मनाई गई डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती

 


मनाई गई डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती

 विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.एन.डी.सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ.अम्बेडकर के जीवन, संघर्षों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला

रिपोर्ट: राम प्रसाद मिश्र 

सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क।कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजुकेशन करौंदिया में डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के दौरान बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई।

‎सर्वप्रथम डॉ.बी.आर. अम्बेडकर तथा बाबू के.एन.सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्ज्वलित किया गया।कार्यक्रम डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिससे उनके राष्ट्र के प्रति अमूल्य योगदान के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके।‎प्रार्थना सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.एन.डी.सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ.अम्बेडकर के जीवन, संघर्षों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के महत्व को रेखांकित किया तथा विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य तन्वी गोयल तथा समन्वयक रेनू सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

‎प्रार्थनासभा को और प्रभावशाली बनाते हुए कक्षा-11 की छात्रा विजयलक्ष्मी पाठक ने एक विचारोत्तेजक भाषण दिया, जिसने परिश्रम,दृढ़ संकल्प और सभी के प्रति सम्मान जैसे मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया

‎तथा इस दिवस के महत्व और डॉ.अम्बेडकर के विचारों को सुंदर रूप से व्यक्त किया।

‎इस अवसर पर सी.बी.सिंह, जगराम भार्गव, अंकित सोनी,आशीष कुमार शुक्ल,नरेन्द्र पांडेय,गीता मिश्रा, अनुराग पाण्डेय,शैलेंद्र उपाध्याय, गीता मिश्रा,ज्योति श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

‎विद्यालय के प्रबंधक,पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक विनोद सिंह, आशा सिंह, समाजसेवी पुलकित सिंह,पलक सिंह ने सभी को डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान