Posts

Showing posts from March, 2026

‎के एन आई सी ई करौदिया के विद्यार्थियों ने बैडमिंटन व कबड्डी प्रतियोगिता में प्राप्त किए प्रथम स्थान

Image
 ‎ के एन आई सी ई करौदिया के विद्यार्थियों ने बैडमिंटन व  कबड्डी प्रतियोगिता में प्राप्त किए प्रथम स्थान  ‎ रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । ‎करौदिया, विवेकनगर स्थित कमला नेहरु इंस्टिट्यूट ऑफ़ चाइल्ड एजुकेशन के विद्यार्थियों ने सांसद एवं जिला युवा कल्याण द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में दिनांक 7 व 8 मार्च 2026 को पंत स्टेडियम में प्रतिभाग किए।जिसमें सब जूनियर कबड्डी बालिका वर्ग में प्रथम स्थान रहा। उपरोक्त प्रतियोगिता में पलक यादव ,मेधा त्रिपाठी,अनुष्का यादव, स्मिता उपाध्याय तथा आराध्या सिंह  का चयन जोनल स्तर पर हुआ है तथा बैडमिंटन बालक वर्ग सब जूनियर में अंशुमान गुप्ता ने सिंगल व डबल में प्रथम स्थान प्राप्त किया परिणाम स्वरुप इनका  भी चयन लखनऊ में आयोजित होने वाली जोनल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उपरोक्त प्रतियोगिता की तैयारी में विद्यालय के व्यायाम शिक्षक अनुराग पाण्डेय व कंचन वर्मा का विशेष योगदान रहा। ‎विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ एन डी सिंह, उप प्रधानाचार्य तन्वी गोयल, कोऑर्डिनेटर रेनू सिंह ने विजयी विद्यार्थियों क...

राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का भव्य उद्घाटन

Image
  राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का भव्य उद्घाटन रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र    सुलतानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । गनपत सहाय पी.जी. काॅलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की सभी इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन आज 9 मार्च को अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्रबंधक डाॅ. ओमप्रकाश पाण्डेय बजरंगी ने फीता काटकर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। इसके उपरान्त उन्होंने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि डाॅ.पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक ताकत है। एन.एस.एस. के माध्यम से छात्र-छात्राएँ समाज की वास्तविक समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से शिविर की गतिविधियों में पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में क...

डॉ.राजेश प्रजापति को सीएचसी बल्दीराय का बनाया गया चिकित्सा प्रभारी

Image
डॉ.राजेश प्रजापति को सीएचसी बल्दीराय का बनाया गया चिकित्सा प्रभारी रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र  सुल्तानपुर: आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क ।बल्दीराय को तीन वर्ष के जनरल सर्जरी कोर्स के लिए पीलीभीत भेजा गया है।उनके स्थान पर डॉ.राजेश प्रजापति को सीएचसी बल्दीराय का चिकित्सा प्रभारी बनाया गया है।डॉ.अजय प्रताप सिंह का करीब 11 माह का कार्यकाल सराहनीय रहा।इस दौरान उन्होंने मरीजों के इलाज को प्राथमिकता देते हुए प्रतिदिन लगभग 150 से 200 मरीजों की ओपीडी की।बताया जाता है कि वह मरीजों के उपचार के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहते थे,जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिली।वहीं डॉ.राजेश प्रजापति इससे पहले भी बल्दीराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी रह चुके हैं।वह करीब दो वर्ष तक मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में बाल रोग विशेषज्ञ का कोर्स कर रहे थे।कोर्स पूरा होने के बाद उनकी दोबारा तैनाती सीएचसी बल्दीराय में की गई है।