Marjani Mishra:श्रीमद्भागवत कथा में गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया भक्ति रस का आनंद

 


Marjani Mishra:श्रीमद्भागवत कथा में गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया भक्ति रस का आनंद


रिपोर्ट: पीपी सिंह 


सुल्तानपुर: आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। जनपद के बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर बबुआन के पूरे मारजनी मिश्र में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्रद्धा और विधि-विधान के साथ जारी है। कथा का आयोजन मुख्य यजमान डॉ. राम सुरेश मिश्र एवं विद्यावती के साथ सह यजमान श्री राम मिश्र व गयावती, गजाधर प्रसाद मिश्र व उषा देवी, राम अचल मिश्र व ललिता मिश्रा तथा राम शंकर मिश्र व स्नेहा मिश्रा के निज आवास पर किया जा रहा है।

कथा में अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से अमृतमयी कथा प्रवाहित हो रही है, जिसे सुनने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव तथा भगवान वामन अवतार की भावपूर्ण कथा सुनाई गई। कथा व्यास ने भक्ति के महत्व को विस्तारपूर्वक समझाते हुए कहा कि सच्ची श्रद्धा और भक्ति से ही जीवन सफल होता है। श्रीकृष्ण जन्म कथा बधाई गीतों पर श्रद्धालु नाचते हुए नजर आए।

कथा के समापन पर भागवत भगवान एवं व्यास पीठ की विधिवत आरती उतारी गई। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी, कृष्ण कुमार यादव, गब्बर सिंह, वासुदेव मिश्र, राम अंजोर शुक्ल, श्री निवास शुक्ल, द्वारिका नाथ दूवे, राम केवल मिश्र, लाल बहादुर मिश्र, भवानी प्रसाद मिश्र, शिव करन मिश्र, सूर्य नाथ मिश्र, संदीप तिवारी, भूपेन्द्र शुक्ल उर्फ संजय, बृजेश मिश्र, विकास दूवे सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में अंकुर मिश्र, सौरभ मिश्र, हिमांशु, आदर्श, आकर्ष, संतोष, कपीश, शिवम एवं शिवांशु ने कथा श्रवण हेतु पधारे सभी श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान