इंजीनियर बन बेटी अलका ने जिले को गौरवांवित किया

 


इंजीनियर बन बेटी अलका ने जिले को गौरवांवित किया


केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में सरकारी इंजीनियर पद पर चयन 


सुलतानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क 


रिपोर्ट:- राहुल मिश्र 


सुलतानपुर के बिजेथुआ महाबीरन ग्राम सभा की बेटी अलका मौर्य ने कर्मचारी चयन आयोग की अखिल भारतीय कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया ,जिसमें सिविल, इलेक्ट्रिकल तथा मेकेनिकल की 1374 सीटों के लिए डिप्लोमा , बीटेक तथा एमटेक योग्यता रखने वाले लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए थे । एसएससी भर्ती की प्री और मेंस परीक्षा उत्तीर्ण कर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग विभाग में बतौर कनिष्ठ अभियंता पद पर चयनित होकर क्षेत्र को गौरवांवित कर दिया। अलका के पिता राकेश जिला पंचायत सुल्तानपुर में सीनियर क्लर्क और मां राजकुमारी गृहणी हैं। माता की अस्वस्थता के चलते घर के काम बटाने की वजह से अलका मौर्य की प्रारंभिक से लेकर डिप्लोमा तक की पढ़ाई जिले के शिक्षण संस्थाओं  में घर पर रह कर हुई । राजकीय पॉलीटेक्निक केनौरा सुल्तानपुर से 2020 में सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया।  अपनी सफलता का मार्गदर्शन श्रेय अंब्रीश श्रीवास्तव , सुमित सेंगर और बलवीर सिंह को दिया।



  बड़ी बहन वर्षा , छोटी बहन अंचल और छोटा भाई आदर्श के खुश हैं। गुरुजी अरहम सिद्दीकी ने कहा शुरू से ही मेधावी अलका भविष्य में और भी सफलताएं अर्जित करेगी।


अलका मौर्य ने अपनी  कामयाबी में अपनी सहेलियों  पूजा और वशिष्ठ का भी महत्वपूर्ण योगदान बताया। लॉर्ड बुद्धा मानव सेवा समिति अध्यक्ष श्याम बहादुर मौर्य मुन्ना, राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय महामंत्री बाल गोविन्द मौर्य ने होनहार बिटिया को बधाई और शुभकामनाएं दी है।इस कामयाबी पर शिक्षक नवीन वर्मा , जीतू शाक्य , पूजा, शशि भूषण सिंह, रवि शंकर वर्मा  अनेकों शुभचिंतकों ने हर्ष जताया है ।

Comments

Popular posts from this blog

नाली और चकरोड पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीण ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

तीन महीने से खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट, अंधेरे में डूबा बीही चौराहा; ग्रामीणों में आक्रोश

ई-रिक्शा की बैटरी चोरी, पीड़ित ने चौकी प्रभारी से लगाई कार्रवाई की गुहार