यूपी के स्कूलों में समय का हुआ बड़ा बदलाव


 यूपी के स्कूलों में समय का हुआ बड़ा बदलाव


रिपोर्ट: यूपी ब्यूरो देव कुमार पांडेय


लखनऊ.आर्य प्रयास न्यूज़ नेटवर्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला किया है क्योंकि राज्य में भीषण गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली है. यूपी के सभी सरकारी और संबद्ध स्कूल अब सुबह 8 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे बंद होंगे. उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने 24 जुलाई, 2022 को एक पत्र में राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सूचित किया.


सेक्रेटरी प्रताप सिंह बघेल की आधिकारिक चिट्ठी में कहा गया, गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद 16 जून से अकेडमिक गतिविधियां चल रही हैं.  अभी स्कूल की टाइमिंग सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक है. इसमें कहा गया, हालांकि, मौसम में हुए बदलाव की वजह से स्कूलों को  समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक अकेडमिक गतिविधियों को शुरू करने की जरूरत है. चिट्ठी में कहा गया है कि प्रार्थना सुबह 8 से 8.15 बजे तक होगी. स्कूल में लंच की टाइमिंग 10.30 से 11 बजे तक होगी.


क्यों बदली गई स्कूलों की टाइमिंग?


चिट्ठी में आगे कहा गया कि एक अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक यूपी के सरकारी स्कूलों की टाइमिंग सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी. वहीं, प्रार्थना की टाइमिंग सुबह 9 से 9.15 बजे तक होगी. दरअसल, मई और जून के महीने में यूपी समेत उत्तर भारत में गर्मी का प्रचंड रूप देखा गया. इस वजह से लोगों को खासा परेशानी झेलनी पड़ी. गर्मी की वजह से घर से बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण हो चुका था. गर्मी के अलावा यूपी में लू का कहर भी देखने को मिल रहा था. इस बात को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया था, ताकि बच्चों को सुबह के वक्त गर्मी से राहत मिल सके. हालांकि, अब बरसात की वजह से मौसम सुहावना हो चुका है. ऐसे में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है. इससे पहले मेरठ प्रशासन ने 18 जुलाई को अपने आदेश में कहा था कि जिले में सभी स्कूलों को 27 जुलाई तक कांवड़ यात्रा के चलते बंद किया जा रहा है.

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान