अयोध्या: राम की पौड़ी में स्नान करते समय दंपत्ति ने की अश्लील हरकत, लोगों ने युवक को पीटा

 


अयोध्या: राम की पौड़ी में स्नान करते समय दंपत्ति ने की अश्लील हरकत, लोगों ने युवक को पीटा

रिपोर्ट देव कुमार पांडेय के साथ देवेंद्र पांडे की रिपोर्ट।

अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज़ नेटवर्क। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम की पैड़ी में स्नान करते समय एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक दंपति स्नान करने के दौरान कुछ अश्लील हरकत कर रहे थे। यह देखकर पहले तो लोगों ने उन्हें टोका लेकिन जब बार-बार मना करने के बावजूद वह दंपत्ति नहीं मानें तो कुछ लोग भी वहां पहुंचे और स्नान करने वाले दंपति को पानी से बाहर खींचा और युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।  लोग दंपति को खरी-खोटी सुना रहे हैं।


मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या राम की पैड़ी में काफी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए आते हैं। वहीं अश्लील हरकत करना एक दंपति को बहुत ही भारी पड़ गया। राम की पैड़ी में स्नान के दौरान अश्लीलता परोसने पर स्थानीय लोगों ने जताई कड़ी आपत्ति। इसके बावजूद युगल जोड़े नहीं मानें। इसके चलते राम की पैड़ी में स्नान कर रहे अन्य युवकों ने उससे अश्लीलता करने से मना किया गया। फिर भी युवक- युवती के जोड़े नहीं मानें और अश्लीलता करते रहे।

कई मिनट तक ये सब चलता रहा और जब लोगों के सब्र का बांध टूट गया तो लोग युवक पर टूट पड़े। पहले तो दोनों को बाहर निकाला गया, फिर दंपत्ति की पिटाई की गई। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में अयोध्या पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली अयोध्या को जांच व आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान

शांति देवी शिक्षण एवं प्रशिक्षण इंटर कॉलेज को 6 से 12 तक की मान्यता