सेवा पखवाड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नि: शुल्क कोविड टीकाकरण संपन्न



 सेवा पखवाड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नि: शुल्क कोविड टीकाकरण संपन्न 

रिपोर्ट: राजदेव यादव 

बल्दीराय/सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक भाजपा नेतृत्व द्वारा घोषित सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत आज इसौली विधानसभा के मण्डल बल्दीराय में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बल्दीराय पर निःशुल्क कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।


जिसका उद्घाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक आचार्य सूर्यभान पाण्डेय व किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजधर शुक्ला ने फीता काट कर किया। मण्डल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारी एवं जनसमूह से अपील करते हुए कहा कि सरकार की मंशा स्वरूप हम सभी का नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम सभी अधिक से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्रेरित करें। बल्दीराय चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर राजेश प्रजापति ने बताया कि आज बल्दीराय विकासखंड के दर्जनों स्थानों पर अभियान चलाकर कोविद टीकाकरण शिविर का आयोजन कर सैकड़ों लोगों को बूस्टर डोज निःशुल्क लगाया जा रहा है।

इस अवसर पर मण्डल महामंत्री नरेन्द्र अग्रहरि, दिलीप सिंह, अवधेश पाण्डेय, घनश्याम तिवारी, अनिल मिश्रा, बृजेश अग्रहरि,अभिषेक अग्रहरि, उधौ प्रसाद यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश

अधिक से अधिक शेयर करें क्यों कि आपका सहयोग जीवन का आधार बन सकता है

सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी व मानसिक रूप से लगातार किया जा रहा है परेशान