हर्षोल्लास के साथ निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी


 हर्षोल्लास के साथ निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी
।


जुलूस में जगह जगह पर आयोजित हुए लंगर ए रसूल।

रिपोर्ट: वेद प्रकाश तिवारी 

मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क।

तहसील क्षेत्र  में हर्षोल्लास के साथ जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। ईद मिलादुन्नबी पर्व के अवसर पर क्षेत्र के खिहारन, बारुन बाजार,मेहदौना,सारी,कर्मडांडा,कुचेरा,मीठेगांव, अरमारूपीपुर,परसौली,खजुरी मिर्जापुर ,अलीपुर खजुरी,  सेवरा, तरौली  अगरवा,  उछाहपाली,  मजनाई,  सलोनी आदि गावों में हर्षोल्लास के साथ जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया।खिहारन स्थित मदरसा दारुल उलूम रजा ए मुस्तफा में मौलाना हिदायतुल्लाह कादरी एवं हाफिज असलम रजा के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया।खिहारन चौराहे पर जुलूस का स्वागत भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजीत मौर्य ने किया।


खिहारन गांव में समाजसेवी वकार अहमद खान ने जुलूस के लिए लंगर ए रसूल का आयोजन किया।जुलूस खिहारन गांव होते हुए देवरिया-बारुण बाजार, बारुन चौराहा,कर्मडांडा,सारी,खजुरी मिर्जापुर,सफदरभारी आदि स्थानों से होते हुए मस्जिदे बिलाल खिहारन पर जाकर समाप्त हुआ।जुलूस में प्रमुख रूप से रवीउल्लाह खान,हफीज सलमानी,शान मोहम्मद,मुमताज अहमद,नूर मोहम्मद,चांदबाबू खान,मो सगीर खान,अफजाल खान,अकबर खान,कमर खान,मोहम्मद इस्लाम,मो इसरार खान,सलीम खान,मो सलमान,जीशान सलमानी,इरफान खान,शमशाद खान,गुलजार खान,मोहम्मद आजम,अजीमुद्दीन अंसारी, सऊद खान,मो आरिफ खान,मो आफताब समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।इसके अलावा ग्राम पंचायत कर्मडांडा में मौलाना अब्दुल अजीज,मो मुस्लिम अंसारी,मो यूनुस,मो इश्तियाक तथा ग्राम पंचायत सारी तकिया में मदरसा अहले सुन्नत फैजाने गरीब नवाज के प्रबंधक सईद अहमद,सगीर अहमद,असगर अली,इबादत अली,इफरान अहमद,एम हसन,नसीम अख्तर और खजूरी मिर्जापुर में हाफिज मोहम्मद नियाज,मोहम्मद आरिफ,शमशेर खान तथा कुचेरा बाजार में हाफिज मो फैयाज,मौलाना मिनहाज,क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेंद्र शर्मा, राजकुमार शिल्पकार एवं मीठेगांव में शाह मोहम्मद खान, रफीक खान,पप्पू खान तथा परसौली गांव में मौलाना रहमान,हसन रजा,मुमताज अहमद आदि की अगुवाई में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया।

Comments

Popular posts from this blog

नाली और चकरोड पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीण ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

तीन महीने से खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट, अंधेरे में डूबा बीही चौराहा; ग्रामीणों में आक्रोश

ई-रिक्शा की बैटरी चोरी, पीड़ित ने चौकी प्रभारी से लगाई कार्रवाई की गुहार