प्रगतिशील किसान के आवास पर महिलाओं को फूल के उत्पाद की प्रशिक्षण देते वनस्पति अनुसंधान के राष्ट्रीय निदेशक डॉ एसके तिवारी


 प्रगतिशील किसान के आवास पर महिलाओं को फूल के उत्पाद की प्रशिक्षण देते वनस्पति अनुसंधान के राष्ट्रीय निदेशक डॉ एसके तिवारी।


महिला वैज्ञानिक डॉ श्वेता सिंह ने कार्यक्रम में शामिल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का किया उत्साहवर्धन।


मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज़ नेटवर्क। अमानीगंज ब्लॉक के ग्राम बांसगांव में प्रगतिशील किसान उमानाथ शुक्ल के आवास  पर शुक्रवार को

राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ के निदेशक डॉ एस के तिवारी अपनी पूरी वैज्ञानिक टीम के साथ पहुँचे और ग्लेडियोलस के कन्दों की बुवाई करवाई। टीम के 

 साथ में आई महिला वैज्ञानिक डॉ श्वेता सिंह ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को फूल से उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया ।


कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक डॉ संजय त्रिपाठी, वनस्पति वैज्ञानिक डॉ सुरेश शर्मा, सूक्ष्म जीव वैज्ञानिक डॉ पुनीत चौहान, पुष्प वैज्ञानिक डॉ श्वेता सिंह, सची गुप्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट:वेद प्रकाश तिवारी

Comments

Popular posts from this blog

संदिग्ध परिस्थितियों में चिकित्सा अधिकारी का स्नानघर में मिला शव

बेसिक शिक्षामंत्री द्वारा दिये गये बयान की निंदा

धर्मो रक्षति रक्षिता–बाल व्यास मधुर जी महाराज