अलाव ताप रहे ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला


 अलाव ताप रहे ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला।


हमले में ग्राम प्रधान सहित कई दलित हुए गंभीर रूप से हुए घायल।


इनायत नगर पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पर किया भर्ती।

रिपोर्ट वेद प्रकाश तिवारी

मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज़ नेटवर्क।

 इनायत नगर थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत डीली गिरधर के ग्राम प्रधान गिरीश सिंह पर चार युवकों ने किया जानलेवा हमला । हमले में ग्राम प्रधान सहित बीच-बचाव करने पहुंचे दलित परिवार के कई लोग गंभीर रूप से हुए घायल ।

       घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची इनायत नगर पुलिस ने घटना से जुड़ी कड़ियां जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस के हाथ हमलावरों की एक पंचर बाइक भी लग गई है। हालांकि अभी अन्य हमलावर युवकों की तलाश में इनायतनगर पुलिस जुटी हुई है। घटना के बाद पीड़ित ग्राम प्रधान व अन्य घायलों को इलाज के लिए पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया । जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। 

       बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान गिरीश सिंह फैजाबाद रायबरेली रोड के किनारे स्थित अपने दिव्यांशी धर्म कांटा के ठीक सामने चाय की दुकान के सामने जल रहे अलाव पर चाय दुकान दार घनश्याम पासी के साथ अलाव ताप रहे थे। घटना के बाद पीड़ित ग्राम प्रधान के बड़े भाई बृजेश सिंह ने मामले में मुकदमा कायम किए जाने हेतु इनायतनगर  थाने में रोहित सिंह पुत्र  छत्रसाल सिंह निवासी परसंवा के विरुद्ध तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच पड़ताल कर मुकदमा कायम कर लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान