Posts

Showing posts from March, 2026

शिक्षामित्र संघ ने दिव्या सिंह का किया स्वागत

Image
  शिक्षामित्र संघ ने दिव्या सिंह का किया स्वागत     गोरखपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । गोरखपुर पिपरौली ब्लाक की दिव्या सिंह ने साइकिल से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर चढ़ाई कर गोरखपुर लौटीं जिनका जगह जगह फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया । इस दौरान उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष रामनगीना निषाद, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, जिला महामंत्री राजनाथ यादव, पिपरौली ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र चौधरी सहित दर्जन पर शिक्षामित्र भी उपस्थित रहे ।        विदित हो कि दिव्या सिंह पिपरौली ब्लाक के महिला शिक्षामित्र उर्मिला सिंह की पुत्री हैं जो यह साहसिक कारनामा करके गोरखपुर लौटीं और वहां से जुलूस के शक्ल में अपने घर की तरफ बढ़ीं जहां पर लोगों ने जगह-जगह उनका फूल मालाओं से स्वागत किया । इस दौरान उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष राम नगीना निषाद के नेतृत्व में दर्जन भर शिक्षामित्र भी जुटे और इस कीर्ति के लिए उनका स्वागत करते हुए अपना प्यार व आशीर्वाद दिव्या सिंह को दिया ।

रामपुर बबुआन में श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य प्रवाह, ध्रुव चरित्र व सृष्टि रचना प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

Image
  रामपुर बबुआन में श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य प्रवाह, ध्रुव चरित्र व सृष्टि रचना प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर रिपोर्ट: पीपी सिंह  सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । जनपद के बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर बबुआन के पूरे मारजनी मिश्र में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण छाया रहा, जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ अर्जित करते दिखे। कथा का आयोजन मुख्य यजमान डॉ. राम सुरेश मिश्र एवं विद्यावती के साथ सह यजमान श्री राम मिश्र व गयावती, गजाधर प्रसाद मिश्र व उषा देवी, राम अचल मिश्र व ललिता मिश्रा तथा राम शंकर मिश्र व स्नेहा मिश्रा के निज आवास पर श्रद्धा और विधि-विधान के साथ किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने अपने ओजस्वी और मधुर प्रवचनों के माध्यम से सृष्टि की रचना, ध्रुव चरित्र, विदुर-मैत्रेय संवाद तथा ज्ञान और भक्ति के गूढ़ प्रसंगों का विस्तार से...

Marjani Mishra:अमृतमयी वाणी में गूंजा भागवत संदेश, दूसरे दिन कथा में झूमे श्रद्धालु

Image
 Marjani Mishra:अमृतमयी वाणी में गूंजा भागवत संदेश, दूसरे दिन कथा में झूमे श्रद्धालु रिपोर्ट: पीपी सिंह  सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क ।जनपद के बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर बबुआन के पूरे मारजनी मिश्र में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा का आयोजन मुख्य यजमान डॉ. राम सुरेश मिश्र एवं विद्यावती के साथ सह यजमान श्री राम मिश्र व गयावती, गजाधर प्रसाद मिश्र व उषा देवी, राम अचल मिश्र व ललिता मिश्रा तथा राम शंकर मिश्र व स्नेहा मिश्रा के निज आवास पर किया जा रहा है। कथा के दूसरे दिन अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने अपनी ओजस्वी एवं अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने राजा परीक्षित के जीवन प्रसंग का मार्मिक वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार श्रापवश उन्हें सात दिन में मृत्यु का ज्ञान हुआ और उन्होंने सांसारिक मोह त्यागकर श्रीमद्भागवत कथा का आश्रय लिया। कथा व्यास ने आगे शुकदेव जी महाराज के आगमन का सुंदर प्रसंग सुनाते हुए कहा कि...

59 आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण, 142 कर्मियों को नियुक्ति पत्र व मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरण

Image
  59 आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण, 142 कर्मियों को नियुक्ति पत्र व मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरण रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र  सुलतानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में आंगनवाड़ी व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहलें कीं। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन, ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस तथा नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए, साथ ही नवीन आंगनवाड़ी केंद्र भवनों एवं बाल विकास परियोजना कार्यालयों का लोकार्पण/शिलान्यास भी किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सभी नियुक्तियां पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ की जा रही हैं। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका को “मां यशोदा” के समान बताते हुए कहा कि जिस प्रकार मां यशोदा ने भगवान श्रीकृष्ण का पालन-पोषण किया, उसी भावना से बच्चों की देखभाल करना आप सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर बेबी रानी मौर्य ने इसे प्रदेश की प्रगति और महिला सशक्तिकरण का प्रती...

