बेखौफ चोरो के आतंक से जिले में फैली सनसनी


 बेखौफ चोरो के आतंक से जिले में फैली सनसनी


लगातार जिले में अलग अलग जगह चोरी की घटना आम होती जा रही हैं


एक ही रात में चार घरो को बनाया निसाना 

रिपोर्ट विवेक मिश्र

फर्रुखाबाद। आर्य प्रयास न्यूज़ नेटवर्क

आज फिर एक ताजा मामला जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र ने चोरों के कहर से लोग बहुत परेशान हैं। रविवार की रात में थाना क्षेत्र नवाबगंज के गांव हरदुआ में चोरों ने चार घरों को निशाना बनाकर नगदी और जेवरात पार कर दिए। चोरों ने घरों से सामान निकाल कर खेतों में फेंक दिया और बहुमूल्य सामान जेवरात एवं नकदी को लेकर फरार हो गए। सुबह जब चोरी की घटना की जानकारी ग्रामीणों को भी तो ग्रामीणों द्वारा पुलिस को अवगत कराया गया। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने पाया कि चोरों ने घरों से बक्सों को उठाकर खेतों में डाल दिया। खेत से पुलिस को वर्क्स एवं सामान प्राप्त हुए। इससे पहले भी थाना नवाबगंज क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं और इसके बावजूद थाना पुलिस क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। पुलिस की इस लापरवाही के कारण लगातार चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और वह लोगों के घरों को साफ कर रहे हैं। दो दिन पूर्ब समसाबाद थाना छेत्र के रोसनाबाद में सराफे की दुकान में हुई चोरी घटना लगातार चोरी का क्रम बढ़ता नजर आ रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान