सड़क दुर्घटना में नीलगाय की मौत व गोवंश घायल

 


सड़क दुर्घटना में नीलगाय की मौत व गोवंश घायल




अयोध्या। डीकेएस टीवी न्यूज़ नेटवर्क। अयोध्या जिले के मिल्कीपुर थाना इनायतनगर के चौकी क्षेत्र बारुन बाजार  अंतर्गत खिहारन पूरे गंगाराम स्थिति फैज़ाबाद- रायबरेली राजमार्ग पर शाम को हुई सड़क दुर्घटना में नीलगाय की दर्दनाक मौत हो गई।



सड़क पार करते समय सड़क पर चल रहे वाहन से हुई सड़क दुर्घटना में नीलगाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


घटना की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज बारुन बाजार अमित कुमार ने हमराही कांस्टेबल की सहायता से नीलगाय के शव को सड़क से हटवा कर बाधित रास्ते को आवागमन हेतु शुलभ करवाया।


वहीं दूसरी ओर बारुन बाजार में विगत दिनों हुई अन्य सड़क दुर्घटना में दो गोवंश बुरी तरह घायल हो गए। जिसमें से एक गोवंश के सर में गंभीर चोटें आई। जिसके कारण लहूलुहान हो गया।


बारुन चौकी के कांस्टेबल हिमांक ने स्थानीय डॉक्टर से घायल गोवंश का इलाज कराने की कोशिश किया। परंतु गोवंश के घायल होने की वजह से छटपटाने के कारण डॉक्टर इलाज नही कर पाए। घटना की सूचना एसडीएम मिल्कीपुर दिग्विजय सिंह को देने पर उन्होंने मातहतों को निर्देशित किया  कि घायल गोवंश का समुचित इलाज करा कर नजदीकी गौशाला में पहुंचाया जाए। फिलहाल इलाज ना मिलने के कारण घायल गोवंश सड़क के किनारे अभी भी इलाज की बाट जोह रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का आवागमन बराबर बना रहता है लेकिन कोई भी बेसहारा घायल पड़े गोवंश की तरफ देखने को राजी नहीं है।


Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान