मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर होगा भक्ति कार्यक्रम और प्रसाद वितरण

 


आज कुशभवनपुर में मनाया जाएगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन


मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर होगा भक्ति कार्यक्रम और प्रसाद वितरण

रिपोर्ट:संतोष पाण्डेय 

सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। उत्तर प्रदेश के गौरव पीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन के पावन अवसर पर सुल्तानपुर में संकट मोचन धाम सिविल लाइन कुशभवनपुर में भव्य सुंदरकांड पाठ एवम् प्रसाद वितरण का आयोजन आज शुक्रवार को होगा। जन्मदिन कार्यक्रम के आयोजक हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता रहेंगे।

राम नाम में सार है, बजरंगबली महान।राम नाम जपते रहे हनुमत गुण के खान 

कार्यक्रम के आयोजक हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान प्रभारी अयोध्या मंडल आशीष सिंह ने बताया कि पूज्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस पर संकट मोचन मंदिर निकट उद्योग केंद्र पर सुंदरकांड पाठ एवम् प्रसाद वितरण किया जाएगा। सभी जनपद वासियों से उन्होंने अपील की है कि कार्यक्रम में पधारकर प्रसाद ग्रहण करें और आशीर्वाद प्रदान करें। समस्त सूचनाएं संगठन के जिला उपाध्यक्ष सत्यम सिंह ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान

शांति देवी शिक्षण एवं प्रशिक्षण इंटर कॉलेज को 6 से 12 तक की मान्यता