मदद भरोसा:ट्रामा सेंटर पहुँच दिलीप से मिले पूर्व विधायक हर संभव मदद करने का दिया भरोसा

 


मदद भरोसा:ट्रामा सेंटर पहुँच दिलीप से मिले पूर्व विधायक हर संभव मदद करने  का दिया भरोसा


सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क।बल्दीराय:दुर्गा माता विसर्जन में हुए इब्राहिमपुर गांव में बवाल के दौरान वलीपुर निवासी दिलीप कुमार गौड़ पर हुए प्राणघातक हमले से दुबारा सर की करनी पड़ी है सर्जरी जिससे डॉक्टरों ने उन्हें अभी अपनी देखरेख में रखा है जिसकी खबर पूरे क्षेत्र में चारो तरफ चर्चा का विषय बनी है। खबर सुनकर सुलतानपुर की लम्भुआ सीट से रहे भाजपा के पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी दिलीप से मिल जाना हाल और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि परिवार की माली हालात बेहतर नही है इसलिए विधायक ने परिवार की परेशानी व उचित न्याय हेतु मदद की गुहार मुख्यमंत्री तक पहुँचाने की बात कहते हुए अपनी ओर से भी आर्थिक सहायता दिए जाने की बात कही।

Comments