पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद के आवास पांच नंबर इनायतनगर पर कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ
पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद के आवास पांच नंबर इनायतनगर पर कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ
हर बूथ पर कार्यकर्ता मेहनत से करें कम अवधेश
मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क
रिपोर्ट:- वेद प्रकाश तिवारी
विधानसभा मिल्कीपुर के पांच नंबर चौराहा मंत्री आवास पर कार्यकर्ता सम्मेलन समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं और बूथ कमेटी के सदस्यों ने अपने विचार रखे। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक अवधेश प्रसाद ने कहा कि 22 जनवरी अंतिम प्रकाशन का दिन है चुनाव आयोग द्वारा पोलिंग बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम बढवा ले सुधार है तो उसे संशोधित करवा ले 18 वर्ष के जो हो गए हैं उनका नाम जोड़वा दिया जाए चुनाव आयोग द्वारा आखरी मौका दिया गया है 22 जनवरी के बाद ना तो कोई नाम बढ़ पाएगा और ना तो कोई संशोधन हो पाएगा इसलिए यहां उपस्थित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से निवेदन करते हैं हर बूथ हो मजबूत के आधार पर आप अपना नाम बढ़ाने संशोधित करने का काम करें यह हमारी आपकी पूर्ण जिम्मेदारी है कार्यकर्ता सम्मेलन को डॉ माखनलाल यादव, एससी एसटी प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष सोहनलाल रावत, सुनील कुमार कोरी, राम बहादुर यादव ,जगन्नाथ यादव, अवधेश यादव, रामजी पाल,सुनीता कोरी ,हरीराम कोरी, प्रधान राम लहू यादव, आजाद सिंह सिराज अहमद , यदुनाथ यादव ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया इस मौके पर भारी संख्या में बूथ कमेटी, सेक्टर कमेटी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओ के अलावा भारी संख्या में समाजवादी लोग मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment