बल्दीराय में तीन आरोपी गिरफतार: राहुल यादव आत्महत्या मामले में हुई गिरफ्तारी, भेजा जेल
बल्दीराय में तीन आरोपी गिरफतार: राहुल यादव आत्महत्या मामले में हुई गिरफ्तारी, भेजा जेल
रिपोर्ट: सुनील तिवारी
सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। बल्दीराय थाना क्षेत्र में युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।
यह घटना 19 मार्च 2026 को थाना बल्दीराय क्षेत्र के ग्राम सुबेदार का पुरवा ग्राम पंचायत बिसावां में हुई थी। जहां राहुल यादव नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार व प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू की थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान साक्ष्य मिलने पर मुकदमे में धारा 103(1) बीएनएस के स्थान पर धारा 108 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद पुलिस ने नामजद अभियुक्त मोनू पाण्डेय उर्फ अमित पाण्डेय, अमित मिश्रा और लाले उर्फ सरजू विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जिला कारागार सुलतानपुर भेज दिया गया।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह, उपनिरीक्षक भरत सिंह, हेड कांस्टेबल अभिषेक सिंह, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार और कांस्टेबल अमित कुमार शामिल थे।

Comments
Post a Comment