सरदार बल्लभभाई पटेल को जयंती पर नमन किया

 


सरदार बल्लभभाई पटेल को जयंती पर नमन किया।

रिपोर्ट: वेद प्रकाश तिवारी 

मिल्कीपुर(अयोध्या)। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। मिल्कीपुर विधानसभा के रजऊपुर गांव में भाजपा मंडल महामंत्री सुरेंद्र गिरि बाबा के आवास पर क्षेत्रीय भाजपाइयों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एक कार्यक्रम कर उन्हे याद किया।आधुनिक भारत के शिल्पकार,भारत के प्रथम गृहमंत्री,भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सभी ने नमन किया। मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष कमलाशंकर पाण्डेय ने सरदार पटेल के जीवन,व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा कुचेरा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह तथा संचालन सुरेंद्र गिरि बाबा ने किया।सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ सरोज मिश्रा,राजकुमार तिवारी,डॉ अरविन्द कुमार सिंह,नवल जायसवाल,रामसेवक,शिव मगन तिवारी, रवीन्द्र जायसवाल, सुषमा मिश्रा,दीपक पाठक,दुर्गेशकान्त, रवि साहू, राममूरत निषाद,राजितराम,रविन्द्र प्रताप सिंह,डॉ दिवान चन्द, रवींद्र कुमार समेत अन्य दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments