पत्रकार पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला,पत्रकार संगठनों में गहरा आक्रोश

 


पत्रकार पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला,पत्रकार संगठनों में गहरा आक्रोश

पत्रकार संगठनों ने की हमलावरों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई व तत्काल गिरफ्तारी की मांग

रिपोर्ट: देव कुमार पांडेय

अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज़ नेटवर्क। पत्रकार समाज का आईना होता है और आईना हमेशा वास्तविकता ही दिखाता है लेकिन दुर्भाग्य यह है कि कुछ लोग वास्तविकता पसंद नहीं करते। समाज का एक वर्ग जो सच न तो सुनना चाहता है और न ही देखना वहीं समाज को सच दिखाने वाले पत्रकारों को अपना निशाना बना लेता है। 

यूं ही कुछ दबंगों का निशाना बने हैं कोतवाली बीकापुर के ग्राम पुहपी निवासी पत्रकार विवेक तिवारी जिन पर शनिवार की रात बीकापुर से घर जाते समय गांव के ही कुछ दबंगो ने हमला कर उन्हें लहूलुहान करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए । पत्रकार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका उपचार चल रहा है । पत्रकार विवेक तिवारी पर किए गए हमले को लेकर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महा संगठन एवं अन्य पत्रकार संगठनों ने गहरा आक्रोश जताते हुए हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार कर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई के साथ साथ  पत्रकार विवेक तिवारी को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है ।

Comments

Popular posts from this blog

नाली और चकरोड पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीण ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

तीन महीने से खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट, अंधेरे में डूबा बीही चौराहा; ग्रामीणों में आक्रोश

ई-रिक्शा की बैटरी चोरी, पीड़ित ने चौकी प्रभारी से लगाई कार्रवाई की गुहार