मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने गौशालाओं का किया निरीक्षण


 मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने गौशालाओं का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: वेद प्रकाश तिवारी 

मिल्कीपुर, अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने भारी बारिश के बीच मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र स्थित गौशालाओं का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराए जाने के निर्देश मातहतों को दिए। बृहस्पतिवार को मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के अमानीगंज और मिल्कीपुर ब्लाक क्षेत्र स्थित गौशाला पालियामाफी, कुम्भी, भागीपुर, परसवां, देवरा, रामपुर गौहनिया एवं ताल ढोली का निरीक्षण मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।


उन्होंने गौशालाओं में स्थित गोवंशों के समुचित चारा, भूसा व टीके और बरसात में भीगने से बचाने की प्रबंध किए जाने के निर्देश संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों सहित संबंधित जिम्मेदार विभागीय कर्मियों को दिए। इस मौक पर मिल्कीपुर ब्लाक के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अमानीगंज ब्लाक के पशु चिकित्सा अधिकारी खंडासा डॉ सूर्यपाल वर्मा, डॉ आलोक सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रमेश कुमार, राम सिंह मौके पर रहे मौजूद।

Comments

Popular posts from this blog

नाली और चकरोड पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीण ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

तीन महीने से खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट, अंधेरे में डूबा बीही चौराहा; ग्रामीणों में आक्रोश

ई-रिक्शा की बैटरी चोरी, पीड़ित ने चौकी प्रभारी से लगाई कार्रवाई की गुहार