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

Image
  अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है भाइयों/बहनों असहाय व पीङित के सहयोग में आप सबके एक कदम आगे आने की आवश्यकता बन गई है सुल्तानपुर: आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि मैं जितेन्द्र नाथ शुक्ल ब्लेड कैंसर से पीजीआई लखनऊ में जीवन और मृत्यु से जूझ रहा हूं। एक बेटा व एक बेटी दोनों छोटे हैं। आर्थिक स्थिति बहुत खराब है।जिसके कारण समुचित इलाज करवा पाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। आप का छोटा सा आर्थिक सहयोग मेरे बच्चों को अनाथ होने से बचा सकता है।जो भी सम्भव हो सके हमारी आर्थिक मदद करें। मैं आप सबका आभारी रहूंगा। नाम- जितेन्द्र नाथ  खाता संख्या- 351701000179 आईएफएससी कोड -ICIC000351 बैंक का नाम -आईसीआईसी बैंक शाखा -पनकी कानपुर गूगल पे/मोबाइल नंबर-98892 28704 आप भी अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है।

सुल्तानपुर: श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर भव्य आयोजन, 28 मार्च को निकलेगी कलश शोभायात्रा

Image
  सुल्तानपुर: श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर भव्य आयोजन, 28 मार्च को निकलेगी कलश शोभायात्रा रिपोर्ट: सुनील तिवारी  सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क ।जनपद के बल्दीराय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर बबुआन (पूरे मालजनी मिश्र, पोस्ट तिरहुंत) में आगामी 29 मार्च 2026 से 4 अप्रैल 2026 तक भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम होगा। कथा का रसपान श्रीधाम अयोध्या के प्रसिद्ध रससिद्ध प्रवक्ता जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज की अमृतमयी वाणी से कराया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक आयोजित होगी। इस आयोजन के पूर्व 28 मार्च 2026, शनिवार को प्रातः 10 बजे यज्ञ वेदी से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। कार्यक्रम का समापन 5 अप्रैल 2026, रविवार को पूर्णाहुति एवं तदीयाराधन भंडारा के साथ होगा, जिसमें विशाल प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य यजमान डॉ. राम सुरे...

बल्दीराय में तीन आरोपी गिरफतार: राहुल यादव आत्महत्या मामले में हुई गिरफ्तारी, भेजा जेल

Image
  बल्दीराय में तीन आरोपी गिरफतार: राहुल यादव आत्महत्या मामले में हुई गिरफ्तारी, भेजा जेल रिपोर्ट: सुनील तिवारी  सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । बल्दीराय थाना क्षेत्र में युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। यह घटना 19 मार्च 2026 को थाना बल्दीराय क्षेत्र के ग्राम सुबेदार का पुरवा ग्राम पंचायत बिसावां में हुई थी। जहां राहुल यादव नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार व प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू की थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान साक्ष्य मिलने पर मुकदमे में धारा 103(1) बीएनएस के स्थान पर धारा 108 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद पुलिस ने नामजद अभियुक्त मोनू पाण्डेय उर्फ अमित पाण्डेय, अमित मिश्रा और लाले उर्...

Sultanpur: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, लगातार दूसरी घटना से इलाके में सनसनी

Image
  Sultanpur: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, लगातार दूसरी घटना से इलाके में सनसनी रिपोर्ट: सुनील तिवारी सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे सूबेदार मजरे बिसावां गांव में बुधवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के बाहर एक पेड़ से युवक का शव लटका मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय राहुल यादव पुत्र राजेंद्र यादव के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार युवक का शव शर्ट के सहारे पेड़ से लटका हुआ मिला, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार और थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। गौरतलब है कि बल्दीराय थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन शव मिलने की यह घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में भय और दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द घटना का खुलास...

ईपीएल सत्र 2 का भव्य समापन, आईईटी डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में विजेताओं ने रचा इतिहास

Image
  ईपीएल सत्र 2 का भव्य समापन, आईईटी डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में विजेताओं ने रचा इतिहास गोरखपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क ।दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के आईईटी परिसर में आयोजित ईपीएल सत्र 2 का आज शानदार समापन हो गया, जिसमें रोमांचक मुकाबलों के बाद महिला वर्ग में विक्ट्री विक्सन और पुरुष वर्ग में बीसीए ब्लास्टर ने खिताब अपने नाम किया। पूरे सत्र के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और दर्शकों को भरपूर रोमांच देखने को मिला। महिला वर्ग के फाइनल में विक्ट्री विक्सन ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की। टीम ने हर विभाग में संतुलित प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम को मुकाबले में वापसी का मौका नहीं दिया। वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल में बीसीए ब्लास्टर ने कठिन परिस्थितियों में शानदार जीत दर्ज की। एक समय टीम दबाव में नजर आ रही थी, लेकिन खिलाड़ी व्यास पांडे ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उनके इस अहम योगदान ने टीम को मजबूती दी और अंततः बीसीए ब्लास्टर ने मुकाबला जीत लिया। आईईटी, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित इस टूर्ना...

सुल्तानपुर: श्रद्धा और भावनाओं से भरा आयोजन, पूर्व एमएलसी अशोक सिंह ने माता जी की पुण्यतिथि पर किया हवन-पूजन

Image
सुल्तानपुर: श्रद्धा और भावनाओं से भरा आयोजन, पूर्व एमएलसी अशोक सिंह ने माता जी की पुण्यतिथि पर किया हवन-पूजन रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र  सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क ।जिले में बुधवार, 18 मार्च 2026 को एक बेहद भावुक और श्रद्धापूर्ण आयोजन देखने को मिला। पूर्व एमएलसी अशोक सिंह ने अपनी माता जी की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर केएनआई परिसर में स्थित अपने माता-पिता स्वर्गीय केदारनाथ सिंह जी की समाधि स्थल पर विधि-विधान से हवन एवं पूजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और आचार्यों के निर्देशन में हवन-पूजन के साथ हुआ। इस दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण व्याप्त रहा। श्रद्धालुओं ने एक-एक कर आहुति देकर दिवंगत आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना की। आयोजन में परिवार के सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, समर्थक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी अशोक सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि “माता-पिता का साया जीवन की सबसे बड़ी ताकत होता है। उनके आशीर्वाद और संस्कार ही हमें हर कठिन परिस्थिति में आगे बढ़...

‎के एन आई सी ई करौदिया के विद्यार्थियों ने बैडमिंटन व कबड्डी प्रतियोगिता में प्राप्त किए प्रथम स्थान

Image
 ‎ के एन आई सी ई करौदिया के विद्यार्थियों ने बैडमिंटन व  कबड्डी प्रतियोगिता में प्राप्त किए प्रथम स्थान  ‎ रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । ‎करौदिया, विवेकनगर स्थित कमला नेहरु इंस्टिट्यूट ऑफ़ चाइल्ड एजुकेशन के विद्यार्थियों ने सांसद एवं जिला युवा कल्याण द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में दिनांक 7 व 8 मार्च 2026 को पंत स्टेडियम में प्रतिभाग किए।जिसमें सब जूनियर कबड्डी बालिका वर्ग में प्रथम स्थान रहा। उपरोक्त प्रतियोगिता में पलक यादव ,मेधा त्रिपाठी,अनुष्का यादव, स्मिता उपाध्याय तथा आराध्या सिंह  का चयन जोनल स्तर पर हुआ है तथा बैडमिंटन बालक वर्ग सब जूनियर में अंशुमान गुप्ता ने सिंगल व डबल में प्रथम स्थान प्राप्त किया परिणाम स्वरुप इनका  भी चयन लखनऊ में आयोजित होने वाली जोनल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उपरोक्त प्रतियोगिता की तैयारी में विद्यालय के व्यायाम शिक्षक अनुराग पाण्डेय व कंचन वर्मा का विशेष योगदान रहा। ‎विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ एन डी सिंह, उप प्रधानाचार्य तन्वी गोयल, कोऑर्डिनेटर रेनू सिंह ने विजयी विद्यार्थियों क...

राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का भव्य उद्घाटन

Image
  राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का भव्य उद्घाटन रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र    सुलतानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । गनपत सहाय पी.जी. काॅलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की सभी इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन आज 9 मार्च को अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्रबंधक डाॅ. ओमप्रकाश पाण्डेय बजरंगी ने फीता काटकर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। इसके उपरान्त उन्होंने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि डाॅ.पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक ताकत है। एन.एस.एस. के माध्यम से छात्र-छात्राएँ समाज की वास्तविक समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से शिविर की गतिविधियों में पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में क...

डॉ.राजेश प्रजापति को सीएचसी बल्दीराय का बनाया गया चिकित्सा प्रभारी

Image
डॉ.राजेश प्रजापति को सीएचसी बल्दीराय का बनाया गया चिकित्सा प्रभारी रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र  सुल्तानपुर: आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क ।बल्दीराय को तीन वर्ष के जनरल सर्जरी कोर्स के लिए पीलीभीत भेजा गया है।उनके स्थान पर डॉ.राजेश प्रजापति को सीएचसी बल्दीराय का चिकित्सा प्रभारी बनाया गया है।डॉ.अजय प्रताप सिंह का करीब 11 माह का कार्यकाल सराहनीय रहा।इस दौरान उन्होंने मरीजों के इलाज को प्राथमिकता देते हुए प्रतिदिन लगभग 150 से 200 मरीजों की ओपीडी की।बताया जाता है कि वह मरीजों के उपचार के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहते थे,जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिली।वहीं डॉ.राजेश प्रजापति इससे पहले भी बल्दीराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी रह चुके हैं।वह करीब दो वर्ष तक मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में बाल रोग विशेषज्ञ का कोर्स कर रहे थे।कोर्स पूरा होने के बाद उनकी दोबारा तैनाती सीएचसी बल्दीराय में की गई है।