उपजा की कुड़वार इकाई का हुआ गठन

 


उपजा की कुड़वार इकाई का हुआ गठन

कुड़वार/सुल्तानपुर। आर्य प्रयास न्यूज नेटवर्क।उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी की उपस्थिति में स्थानीय इकाई का गठन हुआ। गठन में संगठन के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

          गुरुवार को उपजा के स्थानीय इकाई की बैठक पंचायत भवन सभागार में आयोजित हुई।बैठक में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष श्री अनिल द्विवेदी का बधाई के साथ स्वागत किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार सहित अन्य चर्चाएं हुई।वरिष्ठ सदस्य पत्रकार तेज बहादुर सिंह की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से स्थानीय इकाई का गठन किया गया।गठन में विजय प्रकाश तिवारी को ब्लॉक अध्यक्ष, उमेश तिवारी को उपाध्यक्ष, दयाराम अग्रहरि को कोषाध्यक्ष व राहुल श्रीवास्तव को महामंत्री और वरिष्ठ पत्रकार तेजबहादुर सिंह को ब्लाक का संरक्षक घोषित किया गया।श्री द्विवेदी ने उपस्थित पत्रकारों के बीच निष्पक्ष पत्रकारिता पर बल देते हुए कहा कि पत्रकार हित के लिए वह हमेशा लडाई लड़ने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार तिवारी, प्रवीण श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी, मनोज पांडेय, दयाराम अग्रहरि, नीरज विक्रम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments