मासूम से दुष्कर्म करने में चचेरे भाई पर दर्ज हुआ मुकद्दमा

 


मासूम से दुष्कर्म करने में चचेरे भाई पर दर्ज हुआ मुकद्दमा

 

कंपिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत घर के बाहर खेल रही एक तीन साल की बच्ची को पड़ोसी उठा ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता को बच्ची बेेसुध हालत में मिली। आपको अवगत करा दे 21/9/21 पीडि़ता के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली तीन साल की बालिका मंगलवार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। उसके पिता मजदूरी करने गए थे। मां घर में खाना बना रही थी। इस बीच आरोप है कि पड़ोस का ही रहने वाला गुरुनाम उर्फ ऋषभ आ गया और मासूम को उठाकर खेतों की तरफ ले गया। जहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। काफी देर तक बालिका के घर न पहुंचने पर परिजन ढूढते हुए खेतो की तरफ गए। जहां बालिका रोती मिली उसकी हालत काफी खराब थी। दर्द के मारे वह कराह रही थी। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और लिखित तरहरीर दी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीडि़त बालिका को चिकित्सीय जांच के लिये भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दविश दी जा रही है, जल्दी ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इस घटना को लेकर लोगों में रोष देखा जा रहा है।

रिपोर्ट: विवेक मिश्र

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान

शांति देवी शिक्षण एवं प्रशिक्षण इंटर कॉलेज को 6 से 12 तक की मान्यता