पीएनसी के कर्मियों के लापरवाही से सड़क के किनारे बने मकान व दुकानों में भारी जलभराव


 पीएनसी के कर्मियों के लापरवाही से सड़क के किनारे बने मकान व दुकानों में भारी जलभराव। 

रिपोर्ट: वेद प्रकाश तिवारी 

मिल्कीपुर, अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क।रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के दौरान कार्यदाई संस्था पीएनसी कंपनी के कर्मियों द्वारा प्रमुख बाजारों मिल्कीपुर, इनायत नगर सहित कुचेरा में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित दुकानों के सामने से मिट्टी खुदाई करके उठा लेे गए थे और दुकान के सामने हुए गड्ढे बारिश के दिनों में पोखरा में तब्दील हो गया है। जिसका बाजार के व्यापारियों द्वारा विरोध भी किया गया था। लेकिन कार्यदाई संस्था पीएनसी कंपनी के कर्मियों के कान में जूं तक नहींं रेंगी थी। जिसका परिणाम आज स्थानीय बाजार के व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। दो दिनोंं से हो रही मूसलाधाार बारिश का पानी सड़क के किनारे बने गड्ढों में भरकर व्यापारियोंं के दुकानों व घरों में प्रवेश करने से दुकानोंं में रखे हजारों के सामान पानी में भीग कर खराब हो रहा है। व्यापारी नेता अरुण गुप्ता ने बताया की कार्यदाई संस्था पीएनसी कंपनी के कर्मियों की लापरवाही केे चलत आज व्यापारियोंं के दुकानों व घरों में जलभराव हो रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

नाली और चकरोड पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीण ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

तीन महीने से खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट, अंधेरे में डूबा बीही चौराहा; ग्रामीणों में आक्रोश

ई-रिक्शा की बैटरी चोरी, पीड़ित ने चौकी प्रभारी से लगाई कार्रवाई की गुहार