"साले ने बहनोई को मौत के घाट उतारा"
"साले ने बहनोई को मौत के घाट उतारा"
रिपोर्ट: वेद प्रकाश तिवारी
मिल्कीपुर, अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क : अयोध्या जिले के थाना इनायतनगर की पुलिस चौकी हरिंग्टनगंज क्षेत्र में स्थित देव शिक्षण संस्थान खजुरी, साहिबाबादग्रंट में मध्यप्रदेश के रहने वाले मजदूरी करने वाले जीजा साले में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी आवेश में आकर साले राजेश कुमार ने सगे बहनोई के सिर पर घातक प्रहार करने से जीजा मोतीलाल की दर्दनाक मौत हो गयी और हत्या करने के बाद साला फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
साहिबाबादग्रंट खजुरी में स्थित देव शिक्षण संस्थान में मघ्यप्रदेश के निवासी मोतीलाल गांव महेवा, थाना अमानीगंज, जनपद पन्ना अपने साले राजेश कुमार निवासी थाना सिमरिया जिला पन्ना के साथ ही अन्य मजदूरों के संग मजदूरी करता था। शु्क्रवार की रात खाना खाने के बाद शराब पीने के बाद साले बहनोई में किसी बात को लेकर तकरार होने लगी और मारपीट शुरु हो गयी, तो साथ के दो अन्य मजदूर झगडे को देखकर वहां से चले गये और इन दोनों के संघर्ष में जीजा की मौत हो गयी। साथ वाले दोनों मजदूरों ने बताया कि मोतीलाल और उसका साला लड़ते लड़ते स्कूल के बाहर निकल गये थे। चौकी प्रभारी रजनीश पाण्डेय ने बताया कि मृतक के सिर में गहरी चोट आयी है। मृतक का साला फरार हो गया। मृतक के घर सूचना दी जा चुकी है और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी और कोतवाल ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Comments
Post a Comment