बेसहारा पशुओं के आश्रय स्थल पर लाखों खर्च, जिम्मेदार जमकर लगा रहे पलीता
बेसहारा पशुओं के आश्रय स्थल पर लाखों खर्च, जिम्मेदार जमकर लगा रहे पलीता रिपोर्ट: वेद प्रकाश तिवारी मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज़ नेटवर्क । प्रदेश सरकार की ओर से बेसहारा पशुओं की देखभाल के लिए लाखों खर्च कर जगह-जगह पशु आश्रय स्थल का निर्माण कराया गया है ।पशुओं को खाने के लिए हरा चारा भूसा की व्यवस्था की गई है। इसके बाद भी धरातल पर जिम्मेदार पलीता लगा रहे हैं । गौशाला में पर्याप्त मात्रा में हरे चारे की व्यवस्था नहीं है और ना ही भूसे की ही व्यवस्था है। ऐसे में गोवंश भूख से तड़पने को विवश है। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के परसवां मे लगभग 150 गोवंश है जिनको खाने के लिए लगभग 2 कुंटल भूसा एवं 2 बोरी चूनी चोकर रखा हुआ है ।पत्रकारों की टीम जब परसवां गौशाला आश्रय अस्थल पर दोपहर में पहुंचकर देखा तो वहां पर एक ठेले पर लगभग डेढ़ सौ मवेशियों को खिलाने के लिए चरी मंगाई गई थी जिसे बिना कटाई के ही खुले आसमान में फेंक दिया गया ।थोड़े से हरे चारे के लिए छोटे बड़े सभी गोवंश अपना पेट भरने के लिए संघर्ष करते दिखे। पशुओं की देखरेख के लिए लगे केयरट्रैकर काली प्रसाद, रामअधार, खुशीराम बताया कि य...