Posts

Showing posts from April, 2026

Marjani Mishra:श्रीमद्भागवत कथा में गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया भक्ति रस का आनंद

Image
  Marjani Mishra:श्रीमद्भागवत कथा में गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया भक्ति रस का आनंद रिपोर्ट: पीपी सिंह  सुल्तानपुर: आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । जनपद के बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर बबुआन के पूरे मारजनी मिश्र में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्रद्धा और विधि-विधान के साथ जारी है। कथा का आयोजन मुख्य यजमान डॉ. राम सुरेश मिश्र एवं विद्यावती के साथ सह यजमान श्री राम मिश्र व गयावती, गजाधर प्रसाद मिश्र व उषा देवी, राम अचल मिश्र व ललिता मिश्रा तथा राम शंकर मिश्र व स्नेहा मिश्रा के निज आवास पर किया जा रहा है। कथा में अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से अमृतमयी कथा प्रवाहित हो रही है, जिसे सुनने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव तथा भगवान वामन अवतार की भावपूर्ण कथा सुनाई गई। कथा व्यास ने भक्ति के महत्व को विस्तारपूर्वक समझाते हुए कहा कि सच्ची श्रद्धा और भक्ति से ही जीवन सफल होता है। श्रीकृष्ण...

पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान 45 वर्षीय जितेन्द्र नाथ शुक्ल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Image
  पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान 45 वर्षीय जितेन्द्र नाथ शुक्ल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर रिपोर्ट: पीपी सिंह  सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । जनपद के ग्राम पंचायत बघौना अंतर्गत पूरे कंधई शुक्ल निवासी जितेन्द्र नाथ शुक्ल (45 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम शुक्ल का 2 मार्च 2026 को पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार पीजीआई लखनऊ में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिवंगत का अंतिम संस्कार राजघाट कुङवार में परिजनों, इष्टमित्रों, सगे-संबंधियों एवं क्षेत्रीय लोगों की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय जितेन्द्र नाथ शुक्ल अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री एवं वृद्ध माता को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शोक संतप्त परिवार में राम अंजोर शुक्ल,...