ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत शहर में बना दहशत का माहौल

 


ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत शहर में बना दहशत का माहौल 

फर्रुखाबाद। डीकेएस टीवी न्यूज़ नेटवर्क



27 सितंबर 2021.सोमवार को दिन दहाड़े शातिर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गयी| घटना की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर आ गया|

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के टाउन हाल के निकट चिलसरा-शमसाबाद के मार्ग पर अभी कुछ देर पहले ही एक युवक के ऊपर कुछ हमलाबरों नें ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी|

काफी  देर बाद मौके पर सभासद पति आदेश गुप्ता पंहुचे और उन्होंने उसकी शिनाख्त 20 वर्षीय शिवा पुत्र सुभाष गिहार के रूप में की| मृतक मूल रूप से रकाबगंज और वर्तमान में रेलवे रोड़ का निवासी बताया गया है| मृतक शातिर अपराधी बताया जा रहा है| पुलिस को मौके पर सात कारतूस के खोखे भी बरामद हुए है|

घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा,एएसपी अजय प्रताप व सीओ सिटी नितेश कुमार सिंह आदि भारी पुलिस बल आ गया| जाँच जारी|

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें बताया कि की जाँच की जा रही है| आरोपियों की तलाश में एसओजी को लगाया गया है| जल्द खुलासा किया जायेगा|

रिपोर्ट: विवेक मिश्र

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान

शांति देवी शिक्षण एवं प्रशिक्षण इंटर कॉलेज को 6 से 12 तक की मान्यता