डॉ.राजेश प्रजापति को सीएचसी बल्दीराय का बनाया गया चिकित्सा प्रभारी
डॉ.राजेश प्रजापति को सीएचसी बल्दीराय का बनाया गया चिकित्सा प्रभारी
रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र
सुल्तानपुर: आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क।बल्दीराय को तीन वर्ष के जनरल सर्जरी कोर्स के लिए पीलीभीत भेजा गया है।उनके स्थान पर डॉ.राजेश प्रजापति को सीएचसी बल्दीराय का चिकित्सा प्रभारी बनाया गया है।डॉ.अजय प्रताप सिंह का करीब 11 माह का कार्यकाल सराहनीय रहा।इस दौरान उन्होंने मरीजों के इलाज को प्राथमिकता देते हुए प्रतिदिन लगभग 150 से 200 मरीजों की ओपीडी की।बताया जाता है कि वह मरीजों के उपचार के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहते थे,जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिली।वहीं डॉ.राजेश प्रजापति इससे पहले भी बल्दीराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी रह चुके हैं।वह करीब दो वर्ष तक मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में बाल रोग विशेषज्ञ का कोर्स कर रहे थे।कोर्स पूरा होने के बाद उनकी दोबारा तैनाती सीएचसी बल्दीराय में की गई है।

Comments
Post a Comment