विधायक राम चन्द्र यादव ने विद्युत दुर्घटना के आश्रितों को वितरित किया धनराशि



 विधायक राम चन्द्र यादव ने विद्युत दुर्घटना के आश्रितों को वितरित किया धनराशि

रुदौली अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज़ नेटवर्क।        रविवार को रूदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने डाक बंगला परिसर रुदौली (नहर कोठी) पर विधानसभा क्षेत्र के विद्युत दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारीजनों को बिजली विभाग की ओर से धनराशि वितरित किया।

विधायक के प्रयास से बिजली विभाग द्वारा क्षतिपूर्ति के लिए 20 लाख 30 हजार रुपये की स्वीकृति की गई है।

विधायक ने बताया कि विद्युत दुर्घटना में हुई छतिपूर्ति के लिए विधानसभा क्षेत्र के विनोद कुमार पुत्र राम भोले ग्राम शाहपुर पोस्ट सुजागंज तहसील रुदौली को मानवीय घातक विद्युत दुर्घटना में पांच लाख, श्रीमती शीला पत्नी जगजीवन निवासी ग्राम मलना का पुरवा पोस्ट एवं तहसील रुदौली को चार लाख, शालिक राम पुत्र भगवानदीन ग्राम सलेमपुर पोस्ट शाहपुर तहसील रुदौली की भैंस के मरने पर तीस हजार, प्रियंका देवी पुत्री राम सहाय यादव निवासी ग्राम मानापुर मजरे कोलवा तहसील रुदौली को एक लाख, रघुवीर पुत्र जगजीवन निवासी ग्राम मल्ला का पुरवा पोस्ट एवं तहसील रुदौली मानवीय घातक दुर्घटना के तहत पांच लाख व तारावती पत्नी स्वर्गीय राम भोले निवासी ग्राम शाहपुर पोस्ट सुजागंज मानवीय घातक दुर्घटना के तहत पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता विद्युत विभाग द्वारा परिजनों को प्रदान किया गया।

इस मौके पर जेई विकास आर्या,जेई विकास पाल, जिला पंचायत सदस्य राम नेवल लोधी,सचिन कसौंधन, राज किशोर सिंह,राम राज लोधी,कुलदीप सोनकर,सुनींल यादव अश्वनी यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

 रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान