Posts

Showing posts from June, 2026

नाली और चकरोड पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीण ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

Image
नाली और चकरोड पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीण ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार सिंचाई और खेत तक पहुंचने में हो रही परेशानी, कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप रिपोर्ट: सुनील तिवारी  बल्दीराय/सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क ।तहसील बल्दीराय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा हैधनाकला के पूरे पंडित सुखलाल निवासी माता बदल तिवारी ने जिलाधिकारी सुल्तानपुर को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम सभा की नाली एवं चकरोड पर किए गए कथित अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार ग्राम सभा की गाटा संख्या 2276 (नाली) एवं 2251 (चकमार्ग) पर कुछ दबंगों ने कथित रूप से अवैध कब्जा कर नाली और चकरोड को समाप्त कर दिया है। इससे उन्हें अपने खेत तक पहुंचने तथा फसलों की सिंचाई करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रार्थी का आरोप है कि इस संबंध में हल्का लेखपाल और कानूनगो को कई बार प्रार्थना पत्र देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की गई। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण भी किया, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने से निराश प्रार्थी ने जिलाधिकारी से ...

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर होगा भक्ति कार्यक्रम और प्रसाद वितरण

Image
  आज कुशभवनपुर में मनाया जाएगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर होगा भक्ति कार्यक्रम और प्रसाद वितरण रिपोर्ट:संतोष पाण्डेय  सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क । उत्तर प्रदेश के गौरव पीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन के पावन अवसर पर सुल्तानपुर में संकट मोचन धाम सिविल लाइन कुशभवनपुर में भव्य सुंदरकांड पाठ एवम् प्रसाद वितरण का आयोजन आज शुक्रवार को होगा। जन्मदिन कार्यक्रम के आयोजक हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता रहेंगे। राम नाम में सार है, बजरंगबली महान।राम नाम जपते रहे हनुमत गुण के खान   कार्यक्रम के आयोजक हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान प्रभारी अयोध्या मंडल आशीष सिंह ने बताया कि पूज्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस पर संकट मोचन मंदिर निकट उद्योग केंद्र पर सुंदरकांड पाठ एवम् प्रसाद वितरण किया जाएगा। सभी जनपद वासियों से उन्होंने अपील की है कि कार्यक्रम में पधारकर प्रसाद ग्रहण करें और आशीर्वाद प्रदान करें। समस्त सूचनाएं संगठन के जिला उपाध्यक्ष सत्यम सिंह ने दी।