प्रभारी निरीक्षक ने संभाला कुमारगंज थाने का कार्यभार

 


प्रभारी निरीक्षक ने संभाला कुमारगंज थाने का कार्यभार।

रिपोर्ट: वेद प्रकाश तिवारी 

मिल्कीपुर अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क।

प्रभारी निरीक्षक शिव बालक ने कुमारगंज के नए थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने स्टाफ के साथ बैठक करके, संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाने और शिकायत लेकर आने वाले की सुनवाई करने के निर्देश जारी किए, उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है, कहा कि सुशासन और अपराध मुक्त समाज की स्थापना की पूरी कोशिश की जाएगी, और पीड़ितों को हर हाल में न्याय मिलेगा, पुलिस और पब्लिक के बीच समन्वय इस प्रकार रखा जाएगा कि पुलिस स्टेशन तक गांव का छोटा बच्चा भी निर्भीक होकर आए और अपनी बात को आसानी से कह सके, आगामी दिनों में होने वाले नवसृजित नगर पंचायत कुमारगंज चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराया जाएगा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। भयमुक्त चुनाव कराना हमारी प्राथमिकता है अपराधियों पर पैनी नजर रखकर उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी अपराधी चाहे कितने पहुंच वाले हो उनको कतई बख्शा नहीं जाएगा, अपराधियों की जगह जेल होती है और उनको वही भेजा जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

नाली और चकरोड पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीण ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

तीन महीने से खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट, अंधेरे में डूबा बीही चौराहा; ग्रामीणों में आक्रोश

ई-रिक्शा की बैटरी चोरी, पीड़ित ने चौकी प्रभारी से लगाई कार्रवाई की गुहार