Posts

Showing posts from April, 2026

नारायनपुर के दुर्गापुर मोहल्ले में आयोजित भागवत कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता

Image
नारायनपुर के दुर्गापुर मोहल्ले में आयोजित भागवत कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता युधिष्ठिर के सदाचार को ग्रहण करें युवा- आचार्य पंडित स्वतंत्र मिश्र  रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र  सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क ।जिले के नारायणपुर मोहल्ला स्थित दुर्गापुर निकट लक्ष्मणपुर कॉलोनी में भागवत कथा के सातवें दिन श्रोताओं की भीड़ उमड़ी। कथा व्यास आचार्य स्वतंत्र मिश्र अयोध्या धाम के द्वारा कथा के छठवें दिन कृष्ण की बाल लीलाएं सुदामा चरित्र एवं रुक्मिणी विवाह सुनाई जिसे श्रवण कर श्रोता झूमे। आज कुलगुरु पंडित विशेश्वरपति त्रिपाठी का आगमन कथा में होगा। हवन महाप्रसाद एवं भंडारे के दिन आज संगीतमय प्रस्तुति अंतरराष्ट्रीय भजन गायक दीनबंधु सिंह द्वारा की जाएगी। आज कथा में युधिष्ठिर और नारद के संवाद का प्रकरण सुनाया गया सुदामा के बारे में भी कुछ रोचक तथ्य बताए। मुख्य यजमान सुमित्रा मिश्रा सहित सैकड़ों श्रोताओं ने भागवत कथा का श्रवण किया मुख्य यजमान परिवार के साथ डॉ संतोष सिंह ने मौजूद रहकर कथा प्रारंभ के अवसर पर गुरुजी से आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन व्यवस्था में देवी शरण मिश्र मुनेंद्र मिश्र ...

गुरुकुल वेद वेदांग विद्यापीठ धनपतगंज के ब्रह्मचारियों ने भरी हुंकार, पांचों तहसीलों में सौंपा ज्ञापन

Image
गौ सम्मान आह्वान अभियान: गुरुकुल वेद वेदांग विद्यापीठ धनपतगंज के ब्रह्मचारियों ने भरी हुंकार, पांचों तहसीलों में सौंपा ज्ञापन रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र  सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । जिले के बल्दीराय तहसील में गौ संरक्षण एवं सम्मान को लेकर वेद वेदांग विद्यापीठ के ब्रह्मचारियों द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत ब्रह्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और जनपद की पांचों तहसीलों में पहुंचकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व आशुतोष जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि गौवंश भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है, जिसकी रक्षा और संवर्धन करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। इस अभियान के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ प्रशासन का ध्यान इस गंभीर विषय की ओर आकर्षित किया गया है। इस मौके पर विनय त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान समय में गौवंश की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने मांग की कि गौशालाओं की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, सड़कों पर विचरण कर रहे गौवंश के लिए स्थायी आश्रय की व्यवस्था हो तथा उनके संरक्षण ...

पत्रकारिता करने से शिक्षक की नौकरी पर रोक नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Image
पत्रकारिता करने से शिक्षक की नौकरी पर रोक नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला रिपोर्ट:देव कुमार पाण्डे लखनऊ। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क ।इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों के लिए पत्रकारिता करना सेवा नियमों के खिलाफ नहीं है। अदालत ने कहा कि लागू नियमों में ऐसी कोई मनाही नहीं है, जिसके आधार पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। न्यायमूर्ति जस्टिस इरशाद अली ने अपने निर्णय में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 बेसिक शिक्षा के शिक्षकों पर लागू नहीं होती। उनकी सेवा शर्तें उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियम 1981 के तहत संचालित होती हैं, जिनमें पत्रकारिता करने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। मामला एक सहायक शिक्षक से जुड़ा था, जिन्हें पत्रकारिता करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था और बाद में उन्हें जूनियर बेसिक स्कूल से प्राथमिक विद्यालय में पदावनत कर दिया गया। हाईकोर्ट ने पाया कि कारण बताओ नोटिस के बाद शिक्षक को न तो उचित सुनवाई का अवसर दिया गया और न ही गवाहों से जिरह (क्रॉस एग्जामि...

पृथ्वी बचाने के संकल्प के साथ गनपत सहाय पी.जी. कॉलेज के स्वयंसेवकों ने निकाली रैली

Image
पृथ्वी बचाने के संकल्प के साथ गनपत सहाय पी.जी. कॉलेज के स्वयंसेवकों ने निकाली रैली रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र  सुलतानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । स्थानीय गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'विश्व पृथ्वी दिवस' के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और जन जागरूकता के उद्देश्य से महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. ओमप्रकाश पाण्डेय 'बजरंगी' की प्रेरणा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा के नेतृत्व में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के महिला परिसर सीताकुंड से हुआ, जिसे प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि पृथ्वी का संरक्षण केवल एक दिन का कर्तव्य नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा स्वयंसेविकाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर रैली में सम्मिलित हुए जोकि शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर पर समाप्त हुई। रैली के...

70 छात्रों पर एक शिक्षक: बल्दीराय में शिक्षा व्यवस्था चरमराई, भाकियू ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

Image
70 छात्रों पर एक शिक्षक: बल्दीराय में शिक्षा व्यवस्था चरमराई, भाकियू ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र  सुलतानपुर (बल्दीराय/धनपतगंज): आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क।  तहसील बल्दीराय के विकास खंड धनपतगंज अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर प्रथम पूरे चेती में शिक्षकों की भारी कमी से शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। तीन से घटकर एक शिक्षक रह गया प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय में पहले तीन शिक्षक—अंजनी नंदन पाण्डेय, राम राज और पीयूष सिंह—तैनात थे। 16 जून 2025 को अंजनी नंदन पाण्डेय को एआरपी बनाए जाने के बाद स्कूल में दो शिक्षक रह गए। हाल ही में शिक्षक पीयूष सिंह के स्थानांतरण के बाद अब विद्यालय की पूरी जिम्मेदारी एकमात्र शिक्षक राम राज पर आ गई है। 70 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित विद्यालय में करीब 70 छात्र नामांकित हैं। अभिभावकों का कहना है कि एक शिक्षक के लिए इतने छात्रों को पढ़ाना, साथ ही प्रशासन...

अग्नि पीड़ित परिवार की इसौली विधायक ने दी आर्थिक सहायता

Image
अग्नि पीड़ित परिवार की इसौली विधायक ने दी आर्थिक सहायता रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र  धनपतगंज सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । विकासखंड धनपतगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत भरसड़ा में विगत दिनों अमरपाल प्रजापति के घर में आग लग गई थी । उनके घर पर शादी भी है। जैसे ही इस हृदय विदारक घटना की जानकारी विधायक मोहम्मद ताहिर खान को हुई  उन्होंने शीघ्र विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव को भेजकर अमरपाल प्रजापति को ₹17000 की छोटी सी सहायता  धनराशि भिजवाने का काम किया। यहीं पर कर्मराज प्रजापति एवं रामप्रसाद के घर में आग लगने से नुकसान हुआ था इनको भी क्रमशः रुपया 4500 एवं रुपया 1500 की छोटी सी सहायता धनराशि उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर संजय सिंह पलिया,साहिल, रविशंकर यादव,शिव प्रसाद यादव ,संजय यादव,हृदय राम यादव, विनोद यादव एवं काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

मसेढ़ा गांव में गूंजी तीन किलकारियां: एक साथ जुड़वा बेटियों और बेटे का जन्म, परिवार में खुशी की लहर

Image
  मसेढ़ा गांव में गूंजी तीन किलकारियां: एक साथ जुड़वा बेटियों और बेटे का जन्म, परिवार में खुशी की लहर रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डे  अयोध्या/मिल्कीपुर: आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । अयोध्या जिले के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मसेढ़ा में एक बेहद खास और खुशी का पल देखने को मिला, जब यदुनाथ अग्रहरि के पुत्र आशीष अग्रहरि की धर्मपत्नी काजल ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो नन्ही बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। एक साथ तीन-तीन बच्चों के जन्म की खबर से पूरे परिवार में उत्सव जैसा माहौल है। गांव में भी इस अनोखी खुशी की चर्चा जोरों पर है। परिजनों ने इसे भगवान का आशीर्वाद बताते हुए खुशी जाहिर की है। मां और तीनों नवजात बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं। इस अद्भुत घटना से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोग परिवार को बधाइयां दे रहे हैं।

दबंगों का कहर: पुरानी रंजिश में युवक की मौत, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप

Image
  दबंगों का कहर: पुरानी रंजिश में युवक की मौत, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप बल्दीराय/सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। बल्दीराय थाना क्षेत्र के टडरसा मजरे ऐंजर में पुरानी रंजिश ने एक युवक की जान ले ली। दबंगों के हमले में गंभीर रूप से घायल सिकंदर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। परिजनों के मुताबिक 19 अप्रैल की शाम गांव के ही गजेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, श्याम सिंह और बलराम सिंह गाली-गलौज करते हुए दरवाजे पर चढ़ आए और मारपीट की। घटना की सूचना डायल 112 और देहली चौकी को दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता से दबंगों के हौसले बढ़े और 20 अप्रैल की भोर में उन्होंने दोबारा हमला कर दिया। इस हमले में सिकंदर सिंह, कांति देवी और भूपेंद्र सिंह को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। गंभीर हालत में सिकंदर सिंह को अयोध्या ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़िता कांति देवी का आरोप है कि पुलिस ने उनकी तहरीर लेने में भी देरी की और पहले विपक्षियों का मुकदमा दर्ज किया। इससे पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल...

प्रयागराज में प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्रा हुए सम्मानित, शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान की सराहना

Image
प्रयागराज में प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्रा हुए सम्मानित, शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान की सराहना रिपोर्ट:देव कुमार पाण्डे  प्रयागराज। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र, नैनी में 17 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक आयोजित विशेष प्रधानाचार्य कार्य योजना बैठक में शिक्षा जगत से जुड़े अनेक प्रधानाचार्यों एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, सिरवारा मार्ग के प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्रा को विद्यालय के समग्र विकास एवं शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान स्वरूप उपहार भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा नई शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सदस्यों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ...

भीषण गर्मी,धूप और लू के संबंध में श्रमिकों को दिए गए आवश्यक निर्देश

Image
  भीषण गर्मी,धूप और लू के संबंध में श्रमिकों को दिए गए आवश्यक निर्देश श्रमिक घर के बने पेय पदार्थों का ज्यादा करें सेवन रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र  सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क ।वर्तमान में बढती धूप, गर्मी एवं लू से बचाव हेतु यह परामर्श दिया जा रहा है कि जो भी श्रमिक अपनी रोजी-रोटी एवं व्यवसाय हेतु दिन के समय घर से बाहर निकल रहे हैं, वे पूरे आस्तीन की कमीज / कुर्ता, पैण्ट अथवा पायजामा पहनकर ही निकले तथा धूप से बचने के लिये गमछा, टोपी, छाता, धूप का चस्मा, जूते एवं चप्पल का इस्तेमाल करें एवं शुद्ध पेयजल अपने साथ रखें और समय-समय पर पानी पीते रहे। यदि सम्भव हो तो घर का बना पेय पदार्थ जैसे नमक चीनी नींबू पानी का घोल, छाछ, आम का पना आदि का सेवन करें। नियोजकों को भी यह परामर्श दिया जा रहा है कि यथासम्भव समय का सदुपयोग करते हुए भयंकर धूप व लू के समय श्रमिको से कार्य लेने से बचा जाय तथा कार्यस्थल पर समुचित शेड, छाया एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था अवश्य की जाय, जिससे श्रमिक अपने को स्वस्थ रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

21 अप्रैल से कमला नेहरू संस्थान में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

Image
21 अप्रैल से कमला नेहरू संस्थान में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ अंग्रेजी विभाग का आयोजन, देशभर के विद्वानों की होगी सहभागिता सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । कमला नेहरू संस्थान के अंग्रेजी विभाग द्वारा 21 अप्रैल 2026 से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी संगोष्ठी की आयोजन सचिव प्रो. सुनीता राय ने दी। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी ‘एक्सप्लोरिंग सोल ऑफ द पोएट्री: द रोमांटिक ऑफ द वेस्ट, छायावाद इन इंडिया एंड डेवोशनल ट्रेडिशन’ विषय पर आधारित होगी, जिसे उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रायोजित किया गया है। यह संगोष्ठी 21 अप्रैल को प्रारंभ होकर 22 अप्रैल को समीक्षा सत्र के साथ संपन्न होगी। संगोष्ठी का आयोजन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा, जिसमें देशभर से विद्वान वक्ता, शोधार्थी एवं अकादमिक क्षेत्र से जुड़े लोग भाग लेंगे। इस वैचारिक समागम में प्रतिभागियों के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। संगोष्ठी से संबंधित विस्तृत जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.knipss.ac.in पर उपलब्ध है।

गनपत सहाय पीजी कॉलेज में ‘नारी शक्ति वंदन’ के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान

Image
गनपत सहाय पीजी कॉलेज में ‘नारी शक्ति वंदन’ के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, महिला सशक्तिकरण के प्रति जताई प्रतिबद्धता सुलतानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क ।स्थानीय गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रशासन के निर्देशानुसार ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह अभियान महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. ओम प्रकाश पाण्डेय ‘बजरंगी’ के मार्गदर्शन और प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए महिला आरक्षण बिल और महिला सशक्तिकरण के समर्थन में अपने हस्ताक्षर किए। महाविद्यालय के सीताकुंड परिसर में लगाए गए बड़े श्वेत पटल (बैनर) पर हस्ताक्षर करने के लिए छात्राओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में महिलाओं की भूमिका को मजबूत बनाना रहा। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. गीता त्रिपाठी ने कहा कि नारी शक्ति केवल एक शब्द नहीं, बल्कि समाज के विकास का आधार है। ऐसे आयोजन युवाओं में आत्...

स्कूल चलो अभियान से विद्यालयों में बढ़ेगा नामांकन: कुंवर विक्रम पांडेय

Image
  स्कूल चलो अभियान से विद्यालयों में बढ़ेगा नामांकन: कुंवर विक्रम पांडेय पाली, गोरखपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । विकास खण्ड पाली क्षेत्र के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय माड़र में सर्व शिक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालकर शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाया गया । रैली को खंड शिक्षा अधिकारी पाली कुंवर विक्रम पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली में शामिल बच्चों ने गांव की गलियों में घूमकर स्लोगन व नारों के साथ अभिभावकों को अपने -अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराए जाने के लिए प्रेरित किया ।  कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूककर विस्तार से बताते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कुंवर विक्रम पांडेय ने कहा स्कूल चलो अभियान की रैली के माध्यम से समाज में शिक्षा के प्रति जन जागरूकता आता है और इससे विद्यालयों में बच्चों का नामांकन बढ़ता है । सरकार बच्चों के लिए तमाम सुविधाएं मुहैया कर रही है, विद्यालय के समस्त शिक्षक व यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि आपस में समन्वय बैठाकर अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन करना सुनिश्चित करें । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्ष...

इसौली में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर भाजपाइयों ने किया पुष्पांजलि कार्यक्रम

Image
इसौली में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर भाजपाइयों ने किया पुष्पांजलि कार्यक्रम बूथ सत्यापन एवं संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक रिपोर्ट: राम बरन प्रजापति  बल्दीराय/सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । भारतीय संविधान के शिल्पी, भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर इसौली विधानसभा के मंडल बल्दीराय के शक्ति केंद्र इसौली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शक्ति केंद्र संयोजक रमाकांत मिश्र के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। इसके पश्चात पूर्व जिला मंत्री एवं शक्ति केंद्र प्रभारी मुकेश अग्रहरि ने बूथ संख्या 41, 42, 45, 46, 47 एवं 48 के बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर बूथ सत्यापन एवं संगठन के सुदृढ़ीकरण पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से शीघ्र ही इस महत्वपूर्ण सांगठनिक कार्य को पूर्ण करने का आग्रह किया। कार्यक्रम को जिला मंत्री राजेश दूबे (निर्माण) तथा मंडल प्रभारी श्रीमती मनीषा पाण्डेय ने भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक...

भूगोल विभाग मे विदाई समारोह आयोजित

Image
 भूगोल विभाग मे विदाई समारोह आयोजित  रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र  सुलतानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । के.एन.आई भूगोल विभाग में विदाई समारोह आयोजित हुआ जिसमें लवकांत मिश्र मिस्टर फेयरवेल तथा प्रिन्सी तिवारी मिस फेयरवेल चुनी गईं। समारोह मे भूगोल परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। कार्यक्रम भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ सुधांशु प्रताप सिंह के दिशानिर्देशन व संस्थान प्राचार्य डॉ शक्ति सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। संस्थान प्राचार्य सहित प्रो. ओ पी सिंह पूर्व विभागाध्यक्ष भूगोल विभाग एवं कला संकायाध्यक्ष रंजना सिंह बतौर मुख्य व विशिष्ट अतिथि द्वारा मां सरस्वती व बाबू के.एन.सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया गया। मंच संचालक राज दूबे व अंजली मिश्रा के आह्वान पर दोनों सेमेस्टर के विद्यार्थियों के एकल व समूह नृत्य एवं गायन प्रस्तुति ने लोंगो को मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं प्रिंसी तिवारी के शास्त्रीय नृत्य को सर्वाधिक सराहना मिली । कार्यक्रम मे चौथे सेमेस्टर के छात्रों द्वारा प्रस्तुत शैक्षिक अनुभव व आप...

मनाई गई डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती

Image
  मनाई गई डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती  विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.एन.डी.सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ.अम्बेडकर के जीवन, संघर्षों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र  सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क ।कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजुकेशन करौंदिया में डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के दौरान बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। ‎सर्वप्रथम डॉ.बी.आर. अम्बेडकर तथा बाबू के.एन.सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्ज्वलित किया गया।कार्यक्रम डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिससे उनके राष्ट्र के प्रति अमूल्य योगदान के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके।‎प्रार्थना सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.एन.डी.सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ.अम्बेडकर के जीवन, संघर्षों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के महत्व को रेखांकित किया तथा विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य तन्वी गोयल तथा समन्वयक रेनू सिंह क...

बरसावां में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शुकदेव जन्म प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन

Image
बरसावां में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शुकदेव जन्म प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन रिपोर्ट: पीपी सिंह सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । जिले के बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत बरसावां गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा यजमान सरस्वती शुक्ला एवं राम मनोरथ शुक्ल के निज आवास पर भक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत माहौल देखने को मिला। अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक श्याम सारथी जी महाराज ने शुकदेव जी के जन्म प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कलयुग में श्रीमद्भागवत महापुराण कल्पवृक्ष से भी श्रेष्ठ है, जो अर्थ, धर्म, काम के साथ-साथ भक्ति और मुक्ति प्रदान कर जीव को परम पद तक पहुंचाती है। यह केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि साक्षात भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप है, जिसके प्रत्येक अक्षर में भगवान का वास है। महाराज ने बताया कि भागवत कथा का श्रवण दान, व्रत और तीर्थ से भी बढ़कर है। इसके ध्यानपूर्वक श्रवण और आत्मसात करने से धुंधकारी जैसे महापापी का भी उद्धार संभव है। उन्होंने कहा कि मनुष्य से गलती होना स्वाभाविक है, लेकिन समय रहते सुधार न करना उसे पाप की श्रेणी में ले जाता है। कथा के ...

बरसावां गांव में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, पहले दिन गुरु महिमा का हुआ वर्णन

Image
बरसावां गांव में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, पहले दिन गुरु महिमा का हुआ वर्णन रिपोर्ट: पीपी सिंह  सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । जिले के बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत बरसावां गांव में सरस्वती शुक्ला एवं राम मनोरथ शुक्ल के निज आवास पर श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा का वाचन अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास श्याम सारथी जी महराज के मुखारविंद से प्रारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस महराज द्वारा भागवत महात्म्य एवं गुरु महिमा का विस्तृत वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा के समापन पर भागवत भगवान एवं व्यास पीठ की विधिवत आरती उतारी गई, जिसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रियंका पांडेय, नीशा शुक्ला, माया पांडे, नीलम पांडे, कुलदीप शुक्ल, दरोगा तिवारी, शिवाकांत शुक्ल, उमाकांत, प्रदीप कुमार, आशुतोष, इशांत, दिव्यांश, निशांत, अंश, सीएम शुक्ल, आचार्य विवेक तिवारी, राजीव तिवारी, सुरेश चन्द्र मिश्र, विजयशंकर मिश्र, सुरेन्द्र तिवारी, वृज विहारी मिश्र, वशिष्ठ तिवारी, भोला शुक्ल, सत्यनारायण दूबे, राम ...

बरसावां में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश शोभायात्रा, भक्ति में सराबोर दिखा जनसैलाब

Image
  बरसावां में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश शोभायात्रा, भक्ति में सराबोर दिखा जनसैलाब सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर निकाली शोभायात्रा, काली माई गोलन भवानी में हुआ विधिवत पूजन रिपोर्ट: पीपी सिंह  सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत बरसावां गांव में सरस्वती शुक्ला एवं राम मनोरथ शुक्ल के निज आवास से श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश रखा और गाजे-बाजे की धुन पर नाचते-गाते हुए शोभायात्रा में हिस्सा लिया। यह यात्रा बरसावां गांव से निकलकर लंगड़ी बाजार, बघौना बाजार होते हुए काली माई गोलन भवानी मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात पुनः यात्रा यज्ञ स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास राष्ट्रीय वक्ता श्याम सारथी जी महाराज की अध्यक्षता में यह कलश शोभायात्रा संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा सनातन धर्म की एक प्राचीन परंप...

आठवें पोषण पखवाड़ा का बेबकास्ट के माध्यम से हुआ शुभारंभ, 23 अप्रैल तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

Image
आठवें पोषण पखवाड़ा का बेबकास्ट के माध्यम से हुआ शुभारंभ, 23 अप्रैल तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम मां-शिशु पोषण, प्रारंभिक विकास और खेल आधारित शिक्षा पर रहेगा विशेष फोकस रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र  सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । जिले में आठवें पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ बेबकास्ट (वेबकास्ट) के माध्यम से किया गया। यह अभियान 09 अप्रैल 2026 से 23 अप्रैल 2026 तक संचालित होगा। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा पोषण अभियान के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार लाना है। सरकार द्वारा संचालित इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देने के लिए सामुदायिक सहभागिता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पोषण पखवाड़ा हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें विभिन्न विभागों के समन्वय (कन्वर्जेन्स) से व्यापक स्तर पर गतिविधियां संचालित होती हैं। इस वर्ष पोषण पखवाड़ा के लिए पांच प्रमुख थीम निर्धारित की गई हैं, जिनमें—मां एवं शिशु पोषण, 0-3 वर्ष के बच्चों के मस्तिष्क विकास के लिए प्रारंभिक अनुकरण, 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए खेल आधारित शिक्षा, स्क्री...

सरकारी शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों की बैठक, 13 अप्रैल को विशाल मार्च का ऐलान

Image
  सरकारी शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों की बैठक, 13 अप्रैल को विशाल मार्च का ऐलान AIJTF के बैनर तले सुल्तानपुर में संगठन का गठन, कई शिक्षकों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र  सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । सरकारी शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य किए जाने के विरोध में बुधवार को जिले में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ उत्तर प्रदेश (AIJTF) के तत्वावधान में एक निजी रेस्टोरेंट में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से AIJTF सुल्तानपुर इकाई के गठन के साथ संयोजक मंडल का चयन किया गया। इसमें अटेवा के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह गौरा, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, टीएससीटी के जिलाध्यक्ष अरुण, महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष गायत्री सिंह तथा माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिलाध्यक्ष सुभाष यादव को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई। सह संयोजक मंडल में ...

सरस्वती विद्या मंदिर महादेवन में प्रवेश परीक्षा संपन्न, सुंदरकांड व हवन-पूजन से हुआ भव्य शुभारंभ

Image
  सरस्वती विद्या मंदिर महादेवन में प्रवेश परीक्षा संपन्न, सुंदरकांड व हवन-पूजन से हुआ भव्य शुभारंभ आध्यात्मिक वातावरण में शुरू हुआ नया शैक्षिक सत्र, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने लिया भाग;गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति रिपोर्ट: सुनील तिवारी  बल्दीराय, सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। विकास खंड बल्दीराय के ग्राम मिझूटी (महादेवन) स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नवीन शैक्षिक सत्र के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास, अनुशासन और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। शिक्षा और संस्कारों के समन्वय के इस आयोजन ने क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन बेला में भक्तिमय माहौल के बीच हुआ। विद्यालय परिसर में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण रामभक्ति में सराबोर हो उठा। इसके उपरांत वैदिक विधि-विधान के साथ यज्ञ एवं हवन-पूजन संपन्न कराया गया। इस दौरान उपस्थित आचार्यों एवं अतिथियों ने विद्यालय की उन्नति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रवेश परीक्षा में क्षेत्र के...

टेकस्फीयर एयरोमॉडलिंग कार्यशाला का दूसरा दिन: प्रायोगिक सीख के साथ बढ़ा उत्साह

Image
 टेकस्फीयर एयरोमॉडलिंग कार्यशाला का दूसरा दिन: प्रायोगिक सीख के साथ बढ़ा उत्साह गोरखपुर, 7 अप्रैल । आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । टेकस्फीयर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय एयरोमॉडलिंग कार्यशाला का दूसरा दिन ज्ञान और प्रायोगिक अनुभव से भरपूर रहा। कार्यक्रम का संचालन टेकस्फीयर टीम द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। दूसरे दिन सत्र को मुख्य रूप से एप्लिकेशन आधारित प्रैक्टिकल प्रशिक्षण पर केंद्रित किया गया। प्रशिक्षक द्वारा छात्रों को डिफ्रॉन शीट की सटीक कटिंग की तकनीक सिखाई गई, जो एयरोमॉडलिंग में हल्के और मजबूत विमान ढांचे के निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। साथ ही, सुरक्षा उपायों और उपकरणों के सही उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके बाद प्रतिभागियों ने स्वयं इस प्रक्रिया का अभ्यास किया, जिससे उनकी व्यावहारिक समझ और तकनीकी कौशल में सुधार देखने को मिला। पूरे सत्र के दौरान छात्रों में सीखने का उत्साह स्पष्ट रूप से नजर आया। कार्यक्रम के सफल संचालन में टेकस्फीयर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतिभागियों के अनुसार यह कार्यशाला उन्हें तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक अनुभव भी प्रदान कर रही ...

प्राथमिक विद्यालयों में समुदाय की भागीदारी जरूरी:कुंवर विक्रम पाण्डेय

Image
 प्राथमिक विद्यालयों में समुदाय की भागीदारी जरूरी:कुंवर विक्रम पाण्डेय  घोड़े व बैंड के साथ शुरू हुआ स्कूल चलो अभियान         गोरखपुर । आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । स्कूल चलो अभियान की शुरुआत हाथों में नारे लिखी तख्तियां व बैनर लिए बच्चे, लंबी कतारों में तिरंगे के साथ गांव और नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते हुए अभिभावकों को शिक्षा की महत्ता बताते हुए स्कूल चलो अभियान का संदेश दिया ।      उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'स्कूल चलो अभियान' के अंतर्गत शिक्षा के प्रति जागरूक करने, नामांकन बढ़ाने तथा शत-प्रतिशत साक्षरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संचालित किया गया है। इस भव्य रैली का शुभारंभ घोड़े और बैंड के साथ हनुमंत नगर, मंझरिया से हुआ, जिसमें घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे और पाली के खंड शिक्षा अधिकारी कुंवर विक्रम पाण्डेय ने शिक्षा की अलख जगाने वाली इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्री प्रभाकर दुबे (चेयरमैन घघसरा ) ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और कोई भी बच्चा...

भागवत कथा में सुनाया गया श्री कृष्ण और रुक्मिणी का विवाह का प्रसंग : सुन्दर झांकी देख भाव विभोर हुए लोग

Image
  भागवत कथा में सुनाया गया श्री कृष्ण और रुक्मिणी का विवाह का प्रसंग : सुन्दर झांकी देख भाव विभोर हुए लोग रिपोर्ट: अभिषेक तिवारी   गौरीगंज अमेठी। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । पूरे शिवदास गुड्डूर (खलवा का पुरवा) टिकारियां गौरीगंज अमेठी   में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में  कथावाचक ने श्रीकृष्ण-रुक्मणी के विवाह की कथा का वर्णन किया। कथा सुनकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा कृष्ण-रुक्मणी विवाह से जुड़ी मनोहारी झांकी प्रस्तुत की गई। जिसे देख पूरा पंडाल श्रीकृष्ण के जयकारे से गुंजायमान हो उठा। भजन गीतों से सुरों में सभी श्रोता झूमने लगे। कथा व्यास ने कहा कि भगवान पर अटूट विश्वास होना चाहिए, यदि अटूट विश्वास है तो भगवान हर स्थिति में अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। कथा व्यास पूज्य श्री अनुज जी महाराज साहित्यरथी ने भगवान श्रीकृष्ण के विवाह का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का प्रथम विवाह विदर्भ देश के राजा की पुत्री रुक्मणी के साथ संपन्न हुआ। लेकिन रुक्मणी को श्रीकृष्ण द्वारा हरण कर विवाह किया गया। इस कथा में समझाया ...

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने सुलतानपुर के विनोबापुरी में अपनी नयी शाखा का किया उद्घाटन

Image
 बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने सुलतानपुर के विनोबापुरी में अपनी नयी शाखा का किया उद्घाटन मिथलेश कुमार, महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, वाराणसी ने फीता काटकर शुभारंभ किया रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र  सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । 07 अप्रैल 2026 को सुलतानपुर के विनोबापुरी में अपनी नयी शाखा का शुभारंभ किया। शाखा का उद्घाटन महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, वाराणसी अंचल, मिथलेश कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अंचल प्रमुख मिथलेश कुमार ने बैंक की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा देश के आर्थिक विकास में किए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने ग्राहक सेवा पर ज़ोर देते हुए कहा कि यह शाखा व्यापारियों, महिलाओं, विद्यार्थियों आदि को आवश्यक बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करेगी।सुलतानपुर जनपद में बैंक ऑफ़ बड़ौदा की यह 37वीं शाखा है तथा ग्राहक हित को ध्यान में रखते हुए बैंक भविष्य में भी शाखा विस्तार करता रहेगा।उद्घाटन अवसर पर अंचल प्रमुख के अलावा उपायुक्त स्वतः रोजगार के.डी. गोस्वामी, उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह, डीडीएम नाबार्ड अभिनव द्विवेदी, बैंक ऑ...

धूम-धाम से मना विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह

Image
  धूम-धाम से मना विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र  जयसिंहपुर सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । जयसिंहपुर विकासखण्ड के प्राथमिक विद्यालय परसौंहा में सोमवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के अंकपत्र वितरित किये गये तथा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में कक्षा पाँच उत्तीर्ण कर चुके  बच्चों को विदा कर उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दी गयीं तथा कक्षा एक में नवप्रवेशी बच्चों का माल्यार्पण कर उनका विद्यालय परिवार में स्वागत किया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आरम्भ वरिष्ठ शिक्षिका रंजना सिंह के द्वारा माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन से हुआ। ग्राम प्रधान परसौंहा अमरबहादुर द्वारा विद्यालय परिसर में बच्चों की प्रगति के प्रतीक के तौर पर चार छायादार वृक्ष रोपित किये गये। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा इस अवसर पर अनेक मनहर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिनमें मानसी, अर्पिता, अस्मिता, हिमांशी, श्रेया, अन्तिमा आदि ने प्रमुखता से प्रतिभाग किया। इस अवसर पर गणमान्य शिक्षकगण नरेन्द्र सिंह,...

ग्राम प्रधान समरथपुर द्वारा किया गया मेधावी छात्रों पुरस्कृत

Image
  ग्राम प्रधान समरथपुर द्वारा किया गया मेधावी छात्रों पुरस्कृत  रिपोर्ट: राधारमण दूवे  धनपतगंज। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क ।विकास क्षेत्र के विद्यालय बिछौरा द्वितीय में ग्राम प्रधान समरथपुर राजेश तिवारी की अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विकास क्षेत्र के एआरपी अंजनी पांडेय व राकेश तिवारी उपस्थित रहे। विद्यालय द्वारा इस सत्र में प्रत्येक कक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए एआरपी अंजनी पांडेय ने ग्राम प्रधान तथा जनसमुदाय से विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के लिए सहयोग मांगा। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गरिमा सिंह कक्षा पांच के बच्चों से अपने अनुभव और लगाव का जिक्र करते करते भावनात्मक हो गई। इस अवसर पर बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के सभी बच्चों को ग्राम प्रधान द्वारा स्टेशनरी हेतु नकद धनराशि वितरित की गई। इस अवसर पर हंसराज, अरविंद पाल अभिभावक गण तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

संभव कला मंच ने पंत पार्क में किया नुक्कड़ नाटक

Image
  संभव कला मंच ने पंत पार्क में किया नुक्कड़ नाटक गोरखपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । संस्कार भारती महानगर गोरखपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन के एक घटक "पर्यावरण" पर आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 को संभव कला मंच गोरखपुर द्वारा नुक्कड़ नाटक "सर्वे संतु निरामयाः" का प्रदर्शन गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित पन्त पार्क पर किया गया। नाटक का निर्देशन रवीन्द्र रंगधर ने किया था। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से जल संरक्षण स्वच्छता एवं पर्यावरण संतुलन पर उपस्थित दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। विषय गंभीर होने के बाद भी नाटक में हास्य एवं गीत संगीत का समावेश किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष रवीन्द्र रंगधर के नेतृत्व महानगर के पदाधिकारियो सदस्यों एवं कलाकारों द्वारा ध्येय गीत से हुआ।      उक्त कार्यक्रम में संस्कार भारती के प्रांत अध्यक्ष डॉ शरद मणि त्रिपाठी, प्रान्त महामंत्री डॉ अनिल सिन्हा, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र, महानगर कोषाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, महामंत्री महानगर शैवाल शंकर श्रीवास्तव , उपाध्यक्ष अमित सिंह पटेल, दिवाकर चतुर्वेदी, अखिल भारती...