Sultanpur:श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर भव्य आयोजन, 28 मार्च को निकलेगी कलश शोभायात्रा


Sultanpur:श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर भव्य आयोजन, 28 मार्च को निकलेगी कलश शोभायात्रा

रिपोर्ट: सुनील तिवारी 

सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क।जनपद के बल्दीराय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर बबुआन (पूरे मालजनी मिश्र, पोस्ट तिरहुंत) में आगामी 29 मार्च 2026 से 4 अप्रैल 2026 तक भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम होगा।

कथा का रसपान श्रीधाम अयोध्या के प्रसिद्ध रससिद्ध प्रवक्ता जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज की अमृतमयी वाणी से कराया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक आयोजित होगी।

इस आयोजन के पूर्व 28 मार्च 2026, शनिवार को प्रातः 10 बजे यज्ञ वेदी से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

कार्यक्रम का समापन 5 अप्रैल 2026, रविवार को पूर्णाहुति एवं तदीयाराधन भंडारा के साथ होगा, जिसमें विशाल प्रसाद वितरण किया जाएगा।

इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य यजमान डॉ. राम सुरेश मिश्र एवं विद्यावती हैं, जबकि सह यजमान के रूप में श्री राम मिश्र एवं गयावती, गजाधर प्रसाद मिश्र एवं उषा देवी, राम अचल मिश्र एवं ललिता मिश्रा, तथा राम शंकर मिश्र एवं स्नेहा मिश्रा शामिल हैं।

कार्यक्रम के संरक्षक वासुदेव मिश्र एवं रामनरेश मिश्र हैं। वहीं कथा अनुरागी के रूप में ओमप्रकाश मिश्र, राम केवल मिश्र, राम अवध मिश्र, लाल बहादुर मिश्र, भवानी प्रसाद मिश्र, नंदलाल मिश्र, बृजेश मिश्र, अरुण कुमार मिश्र, उमेश कुमार मिश्र, अंकुर मिश्र, सौरभ मिश्र, हिमांशु मिश्र, आदर्श मिश्र, आकर्ष मिश्र, संतोष मिश्र, कपीश मिश्र, कपि देव मिश्र, शिवम मिश्र, अहम मिश्र, विवेक मिश्र, नवनीत मिश्र, शिवांशु मिश्र, दीपक मिश्र, कृष्णा मिश्र, युग मिश्र सहित समस्त मिश्र परिवार व इष्टगण आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे सपरिवार, सपरिकर एवं इष्टमित्रों सहित पहुंचकर कथा का श्रवण करें और भागवत कृपा के सहभागी बनें।

यह आयोजन क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक जागरण का केंद्र बनेगा, जहां श्रद्धालु धर्म, ज्ञान और संस्कार की गंगा में अवगाहन कर सकेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान

शांति देवी शिक्षण एवं प्रशिक्षण इंटर कॉलेज को 6 से 12 तक की मान्यता