कृषि विवि की 35 छात्राओं ने किया हस्तकला संकुल वाराणसी का भ्रमण

 


कृषि विवि की 35 छात्राओं ने किया हस्तकला संकुल वाराणसी का भ्रमण

बारीक से देखती सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की छाताए 

 

-कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने शैक्षिक भ्रमण के लिए दिखाई हरी झंडी 

मिल्कीपुर/अयोध्या। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में मेधा फाउंडेशन की ओर से करियर एडवांसमेंट बूट का आयोजन किया गया। जिसमें बीएससी की छात्राओं ने हिस्सा लिया। बुधवार की सुबह-सुबह छह बजे स्नातक की 35 छात्राओं को वाराणसी जनपद के दीनदयाल हस्तकला संकुल के शैक्षिक भ्रमण के लिए कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

          कृषि विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के स्नातक की 35 छात्राओं ने वाराणसी पहुंचकर दीनदयाल हस्तकला संकुल का भ्रमण किया। छात्राओं ने बनारस के प्रसिद्ध शिल्प व लकड़ी के बने हुए लाख के चमकदार रंगों से रंगे हुए खिलौने और पात्रों को बारीकियों से देखा। मशहूर कांच के मनके और सॉफ्ट स्टोन की अद्भुत जाली के काम को भी छात्राओं ने जाना। महाविद्यालय की अधिष्ठाता डा. नमिता जोशी ने बताया कि शिल्प एवं हस्त कला की परंपरा को आगे कैसे बढ़ाना है इसकी जानकारी भ्रमण के दौरान छात्राओं को दी गई। छात्राओं ने अन्य भ्रमण के दौरान अन्य बारीकियों को भी परखा है जिसको धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा। 

          महाविद्यालय की अधिष्ठाता डा. नमिता जोशी की मौजूदगी में छात्राओं को रवाना किया गया। शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ सहायक अध्यापिका डा. सरिता श्रीवास्तव, डा. मनप्रीत कलसी, डा. जेबा जमाल, मेधा से रजत श्रीवास्तव और सोनाली श्रीवास्तव मौजूद रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

नाली और चकरोड पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीण ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

तीन महीने से खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट, अंधेरे में डूबा बीही चौराहा; ग्रामीणों में आक्रोश

ई-रिक्शा की बैटरी चोरी, पीड़ित ने चौकी प्रभारी से लगाई कार्रवाई की गुहार