के एन आई सी ई करौदिया के विद्यार्थियों ने बैडमिंटन व कबड्डी प्रतियोगिता में प्राप्त किए प्रथम स्थान
के एन आई सी ई करौदिया के विद्यार्थियों ने बैडमिंटन व कबड्डी प्रतियोगिता में प्राप्त किए प्रथम स्थान
रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र
सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। करौदिया, विवेकनगर स्थित कमला नेहरु इंस्टिट्यूट ऑफ़ चाइल्ड एजुकेशन के विद्यार्थियों ने सांसद एवं जिला युवा कल्याण द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में दिनांक 7 व 8 मार्च 2026 को पंत स्टेडियम में प्रतिभाग किए।जिसमें सब जूनियर कबड्डी बालिका वर्ग में प्रथम स्थान रहा। उपरोक्त प्रतियोगिता में पलक यादव ,मेधा त्रिपाठी,अनुष्का यादव, स्मिता उपाध्याय तथा आराध्या सिंह का चयन जोनल स्तर पर हुआ है तथा बैडमिंटन बालक वर्ग सब जूनियर में अंशुमान गुप्ता ने सिंगल व डबल में प्रथम स्थान प्राप्त किया परिणाम स्वरुप इनका भी चयन लखनऊ में आयोजित होने वाली जोनल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उपरोक्त प्रतियोगिता की तैयारी में विद्यालय के व्यायाम शिक्षक अनुराग पाण्डेय व कंचन वर्मा का विशेष योगदान रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ एन डी सिंह, उप प्रधानाचार्य तन्वी गोयल, कोऑर्डिनेटर रेनू सिंह ने विजयी विद्यार्थियों को माला पहनाकर उत्साहवर्धन किये तथा विद्यालय के अन्य सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं ने शुभाशीष प्रदान किये।
विद्यालय के प्रबंधक, पूर्व मन्त्री व वर्तमान विधायक विनोद सिंह, आशा सिंह,समाजसेवी पुलकित सिंह,पलक सिंह ने सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं तथा विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाये दी हैं।

Comments
Post a Comment