Posts

प्राण प्रतिष्ठा से पहले देशी टार्जन के नाम से मशहूर संजय एक लाख 1 हजार सपाटे लगाते हुए पहुंचे अयोध्या।

Image
  प्राण प्रतिष्ठा से पहले देशी टार्जन के नाम से मशहूर संजय एक लाख 1 हजार सपाटे लगाते हुए पहुंचे अयोध्या। देसी टार्जन के नाम 12 विश्व रिकॉर्ड है, और वह ब्रह्मचारी है तथा गुरुकुल में रहकर शिक्षा प्राप्त करता है। मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क   रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  देसी टार्जन के नाम से मशहूर गौ भक्त संजय पहलवान मंगलवार को नगर पंचायत कुमारगंज के चंद्रबली सिंह उर्मिला महाविद्यालय में पहुंचे जहां पर भाजपा नेता अजय विक्रम सिंह ने फूल मालाओं से स्वागत किया। देसी टार्जन कुमारगंज बाजार में सपाटे लगाते हुए लोगों को यह संदेश दे रहे थे की गौ हत्या बंद करिये,गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए यही हमारा संकल्प है उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी यात्रा श्री राम दर्शन सपाटे यात्रा के नाम से राजस्थान के अरवल स्थित ब्रह्मचारी आचार्य नरेश गुरुकुल से शुरू हुई है। जो अयोध्या पहुंचते हुए एक लाख 1हजार सपाटे का संकल्प पूरा किया है। इन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमारे द्वारा 12 विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है, और मैं ब्रह्मचारी हूं गौ सेवा ही मेरा...

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के सिंहासन आरूढ़ होने की अगवानी का एक गीत

Image
 मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के सिंहासन आरूढ़ होने की अगवानी का एक गीत जितना लड़ना था लड़ बैठे,कहाँ लड़ाई का अब काम। निकल टाट से सिंहासन पर,हुए विराजित मेरे राम। निकल  टाट.................// राम काज हित सीने पर गोली खाकर बलिदान हुए। युगों युगों तक आने वाली पीढ़ी की पहिचान हुए। संहर्षों की सतत कहानी से निकला है यह परिणाम।। निकल टाट से सिंहासन हुए विराजित मेरे राम।। जो बड़भागी हैं कलयुग में,बस वो ही आ पाएंगे। पापी नीच अधम अविवेकी चीखेंगे चिल्लायेंगे। सत्य सनातन के अनुगामी,करते सदा राम का काम। निकल टाट से सिंहासन हुए विराजित मेरे राम।। बच्चे बूढ़ जवान और माताओं ने दी कुर्बानी। लाल हो गया रक्त सरीखा सरयू का निर्मल पानी। चीख रहा था अपने दुर्दिन पर यह मेरा अयोध्याधाम। निकल टाट से सिंहासन पर हुए विराजित मेरे राम।। राम कृपा से समय ने करवट बदला आई अंगड़ाई। जय जय जय श्री राम का नारा लेकर जागी तरुणाई। दुष्ट दुराचारी सब भागे हो गये सबके काम तमाम। निकल टाट से सिंहासन पर हुए विराजित मेरे राम।। बाल रूप की छवि धारे प्रभु,अपने महल विराजेंगे। सांझ सकारे प्रतिदिन नौबत ढोल मंजीरे बाजेंगे। दिव्य अलौक...

इंजीनियर बन बेटी अलका ने जिले को गौरवांवित किया

Image
  इंजीनियर बन बेटी अलका ने जिले को गौरवांवित किया केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में सरकारी इंजीनियर पद पर चयन  सुलतानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- राहुल मिश्र  सुलतानपुर के बिजेथुआ महाबीरन ग्राम सभा की बेटी अलका मौर्य ने कर्मचारी चयन आयोग की अखिल भारतीय कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया ,जिसमें सिविल, इलेक्ट्रिकल तथा मेकेनिकल की 1374 सीटों के लिए डिप्लोमा , बीटेक तथा एमटेक योग्यता रखने वाले लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए थे । एसएससी भर्ती की प्री और मेंस परीक्षा उत्तीर्ण कर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग विभाग में बतौर कनिष्ठ अभियंता पद पर चयनित होकर क्षेत्र को गौरवांवित कर दिया। अलका के पिता राकेश जिला पंचायत सुल्तानपुर में सीनियर क्लर्क और मां राजकुमारी गृहणी हैं। माता की अस्वस्थता के चलते घर के काम बटाने की वजह से अलका मौर्य की प्रारंभिक से लेकर डिप्लोमा तक की पढ़ाई जिले के शिक्षण संस्थाओं  में घर पर रह कर हुई । राजकीय पॉलीटेक्निक केनौरा सुल्तानपुर से 2020 में सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया।  अपनी सफलता का मार्गदर्शन श्र...

आभूषण व्यवसाई लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा

Image
  आभूषण व्यवसाई लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा  लूट गए आभूषण भी लुटेरों के कब्जे से बरामद मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  इनायतनगर पुलिस ने 5 युवकों को डकैती की योजना बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है पुलिस टीम ने तीन दिन पूर्व आभूषण व्यवसाई से लूटी गयी ज्वैलरी भी पकड़े गए युवकों के कब्जे से बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर सुनील कुमार सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम की उप निरीक्षक ब्रम्हदत्त पाण्डेय, द्रिवेश त्रिवेदी चौकी प्रभारी बारून बाजार, संजय कुमार यादव चौकी प्रभारी शाहगंज तथा कांस्टेबल अविनाश कुशवाहा, योगेश सिंह, शुभम तिवारी, सन्तराम, संदीप सिंह, सागर  सिंह व अंकित कुमार की टीम ने अभियुक्त देवेन्द्र पाठक उर्फ दिब्बू पुत्र रामेन्द्र पाठक निवासी ग्राम शेखनपुर थाना इऩायतनगर, आशुतोष पाठक पुत्र अशोक कुमार पाठक निवासी ग्राम सदा पाठक का पुरवा थाना पूराकलन्दर, छोटू इन्दल पुत्र महाबीर राजभर निवासी ग्राम चितविसावा रतनपुर थाना महराजगंज, आदित्य सिंह पुत्...

लोकतंत्र की रक्षा के लिए संगठित हों - अरविंद सेन

Image
  लोकतंत्र की रक्षा के लिए संगठित हों - अरविंद सेन  अरविंद सेन ने खिचड़ी भोज में शामिल हो सक्रिय राजनीति में उतरने का संकेत दिया  मिल्कीपुर-अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी   जिले के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय मित्रसेन यादव के ज्येस्ट पुत्र पूर्व डीआईजी अरविंद सेन यादव ने मिल्कीपुर तहसील के खिहारन गांव में आयोजित खिचड़ी भोज को संबोधित करते हुए कहा कि आज के मौजूदा हालात में सभी लोगों को धर्म, जाति और मजहब से दूर रहकर एकजुट होने की जरूरत है।उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार की विभाजनकारी नीतियों का विरोध करते हुए सभी लोगों को लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील किया। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में सभी के सुख-दुख में शामिल रहने और जरूरत पड़ने पर खड़ा रहने वाले को चुनने की जरूरत बताई। पूर्व डीआईजी अरविंद सेन यादव के इस बयान की चर्चा राजनैतिक गलियारों में भी हो रही है।लोग उनके सक्रिय राजनीति में उतरकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में कयास लगा रहे हैं।खिचड़ी भोज के आयोजक महादेव यादव ने आए हुए सभी आगंतुकों का माला पहनाकर गर्मजोशी...

कृषि विवि में विदेशी छात्रों में भी दिखा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह

Image
  कृषि विवि में विदेशी छात्रों में भी दिखा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह   विश्वविद्यालय में लगाए जय श्रीराम के नारे, कुलपति के साथ की साफ सफाई मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में दूसरे दिन भी स्वच्छता अभियान का दौर जारी रहा। भगवान रामलला के प्रति मन में प्रेम का भाव विदेश से आए छात्र-छात्राओं के अंदर भी देखने को मिला। इन विदेशी छात्र-छात्राओं ने कुलपति के साथ जमकर फावड़े चलाए और साफ-सफाई की। इस दौरान छात्रों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए।                सुबह-सबह सफाई अभियान की शुरुआत गेट नंबर दो से की गई। विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, वैज्ञानिक, एनसीसी एवं एनएसएस के छात्र-छात्राएं सभी ने मिलकर सड़क के दोनों बगल जमा घासों की सफाई की। पहले से लगे हुए पौधों को थाला बनाकर सुरक्षित किया गया। सड़कों पर लटक रहे पेड़ों को काटकर हटाया गया, जिससे कि किसी प्रकार अप...

पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद के आवास पांच नंबर इनायतनगर पर कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ

Image
  पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद के आवास पांच नंबर इनायतनगर पर कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ  हर बूथ पर कार्यकर्ता मेहनत से करें कम  अवधेश मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क  रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी  विधानसभा मिल्कीपुर के पांच नंबर चौराहा मंत्री आवास पर कार्यकर्ता सम्मेलन समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं और बूथ कमेटी के सदस्यों ने अपने विचार रखे। कार्यकर्ता सम्मेलन को  संबोधित करते हुए विधायक अवधेश प्रसाद ने कहा कि 22 जनवरी अंतिम प्रकाशन का दिन है चुनाव आयोग द्वारा पोलिंग बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम बढवा ले  सुधार है तो उसे संशोधित करवा ले 18 वर्ष के जो हो गए हैं उनका नाम जोड़वा दिया जाए चुनाव आयोग द्वारा  आखरी मौका दिया गया है 22 जनवरी के बाद ना तो कोई नाम बढ़ पाएगा और ना तो कोई संशोधन हो पाएगा इसलिए यहां उपस्थित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से निवेदन करते हैं हर बूथ हो मजबूत के आधार पर आप अपना नाम बढ़ाने संशोधित करने का काम करें यह हमारी आपकी पूर्ण जिम्मेदारी है कार्यकर्ता सम्मेलन को डॉ माखनलाल यादव, एससी एसटी प्रकोष्ठ के ...