घर से बाजार के लिए निकली महिला लापता
घर से बाजार के लिए निकली महिला लापता
रिपोर्ट:राजदेव यादव
सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क।बीते 5 दिसम्बर को घर से बाजार के लिए निकली एक महिला लापता हो गई। इस संबंध में महिला के पिता ने थाना में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई है।गुमशुदगी की तहरीर देते हुए बल्दीराय थाना क्षेत्र के उमापुर मजरे दुर्गापुर निवासी बरसाती प्रजापति ने बताया कि 5 दिसम्बर समय लगभग 3 बजे उसकी पुत्री उर्मिला घर से अपने बच्चे की दवा लाने पारा बाजार की बात कहकर चली गई थी।देर रात तक भी जब वह घर वापस नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी,लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।थानाध्यक्ष बल्दीराय अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की तहरीर के आधार पर पुलिस महिला की तलाश कर रही है।

Comments
Post a Comment