पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान 45 वर्षीय जितेन्द्र नाथ शुक्ल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 


पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान 45 वर्षीय जितेन्द्र नाथ शुक्ल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

रिपोर्ट: पीपी सिंह 

सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क

जनपद के ग्राम पंचायत बघौना अंतर्गत पूरे कंधई शुक्ल निवासी जितेन्द्र नाथ शुक्ल (45 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम शुक्ल का 2 मार्च 2026 को पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार पीजीआई लखनऊ में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

दिवंगत का अंतिम संस्कार राजघाट कुङवार में परिजनों, इष्टमित्रों, सगे-संबंधियों एवं क्षेत्रीय लोगों की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वर्गीय जितेन्द्र नाथ शुक्ल अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री एवं वृद्ध माता को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शोक संतप्त परिवार में राम अंजोर शुक्ल, राम सागर शुक्ल, श्री निवास शुक्ल, राम यज्ञ शुक्ल, धर्मेन्द्र शुक्ल, भूपेन्द्र नाथ शुक्ल उर्फ संजय, अक्षय शुक्ल, देवेन्द्र शुक्ल उर्फ सोनू, बाल कृष्ण शुक्ल उर्फ सनी, अमितेन्द्र शुक्ल उर्फ रवी, ऋषि शुक्ल, विष्णु देव जी महाराज, स्वतंत्र देव शुक्ल सहित अन्य परिजन शामिल हैं।

इस दुखद अवसर पर राज बहादुर तिवारी, विजय प्रकाश मिश्र, राम सागर तिवारी, विकास तिवारी, ओम प्रकाश मिश्र, जय प्रकाश मिश्र, अशोक दूवे, योगेश मिश्र, राम मिलन शुक्ल, इन्द्रदेव शुक्ल, अनिल शुक्ल, अभिषेक शुक्ल, राज बहादुर पाल, राम केवल यादव, आनन्द यादव, अखंड मिश्र सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान