ई-रिक्शा की बैटरी चोरी, पीड़ित ने चौकी प्रभारी से लगाई कार्रवाई की गुहार


ई-रिक्शा की बैटरी चोरी, पीड़ित ने चौकी प्रभारी से लगाई कार्रवाई की गुहार

बल्दीराय, सुलतानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। बल्दीराय थाना क्षेत्र के ग्राम लहुरेपुर निवासी शिवसागर यादव ने चौकी वलीपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपने ई-रिक्शे की बैटरी चोरी होने की शिकायत की है।

पीड़ित के अनुसार वह बंधवा महमूदपुर पहलवान वीर बाबा के पास मकान बनाकर रहता है और ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का जीवन-यापन करता है। उसने बताया कि 24 जुलाई 2026 को उसका ई-रिक्शा, जिसका नाम ‘दो ओकाया’ बताया गया है, घर के बाहर खड़ा था। ई-रिक्शे में चार बैटरियां लगी थीं।

पीड़ित का आरोप है कि अज्ञात चोर ई-रिक्शे की चारों बैटरियां चोरी कर ले गए। चोरी की घटना के बाद उसके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित ने चौकी प्रभारी से शिकायत दर्ज कराते हुए मामले में उचित कार्रवाई और चोरी हुई बैटरियों की बरामदगी की मांग की है।

पीड़ित ने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर चोरों का पता लगाने की गुहार लगाई है।

Comments

Popular posts from this blog

नाली और चकरोड पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीण ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

गुमशुदा की तलाश

पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान 45 वर्षीय जितेन्द्र नाथ शुक्ल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर