राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का भव्य उद्घाटन


 राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का भव्य उद्घाटन


रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र 

 

सुलतानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। गनपत सहाय पी.जी. काॅलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की सभी इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन आज 9 मार्च को अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्रबंधक डाॅ. ओमप्रकाश पाण्डेय बजरंगी ने फीता काटकर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। इसके उपरान्त उन्होंने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि डाॅ.पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक ताकत है। एन.एस.एस. के माध्यम से छात्र-छात्राएँ समाज की वास्तविक समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से शिविर की गतिविधियों में पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिविर के दौरान समाज के बीच जाकर सेवा कार्यों के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का विकास करें तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

कार्यक्रम में भूतपूर्व कार्यक्रमाधिकारी डाॅ. विनय मिश्र ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को समाज सेवा के साथ-साथ नेतृत्व और संगठन क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करता है।

महाविद्यालय की विभिन्न इकाइयों के कार्यक्रमाधिकारी डाॅ. शाहनवाज आलम, डाॅ. दीपा सिंह, डाॅ. देवेन्द्र मिश्र तथा डाॅ. भोलानाथ ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उन्हें शिविर की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया तथा समाज सेवा की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी डाॅ. विष्णु शंकर अग्रहरि ने किया। डॉ अग्रहरि ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, ग्राम जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जन जागरूकता, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सामाजिक विषयों पर संवाद जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित करें किए जाएंगे।

इस अवसर पर डॉ आलोक रावत, डाॅ. अमर बहादुर यादव की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और समाज सेवा के कार्यों को पूर्ण समर्पण के साथ करने का संकल्प लिया। शिविर के प्रथम दिवस पर स्वयंसेवकों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान

शांति देवी शिक्षण एवं प्रशिक्षण इंटर कॉलेज को 6 से 12 तक की मान्यता