुक्ला और बी.बी.ए.यू. केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ की प्राध्यापक डॉ. शालिनी अग्रवाल ने व्याख्यान दिया।
दूसरे दिन 'व्यावसायिक स्वास्थ्य व सुरक्षा' विषय पर गो. व. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर की प्राध्यापक डॉ. अदिति वत्स और डी.डी.यू. गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर की प्राध्यापक डॉ. दिव्या रानी सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। तीसरे दिन 'एर्गोनॉमिक्स मूल्यांकन: टूल्स व तकनीक' विषय पर एम.पी.यू.ए.टी. उदयपुर की आई.सी.ए.आर. एमेरिटस प्रोफेसर डॉ. सुमन सिंह और बी.बी.ए.यू.
कार्यक्रम की समन्वयक और विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह रहीं। आयोजन सचिव डॉ. पूनम सिंह (सह प्राध्यापक) ने कार्यक्रम का संचालन किया। सह आयोजन सचिव डॉ. प्रीति सिंह और आयोजन समिति के सदस्य व शोध छात्राएं वनशिका तिवारी व प्रीति ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। सह आयोजन सचिव डॉ. बबीता वर्मा ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।


Comments
Post a Comment