फसल बचाने के लिए करें पानी निकासी की व्यवस्था लगातार बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता रबी फसलों की बुआई में भी किसानों को होगा विलंब
फसल बचाने के लिए करें पानी निकासी की व्यवस्था
लगातार बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
रबी फसलों की बुआई में भी किसानों को होगा विलंब
रिपोर्ट वेद प्रकाश तिवारी
मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। जहां एक तरफ लगातार हो रही बारिश से मौसम ठंडा हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ किसान भाईयों की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं। किसानों को धान की फसल के नुकसान की चिंता सताने लगी है। इस बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान खड़ी फसलों को होगा। किसान भाईयों को खेतों से पानी निकासी की व्यवस्था शीघ्र करनी चाहिए।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डा. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि धान की फसल को बचाने के लिए किसानों को पानी निकासी की व्यवस्था शीघ्र करनी चाहिए। धान में बाली लगने के बाद खेत में पानी नहीं जमा होने देना चाहिए, जिससे की धान की फसल पर मौसम का गलत प्रभाव न पड़े। खेत में पानी लगने से से बाली सड़ जाएगी। उन्होंने बताया कि आगे भी अगर ऐसे ही बारिश होती रही तो धान की फसल को नुकासान पहुंचेगा। अगले 15 दिनों के अंदर धान की बाली अब पकनी शुरू हो जाएगी।
डा. अनिल ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से रबी की फसलों जैसे गेहूं, जौ, आलू, चना, मसूर, मटर, सरसो की फसल बोने में विलंब हो जाएगा क्योंकि खेतों में इसकी नमी लगभग 15 दिनों तक रहेगी और खेतों की जुताई भी नहीं हो पाएगी। रबी के फसलों की बुआई नवंबर माह के शुरुआत से शुरू हो जाती है। अगर किसान भाईयों को सब्जी की फसल भी लगानी है तो खेतों से पानी के निकासी की व्यवस्था करनी होगी।

Comments
Post a Comment