सरकार के मंशानुरूप मदरसों का होगा कायाकल्प-डॉ इफ्तेखार जावेद

 


सरकार के मंशानुरूप मदरसों का होगा कायाकल्प-डॉ इफ्तेखार जावेद।

- उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का जायज़ा लेने परिषद के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) डॉ इफ्तेखार अहमद अचानक पहुंचे सुल्तानपुर।


सुल्तानपुर ब्यूरो। आर्य प्रयास न्यूज़ नेटवर्क। प्रदेश में 14अप्रैल से चल रही उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का जायज़ा लेने परिषद के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) डॉ इफ्तेखार अहमद अचानक सुल्तानपुर पहुंचे। डॉ जावेद के जनपद पहुंचने की खबर मिलते ही अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व कर्मचारियों तथा मदरसा संचालकों में हड़कंप मच गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अज़ादार हुसैन अपने मोर्चा पदाधिकारियों के साथ डॉ जावेद की अगुवानी किया व फूल मालाओं से स्वागत किया।


डॉ इफ्तेखार जावेद शहर के मदरसों के साथ ही ग्रामीणांचल के मदरसों में चल रही परीक्षाओं का जायज़ा लिया तथा अधिकारियों व केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर डॉ इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद का अध्यक्ष (राज्यमंत्री) बनाकर जो मुझे मौक़ा दिया है उसके लिए सरकार का शुक्रगुज़ार हूं। उन्होंने मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं की सुचिता बनाये रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सरकार की मंशानुरूप मदरसों के कायाकल्प के लिए कार्य किया जाएगा। मदरसों में न सिर्फ अरबी और उर्दू बल्कि इंग्लिश, साइंस, ज्योग्राफी और कम्यूटर की भी जानकारी दी जायेगी। कई मदरसों में ये सभी सुविधाएं पूर्व से हैं, जहां नहीं हैं वहां हम अपने प्रयासों से शुरू करवाएंगे। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री दावर खान, जिला उपाध्यक्ष कलीम खान, मारूफ खान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

नाली और चकरोड पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीण ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

तीन महीने से खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट, अंधेरे में डूबा बीही चौराहा; ग्रामीणों में आक्रोश

ई-रिक्शा की बैटरी चोरी, पीड़ित ने चौकी प्रभारी से लगाई कार्रवाई की गुहार