Posts

Showing posts from November, 2024

गनपत सहाय पी जी कॉलेज सुल्तानपुर की टीम खो खो प्रतियोगिता में रही उपविजेता

Image
  गनपत सहाय पी जी कॉलेज सुल्तानपुर की टीम खो खो प्रतियोगिता में रही उपविजेता रिपोर्ट: संतोष पांडे  सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा कल्पना शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान हैदरगंज, अम्बेडकर नगर में अंतर महाविद्यालय खो - खो ( पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही।महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ.ओम प्रकाश पाण्डेय 'बजरंगी' ने पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि जीत और हार दोनों ही सफलता के पहलू हैं इसलिए निरंतर प्रयास जारी रखना चाहिए जब तक सफलता प्राप्त न हो जाए। महाविद्यालय के प्रबंध समिति के सदस्य आशीष पाण्डेय 'सनी' ने उपविजेता टीम का हौसला बढ़ाया और कहा कि टीम का फाइनल में पहुंचना आपकी मेहनत और प्रयास को दर्शाती है जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अंग्रेज सिंह 'राणा' ने टीम को शुभकामनाएं दी और सलाह दिया कि अगर सफलता प्राप्त करनी है तो अपनी गलतियों से सीखना चाहिए और कोशिश करते रहना चाहिए। टीम मैनेजर डॉ रवीन्द्र शुक्ला ने टीम के प्रयासों...

श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन

Image
  श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कथा व्यास डॉ. मदन मोहन मिश्रा ने जीवन जीने की कला के साथ उपदेशात्मक वृतांत सुनाए। बल्दीराय/सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । तहसील क्षेत्र के हेमनापुर ग्राम सभा के महमूदपुर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास डॉ मदन मोहन मिश्रा ने कथा का सारांश कहते हुए जीवन को जीने की कला भी समझाई। उन्होंने कई उपदेशात्मक वृतांत सुनाकर भक्तों को निहाल भी किया। वाराणसी से पधारे कथा व्यास डॉक्टर मदन मोहन मिश्रा जी ने श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का सुन्दर चित्रण किया और पूतना, अघासुर, बकासुर, सकटासुर आदि असुरों के उद्धार की कथा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मनुष्य का जीवन कई योनियों के बाद मिलता है। इसे कैसे जीना चाहिए। संस्कार पर बल देते हुए बच्चों को सुन्दर संस्कार देने की बात कही। इस मौके पर मुख्य यजमान सुरेश तिवारी, राममिलन शुक्ल, कालिका प्रसाद तिवारी, राधेश्याम तिवारी, लक्ष्मी नारायण निगम, उद्धव प्रसाद यादव, राजेश कुमार तिवारी, रामयश तिवारी, पवन तिवारी, विनीत तिवारी, गया प्रसाद जायसव...

संपन्न हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, 114 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

Image
 संपन्न हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, 114 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डे  रुदौली/अयोध्या।आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । अयोध्या जनपद के विधानसभा रुदौली में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत 114 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, यजमान के रूप में मौजूद रुदौली विधायक रामचंद्र यादव सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया, रुदौली के श्री कृष्णा RTS कॉलेज नरौली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, खण्ड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि को माला पहना कर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया, विवाह कार्यक्रम में 114 जोड़ो ने एक दूसरे को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच माला पहनाकर दांपत्य जीवन में साथ निभाने के साथ फेरे लिए, सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव सहित हजारों लोग दांपत्य जीवन के साक्षी बने साथ ही सभी जोड़ों को सुखमय जीवन व्यतीत करने का शुभाशीष दिया है, दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा गरीबों की बेटियों की शादियों की फिक्र करते हुए प्रदेश में दहेज रहित शादियां सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें श...

केएनआई सी ई करौंदिया में मनाया गया 75वां संविधान दिवस

Image
  केएनआईसीई करौंदिया में मनाया गया 75वां संविधान दिवस 26/11के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि रिपोर्ट: संतोष पांडे  सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क ।करौंदिया स्थित कमला नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ़ चाइल्ड एजुकेशन में प्रार्थना सभा में संविधान दिवस मनाया गया,जिसके तहत संविधान के बारे में कक्षा 9 के छात्र आदित्य राठी ने विस्तृत जानकारी प्रदान किया। 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान अंगीकृत हुआ था जिसे 26 जनवरी 1950 को देश में लागू किया गया।इसे अपनाए जाने के समय संविधान में 395 अनुच्छेद तथा 8 अनुसूचियां थी। भारत सरकार द्वारा पहली बार 26 नवंबर 2015 से प्रतिवर्ष संपूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश में लोगों को संविधान के संवैधानिक मूल्यों की जानकारी देना है। तथा साथ ही साथ संविधान जागरूकता का निर्माण,कानूनी अधिकारों और जिम्मेदारियों को बढ़ावा देना,उप–अभियान और विषयगत पहल तथा सबको न्याय हर घर न्याय प्रक्रिया को सुनिश्चित करना है।  तथा इस अवसर पर कक्षा 8 का छात्र अभिषेक कुमार द्विवेदी ने मुंबई आतंकवादी हमले की बरसी पर विस्तृत जानकारी प्रद...

श्रीमद्भागवत कथा पश्चात पत्रकार के आवास पर बहुत ही धूमधाम से महाप्रसाद का हुआ आयोजन

Image
 पत्रकार के आवास पर बहुत ही धूमधाम से महाप्रसाद का हुआ आयोजन जिलेभर के अधिकारियों और मीडिया कर्मियों की रही उपस्थिति धनपतगंज सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन पत्रकार संतोष पाण्डेय के ग्रामीण आवास ग्राम पूरे पंडित आचार्य ग्राम सभा बड़नपुर ब्लॉक धनपतगंज में 12 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक किया गया। 19 नवंबर को कथा विश्राम के पश्चात हवन पूजन और 20 नवंबर को महाप्रसाद का आयोजन किया गया। महाप्रसाद में जिले भर के अधिकारियों और मीडिया बंधुओं की उपस्थित सराहनीय रही। पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) बृजेश मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ला, मजिस्ट्रेट गुलाब सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी धनपतगंज श्याम बिहारी, गनपत सहाय पी जी कॉलेज के प्राचार्य अंग्रेज सिंह राणा, स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के मैनेजर अनूप मिश्रा, बायोनिका हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ चंद्र शेखर पाण्डेय, मधुवन स्वीट्स के मुखिया डी पी गुप्ता, पतंजलि चिकित्सा के अजय पाण्डेय , के एन आई सी ई करौंदिया के प्रधानाचार्य डॉ एन डी सिंह, लाल डिग्गी के प्रधानाचार्य मृदुल कुमार सिंह,  बड़े ब...

धर्मो रक्षति रक्षिता–बाल व्यास मधुर जी महाराज

Image
धर्मो रक्षति रक्षिता-बाल व्यास मधुर जी महाराज पत्रकार संतोष पांडेय के ग्रामीण आवास पर कथा के छठवां दिन  रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया गया धनपतगंज सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज़ नेटवर्क । श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के छठवें दिवस पर पूज्य व्यास बाल मधुर जी महाराज ने कथा में कंस वध, गोपी उद्धव संवाद एवं श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह का वर्णन बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ किया। पूज्य महाराज ने बताया कि एक सरल व्यक्ति कैसे आक्रामक व्यक्ति के रूप में कैसे बदल जाता है। भगवान कृष्ण आपने साथ में बांसुरी थे। बांसुरी की ध्वनि को सुनकर जड़ वस्तुएं भी चैतन्य स्वरूप में आ जाती थी। लेकिन बांसुरी से धर्म की रक्षा नहीं हो सकती क्योंकि दुष्ट और अधर्मी धर्म की नीति से या शास्त्र की नीति से या समझाने से नहीं समझते हैं। ऐसी  स्थिति में प्रभु श्री कृष्ण को अस्त्र उठाना पड़ा। यह भी कहा गया है कि शस्त्र और शास्त्र दोनों की आवश्यकता है। यदि हम धर्म की रक्षा करते हैं तो धर्म हमारी भी रक्षा करता है। रथ रोको सखी, मथुरा चलबय कहा जाता है।  गोपियों ने जब प्रभु श्री कृष्ण मथुरा जाने लगे तो उनके रथ की धू...

भगत के बस में हैं भगवान-बाल व्यास मधुर जी महाराज

Image
 भगत के बस में हैं भगवान-बाल व्यास मधुर जी महाराज धनपतगंज सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के पंचम दिवस पर बाल व्यास मधुर जी महाराज ने पूतना मंदिर, माखन चोरी और गोवर्धन लीला का विस्तृत वर्णन किया। पूतना मंदिर के नीचे भगवान की उदारता बड़ी अद्भुत है। जिस पूतना ने भगवान को जान से चाहा था ऐसी पूतना के लिए भी भगवान ने स्थान दिया क्योंकि दूध पिलाने का काम सिर्फ माता का होता है। पूतना खैर ही दूध में जहर मारने का भाव था। इसलिए भगवान ने उन्हें माता का स्थान दिया। महाराज ने बताया कि भगवान ने गोपियों के वस्त्र हरण वासनात्मक दृष्टि से न करके भगवान ने संसार को शिक्षा दी जो माया का अधिकार है जब तक व्यक्ति के जीवन में है तब तक हमारी प्राप्ति संभव नहीं है, क्योंकि भगवान माया से अलग हैं। माया जब निकलती है, तो माया का पर्दा निकल जाता है और उसके बाद ही भगवान के दर्शन संभव होते हैं और प्रभु की कृपा प्राप्त होती है। बाल व्यास मधुर जी महाराज ने आगे बताया कि भगवान तो भक्तों के बस में होते हैं बस आस्था दिल से होनी चाहिए। भगवान तो हर कण में व्याप्ति है बस उन्हें आश...

श्री मद भागवत कथा में चतुर्थ दिवस कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया

Image
श्री मद भागवत कथा में चतुर्थ दिवस कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया धनपतगंज सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । पत्रकार संतोष पांडे के ग्रामीण आवास पूरे पंडित आचार्य में चल रही सात दिव्य भागवत कथा के चौथे दिन कथाव्यास मधुर जी ने समुद्र तट, बलिवामन चरित्र, श्रीकृष्ण और जन्म की कथा का श्रवण शास्त्र। बलिवामन चरित्र के अंतर्गत पूज्य महाराज जी ने बताया कि जीवन में ऐसा समय नहीं आया कि आप किसी से कुछ मांगना पड़े, क्योंकि किसी से कुछ प्रेमी के लिए आपने छोटा बच्चा बनना चाहा। भगवान स्वयं जब बलि के यहां तीन पग भूमि पर पहुंचे तो विराट स्वरूप में नहीं बल्कि वामन रूप में। भगवान से हमें प्रार्थना करनी चाहिए कि हम पर इतनी कृपा करें कि कभी किसी से कुछ मांगना न पड़े, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के तहत महाराज जी ने कहा था कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होगी, संत, ब्राह्मण, गौमाता और देवताओं का संकट होगा। भगवान के अवतार होते हैं और भगवान अधर्म का नाश करके धर्म की स्थापना होती है। भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। इस अवसर पर एन आई के कार्यशाला में डॉ. आलोक कुमार सिंह, कालिका प्रसाद तिवारी, ...

मानव कल्याण के लिए सत्संग से दूसरा साधन नहीं - बाल व्यास मधुर जी महाराज

Image
 मानव कल्याण के लिए सत्संग से दूसरा साधन नहीं   धनपतगंज, सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । जगदेव प्रसाद पैगाम के यहां चल रही। भगवान के नाम की महिमा के बारे में बताया गया है कि जब एक बार राम का नाम लिया जाता है तो जीव को भगवदधाम की प्राप्ति हो जाती है। लेकिन एक काम बहुत कठिन है। क्योंकि जन्म-2 मुनि जतन कराहीं, अंतराम कहि आवत नहीं, बड़े संत जीवन पर्यंत भगवान के नाम का जप करते रहते हैं। फिर भी उनके जिह्वा से अंत समय भगवान का नाम नहीं जाना जाता तो साधारण जीव की बात ही क्या है। निरंतर प्रभु के नाम का जप करने से सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है और निरंतर प्रभु के नाम का जप करने से उनकी भक्ति में सफलता मिलती है तो भगवान के नाम के जप से सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है। नाम स्वयंः ही है। तृतीया दिवस की कथा में भरत चरित्र, प्रह्लाद चरित्र का श्रवण किया गया। श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के तीसरे दिन की कथा में पूज्य बाल व्यास मधुर जी महाराज की कथा पूर्व मुख्य यजमान पूर्व आश्रम पंडित जगदेव प्रसाद पंडित शास्त्री परिवार द्वारा भव्य स्वागत सत्कार किया गया। कथा में पूर्व प्रवक...

पृथ्वी पर मां का स्थान सर्वोच्च होता है– बाल व्यास मधुर जी

Image
  पृथ्वी पर मां का स्थान सर्वोच्च होता है– बाल व्यास मधुर जी पत्रकार संतोष पाण्डेय के ग्रामीण आवास पर प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा रिपोर्ट: राधारमण दूवे  धनपतगंज सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ महोत्सव का प्रथम दिन में भागवत माहात्मय की कथा एवं शुकदेव आगमन के अंतर्गत श्रीधाम वृंदावन से पधारे बाल व्यास मधुर जी  ने बताया कि जो व्यक्ति इस संसार में आकर श्री मद भागवत कथा के श्रवण से वंचित हैं उनके बारे में देवता स्वर्ग में चर्चा करते है। जो भागवत देवताओ को दुर्लभ है वो कथा हम संसारी सुनने को तैयार नही। ऐसे प्राणी संसार में पृथ्वी के लिए भार स्वरूप है और इनका जन्म अपनी मां को प्रसव पीड़ा देने के लिए हुआ है। जिस कथा के श्रवण मात्र से बांस की गांठें फट सकती है। जो की जड़ है, तो उस कथा हृदयगत कल्मषों की गांठ कैसे नहीं फट सकती। भागवत कथा से संसार का कल्याण होता है । स्वयं भगवान श्रीकृष्ण की वाडमयी मूर्ति है भागव ॥ तेनेयं वाङ‌ मर्या मूर्तिः प्रत्यक्षा वर्तते हरिः ।। श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के अंतर्गत प्रथम दिवस की कथा में क्षेत्रीय ल...

सदर एसडीएम ने किया धान क्रय केंद्र का निरीक्षण

Image
सदर एसडीएम ने किया धान क्रय केंद्र का निरीक्षण, सुबह सुबह मंडी में पहुंचते ही मचा हड़कंप। किसानों की समस्याओं को देंगे प्रथम प्राथमिकता, किसानों की फसलों का उचित दाम व खरीदारी पर रहेगा विशेष ध्यान। सुलतानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क ।सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी आज कल अपने कार्यों से सुर्खियों में है। देखा गया की आज सुबह सुबह सुलतानपुर की नवीनतम मंडी अमहट पहुंचकर धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण करने अमहट मंडी पहुंचने पर मंडी के आढ़तियों में हड़कंप मच गया। वही उन्होंने बताया कि इस मंडी में कुल 8 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जहां किसान आसानी से अपने धान का विक्रय कर सकते हैं। सदर एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि किसानों की किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वह सीधे हमसे अपनी समस्या को लेकर मेरे पास आ सकता है। किसान हमारे देश का एक अंग है और किसानों की समस्या को हम प्रथम प्राथमिकता देंगे। वही एसडीएम श्री द्विवेदी ने यह भी बताया कि धान क्रय केंद्र पर किसी भी प्रकार की काला बाजारी नहीं होने देंगे।

गैंगेस्टर बदमाश को इसौली से गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

Image
  गैंगेस्टर बदमाश को इसौली से गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल। सुलतानपुर जिले की बल्दीराय पुलिस टीम ने मंगलवार को दोपहर तीन बजे पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध अभियान चलाया। इस क्रम में कमली पुत्र रसीद निवासी ग्राम इसौली थाना बल्दीराय को उसके घर से पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष बल्दीराय धीरज कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 2019-20 में यूपी गैंगेस्टर एक्ट के तहत बल्दीराय थाने में केस दर्ज हुआ था। वो फरार चल रहा था जिस पर कोर्ट से वारंट की कार्रवाई हुई थी।आरोपी को गिरफ्तार करने में पारा चौकी इंचार्ज चंद्र शेखर सोनकर,कांस्टेबल इंद्रेश कुमार यादव, कांस्टेबल सदन मौर्य ने मुख्य भूमिका निभाई।

सांसद मेनका संजय गांधी को मिलेगा डॉ.मंगलम स्वामीनाथन राष्ट्रीय पुरस्कार

Image
  समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए पूर्व सांसद मेनका संजय गांधी को मिलेगा डॉ.मंगलम स्वामीनाथन राष्ट्रीय पुरस्कार "श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी सेवा सम्मान 2024" नई दिल्ली। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । सुश्री मेनका संजय गांधी को यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर पशुओं और पर्यावरण के प्रति करुणा और संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करने में उनके योगदान के लिए किया जा रहा है प्रदान डॉ. मंगलम स्वामीनाथन फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध ट्रस्टी डॉ आर बालाशंकर ने की घोषणा 28 नवंबर 2024 को नई दिल्ली के संसद मार्ग स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित डॉ मंगलम स्वामीनाथन फाऊंडेशन के राष्ट्रीय उत्कृष्ट पुरस्कार समारोह में सम्मानित होंगी मेनका संजय गांधी।